NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ओला के खिलाफ टिप्पणी से निशाने पर आए भाजपा प्रवक्ता भाटिया, गहलोत ने कहा- नड्डा माफ़ी मांगें
गौरतलब है कि भाटिया ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ओला के खिलाफ कथित रूप से अमार्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया, जिसे आलोचनाओं के बाद डिलीट कर दिया।
भाषा
10 Jul 2021
gu

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला को लेकर की गई अपनी टिप्पणी से राजस्थान के नेताओं के निशाने पर आ गए। जहां कांग्रेस, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भाटिया की टिप्पणी की भर्त्सना की वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से माफी मांगने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने भाटिया द्वारा ओला को लेकर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा को इसके लिये माफी मांगनी चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा ओला पर की गई टिप्पणियों की मैं भर्त्सना करता हूं। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अविलंब राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने लिखा, ' शीशराम ओला ने 60 साल से अधिक समय तक सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसानों के हितों की रक्षा की। वह केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे। 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था।'

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ओला के प्रति भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितैषी शीशराम ओला जी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।' पायलट के अनुसार देश एवं प्रदेश के विकास में शीशराम का योगदान विशाल है और असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का प्रमाण है।

गौरतलब है कि भाटिया ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ओला के खिलाफ कथित रूप से अमार्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया, जिसे आलोचनाओं के बाद डिलीट कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका जिक्र करते हुए लिखा,' कितने ही ट्वीट डिलीट कर लें, आपकी पार्टी की किसान विरोधी सोच के ऐसे साक्ष्य आप नहीं मिटा सकते।' डोटासरा ने ट्वीट किया, 'पद्मश्री से सम्मानित, किसानों के गौरव रहे शीशराम ओला के बारे में की गई यह टिप्पणी बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। आखिर किसान कौम से इतनी नफरत क्यों है भाजपा को?'

वहीं रालोप के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'किसानों के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला के सम्बन्ध में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों की मैं निंदा करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'ओला ने आजीवन सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में जो योगदान दिया उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाटिया द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी संकीर्ण मानसिकता झलक रही है, उक्त टिप्पणी को लेकर जाट समाज के साथ सर्व समाज में रोष व्याप्त है ! भाटिया को तत्काल माफी मांगनी चाहिए !'

माकपा के राज्य महासचिव व पूर्व विधायक अमराराम ने भी भाटिया की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजनीति में वैचारिक मतभेद जरूर होते है लेकिन ऐसी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है।'

उल्लेखनीय है कि राजस्थान से दिग्गज जाट नेता ओला अनेक बार विधायक और सांसद रहे। वह राज्य व केंद्र सरकार में मंत्री रहे।

gautam bhatia
shishram ola
RAJSTHAN
ashok gahlot
sachin pilot

Related Stories

विश्लेषण: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से क्या निकला?

राजस्थान: क्या एक हो गए हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट?

राजनीति: कांग्रेस अपने ही नेताओं के वैचारिक संकट और अवसरवाद की शिकार

सत्ता की चाह में डूबे नेताओं की आदत है पार्टी बदलना

दिल्ली में एक सप्ताह का कर्फ्यू, कोविड ने बढ़ाया अमीर गरीब के बीच फासला और अन्य

महाराष्ट्र और राजस्थान में अब फिर चलेगा 'ऑपरेशन कमल’

राजस्थान के ‘सियासी ड्रामे’ का समापन: अशोक गहलोत ने विश्वासमत जीता

राजस्थान : कांग्रेस के लिए बड़े सबक  

राजस्थान की रार:  रुठने-मनाने का सिलसिला अभी जारी है  

दल-बदल विरोधी कानून: क्या कहता है इतिहास?


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License