NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का इस्तीफ़ा
उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गुजरात में भी बीजेपी को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है। कुल मिलाकर बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Sep 2021
rupani

इसे बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का फेल्यर कहा जाए या कुछ और, उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद गुजरात में भी बीजेपी को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है।  

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने और अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का अवसर दिया गया। अब मेरी पार्टी जो काम देगी, मैं उसे करुंगा।’’

कुल मिलाकर बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है। आपको याद होगा इससे पहले उतराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा लेकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। उत्तराखंड में कुछ ही समय के भीतर ये तीसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफ़ा लेकर ऐन कोविड काल में तीरथ सिंह रावत को गद्दी सौंपी गई। लेकिन फिर चुनाव से कुछ पहले ही जुलाई में तीरथ सिंह रावत को भी बदलने की नौबत आ गई और फिर पुष्कर सिंह धामी को कुर्सी सौंपी गई। उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के साथ ही 2022 की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

इसी तरह अभी जुलाई अंत में कर्नाटक में बीएस. येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने बसवराज एस बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया है। हालांकि कर्नाटक में चुनाव 2023 में होने हैं।

उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं चलीं, लेकिन वे परवान नहीं चढ़ीं। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि बीजेपी नेतृत्व उत्तर प्रदेश में भी अगले चुनाव में सफलता को लेकर आश्वस्त नहीं है, बल्कि बुरी तरह आशंकित ही है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Gujarat BJP
VIJAY RUPANI
Rupani Resigns
Gujarat Assembly
Gujarat Government

Related Stories

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया

गुजरात: सरकारी आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है कोरोना से मरने वालों की संख्या!

गुजरातः ‘हिंदुत्व की प्रयोगशाला’ बचाने में जुटे हैं मोदी-आरएसएस 

गुजरात : तापी में वेदांत के ज़िंक प्लांट पर हुई जन-सुनवाई कैसे हुई 'हिंसक'

गुजरात : महिला स्वास्थ्यकर्मियों के यौन शोषण का आरोप कार्यस्थल पर महिलाओं की स्थिति दर्शाता है!

कोविड-19: स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार उत्तर भारत में मौतों के आंकड़ों को कम बताया जा रहा है

गुजरात: ‘विकास मॉडल’ नहीं ‘बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था’, सरकार पर कोविड मौतें छिपाने का आरोप!

गुजरात : ड्रैगन फ़्रूट का नाम बदल ‘कमलम’ करने का प्रस्ताव, एनसीपी ने कहा वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी देश को ‘कमलस्तान’ बोले

गुजरात : सरदार पटेल की प्रतिमा के पास बने कार्यवाहक सेतु के धँसने से गाँव वालों का मुख्य मार्ग से टूटा नाता

विडंबना : गुजरात में डॉक्टरों के पद खाली लेकिन मेडिकल छात्रों को काम पर आने का आदेश


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License