NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
समाज
भारत
राजनीति
गुजरात: गोधरा में ‘जय श्रीराम' न बोलने पर 3 मुस्लिम युवकों की पिटाई का आरोप
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस घटना की कहानी में बदलाव करने की कोशिश कर रही है और उनको धमका रही है जिन्होंने एफआईआर करने का दबाव बनाया था।
दमयन्ती धर
03 Aug 2019
‘जय श्रीराम' ना बोलने पर 3 मुस्लिम युवकों की कथित पिटाई  

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में कथित तौर पर ‘‘ जय श्री राम’’ कहने से इंकार करने पर 1 अगस्त की रात 11 बजे छह अज्ञात लोगों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी। तीनों लड़कों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।

पीड़ितों के बयान के अनुसार, तीन दोस्त, समीर हाफिज भगत, सोहेल हाफिज भगत और सलमान गितेली रात में चाय पीने के लिए निकले थे, तभी लगभग छह या सात लोग उनके सामने आ गए और उन लोगों ने 'जय श्री राम'  कहने को बोला और पीटने लगे।

पीड़ित समीर भगत ने न्यूज़क्लिक को बताया, “समीर, सोहेल और मैं गोधरा कस्बे में बाबा नी मठ्ठी नामक स्थान पर रात के लगभग 11 बजे चाय पीने गए थे, तभा छह या सात आदमी कहीं से आए और हमें घेर लिया। उन्होंने हमसे जय श्री राम बोलने को कहा और फिर हमें पीटना शुरू कर दिया। हम अपनी जान बचाने के लिए भागे, तो वो हमारा पीछा करने लगे। उन लोगों ने तभी हमें छोड़ा जब स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे”। उन्होंने आगे कहा कि मेरे सर पर चोट आई है। 

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने तीनों पीड़ितों के दावों का खंडन किया है। उन्होंने न्यूज़क्लिक को बताया कि ये दो गुटों के बीच आपसी झड़प का मामला है। ये लोग जब रात को करीब 11 बजे चाय पीने निकले तो मोटर साईकिल से एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में गाली- गलोच करने लगे। मामला आगे बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पाटिल ने आगे कहा, उनके पास इसके सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। हालांकि सुबह करीब  तीन बजे मुस्लिम युवकों के बयान के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चूंकि गोधरा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगह है, इसलिए इस घटना के आसपास एक सांप्रदायिक माहौल का निर्माण किया जा रहा है।

गोधरा साल 2002 में गुजरात दंगों का केंद्र था। हालांकि जिले को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील घोषित किया गया, दंगों के बाद यहां कोई भी बड़ी सांप्रदायिक घटना नहीं हुई है।

एक स्थानीय कार्यकर्ता के अनुसार, “गोधरा धार्मिक घेटों में बंटा हुआ है लेकिन शहर में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं है। ये लड़के एक ऐसे क्षेत्र में रात को चाय के लिए निकले जो मुस्लिम बहुल नहीं है और एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति के लिए रात में शहर के मुस्लिम बहुल इलाके में घूमना और चाय पीना असामान्य बात नहीं है। ये हैराने वाली बात है कि कैसे इन लड़कों को घेर लिया गया और इन्हें पिटा गया ।” उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अपने हिसाब से इस मामले का नैरेटीव सेट करने में लगी है। गोधरा के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तीन लड़कों के साथ खड़े होने और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मजबूर करने के लिए धमकी भी दी

Jai Shri Ram
Muslim Boys Attacked
Muslims Attacked in Godhra
Gujarat
Gujarat Riots
godhra
communal polarisation
Communal Polarisation in Gujarat

Related Stories

शर्मनाक: अवैध संबंध के आरोप में पति, गांव वालों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

गुजरात : शारीरिक परीक्षण के लिये उतरवाए गए महिला प्रशिक्षु लिपिकों के कपड़े

कानपुर: जय श्री राम नहीं बोलने पर टोपी पहने किशोर को पीटा

नफ़रत के शिकार लोग ही जानते हैं कि भारत में (न्याय के लिए) लड़ाई कितनी बड़ी है: निशरीन जाफ़री


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License