NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जर्मनी : लॉकडाउन से प्रभावित कर्मचारियों की रक्षा के लिए नए पैकेज की घोषणा
एंजेला मार्केल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार अगले 7 महीनों तक उन सभी कर्मचारियों को वेतन का एक बड़ा हिस्सा देगी जो लॉकडाउन के चलते घर पर रहने को मजबूर हैं।
पीपल्स डिस्पैच
23 Apr 2020
जर्मनी

कोरोना वायरस की महामारी के प्रभाव से उबारने के लिए जर्मन सरकार ने सभी कर्मचारियों के वेतन की रक्षा और छोटे व्यवसायों को करों में राहत देने के लिए गुरुवार 23 अप्रैल को एक पैकेज की घोषणा की।

चांसलर एंजेला मार्केल के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) का नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) के नेताओं ने घोषित किए जाने से पहले बुधवार देर रात पैकेज पर बातचीत की। ये पैकेज मुख्य रूप से कम आय वाले कर्मचारियों और कैटरिंग व अन्य हॉस्पिटलिटी सेक्टर जैसे छोटे व्यवसायों के लिए है।

इस पैकेज के अनुसार उन कर्मचारियों को जिन्हें घर पर रहने के लिए मजबूर किया गया है और उनके काम के घंटों में 50% तक की कमी आई है, उन्हें चार महीने के बाद भी पूरे घंटे के काम वाली नौकरी नहीं मिलती है तो उन्हें उनकी कुल शुद्ध आमदनी का 77% मिलेगा। उन्हें वर्तमान में उनकी कुल आय का लगभग 60 से 67% भुगतान किया जाता है। जिन लोगों को 7 महीने बाद भी राहत की जरूरत है उन्हें उनकी आय का 87% प्राप्त होगा। इसकी जानकारी जर्मन समाचार वेबसाइट डीडब्ल्यू ने दी है।

इस पैकेज में छोटे व्यवसायों के लिए मूल्य वर्धित करों (वैट) की दरों में 19% से 7% तक की कटौती की भी घोषणा की गई है। नई दरें 30 जून 2021 तक प्रभावी रहेंगी।

वर्तमान पैकेज 10 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का होगा। यह मार्च में घोषित किए गए 800 बिलियन अमरीकी डॉलर के अतिरिक्त राहत पैकेज होगा।

जर्मनी में गुरुवार 23 अप्रैल तक कोरोना वायरस के 1,50,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहीं 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ये दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में से एक है। इसने ग़ैर-ज़रुरी व्यवसाय को उनके काम काज से रोकते हुए कोरोनावायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त सामाजिक दूरी के मानदंड और लॉकडाउन लागू किया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

germany
Coronavirus
COVID-19
Germany passes coronavirus aid package
angela merkel

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License