NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
गुजरात: सूरत में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत
सबरंग इंडिया
17 Nov 2016
गुजरात: सूरत में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत

सूरत। गुजरात के सुरत में दलित युवक द्वारा पुलिस लॉकअप में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरत के पांडेसरा गाँव के नागसेन नगर निवासी प्रवीण अशोक इंद्रजीत को धारा 151 के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया था। सुबह जब देखा तो युवक मृत था उसके गले में शर्ट का फंदा था। इस मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के टॉर्चर की वजह से युवक की जान गई है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

परिजनों ने बताया कि कल युवक को थाने ले जाने के बाद हमने पीआरओ से हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा। इसपर उन्होंने कहा कि अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है कल बता दिया जाएगा। परिजनों ने थाने जाकर भी पूछताछ की लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया गया। 
 
प्रवीण की मां ने बताया कि पुलिस ने उनसे भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस वालों ने उन्हें धमकी दी कि यहां से चली जाओ वरना तुम्हें भी लॉकअप में डाल देंगे। अभी तक युवक की मौत का कारण पता नही चल पाया है। पुलिस अधिकारी की कहना है कि पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच होगी।
 
आपको बता दें कि गुजरात में दलितों को प्रताड़ित करने में पुलिस भी आगे रहती है। उना में चार दलित युवकों को पुलिस थाने के सामने ही पीटा गया था। कथित गोरक्षक उन्हें पीटते रहे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी पीड़ितों को बचाने नहीं आया।

दलित
दलित हत्या
गुजरात मॉडल
भाजपा

बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License