NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
हाईकोर्ट के फ़ैसले का मज़ाक़! न्यूनतम वेतन की जगह महज़ 1800 रुपये महीना!
बबीता और रमेश ने नैनीताल हाईकोर्ट में समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर वर्ष 2018 में याचिका दाखिल की। अदालत ने ज़िलाधिकारी को न्यूनतम वेतन के आदेश दिए, जिस पर ज़िलाधिकारी ने मात्र पांच रुपये प्रति घंटे वेतन में इज़ाफ़ा किया।
वर्षा सिंह
18 Sep 2019
sfai karmachari
बबीता वाल्मीकि और रमेश वाल्मीकि, साभार - न्यूज़ 18

“लिखित में 3 घंटे का काम दिया है। लेकिन दोपहर क्या कभी-कभी पूरा दिन ही निकल जाता है। कभी-कभी तो इतवार को अधिकारी तहसील पहुंच जाएं, तो हमारा इतवार भी चला जाता है। वर्ष 2005 में 100 रुपये मासिक वेतन से शुरुआत की थी। जो बढ़ते-बढ़ते 1200 रुपये मासिक हुई। 19 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से रोज के तीन घंटे का वेतन मिलता है। वो भी हर महीने नहीं। कभी छह महीने पर आता है, तो कभी साल-साल भर लग जाते हैं। इतवार की छुट्टी तक का पैसा कट जाता है।”

ये बबीता वाल्मीकि है, जो नैनीताल की लालकुआं तहसील में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी है। वो बताती है कि “हर तहसील में एक सफाई कर्मी है। लालकुआं तहसील में करीब 14-15 ऑफिस और 14-15 टायलेट हैं। नालियां और बगीचों की भी सफाई करनी होती है। 1200 रुपये से क्या आज के समय में किसी का गुजारा हो सकता है। इतने वर्षों में कितने ही जिलाधिकारी आए। सभी को प्रार्थनापत्र दिया। जब कहीं बात नहीं बनी तो हमने नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वकील ने हमसे फीस नहीं ली। बोला- जब तुम 1200 रुपये महीना कमाती हो तो मुझे क्या फीस दोगी। नैनीताल हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में फ़ैसला सुनाया और हमें न्यूनतम वेतन दिये जाने का निर्देश दिया। इस फैसले के बाद उस समय जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने हमें बुलाया और पांच रुपये प्रति घंटा वेतन बढ़ाने का लिखित आदेश जारी किया। हमें न्याय दिला दो।”

बबीता के पति तिलकराम भी मज़दूरी करते हैं। पांच बच्चे हैं, जो स्कूल जाते हैं।

समान कार्य-समान वेतन की आस में रमेश वाल्मीकि भी बबीता के साथ नैनीताल हाईकोर्ट गए थे। वह भी बबीता की तरह नैनीताल की कालाढूंगी तहसील में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी हैं। रमेश वर्ष 1990 से यहां काम कर रहे हैं। कहते हैं कि उम्मीद थी कि एक न एक दिन हमें भी स्थायी नौकरी मिल जाएगी। इसी उम्मीद में इतने बरस गंवा दिये। रमेश और बबीता की तरह और भी सफाई कर्मचारी हैं जिन्होंने स्थायी नियुक्ति या संविदा पर रखे जाने की उम्मीद में कई-कई बरस गुजार दिए। रमेश कहते हैं कि हमने उनसे भी कोर्ट चलने के लिए पूछा, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। हमारी गुजर-बसर नहीं हो पा रही, इसलिए हम अदालत गए।

बबीता और रमेश ने नैनीताल हाईकोर्ट में समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर वर्ष 2018 में याचिका दाखिल की। साथ ही नौकरी में नियमित किये जाने की अपील भी की।

नैनीताल हाईकोर्ट में दोनों के वकील गणेश कांडपाल कहते हैं कि अदालत ने पिछले वर्ष 14 नवंबर को जिला अधिकारी को दोनों सफाई कर्मचारी को न्यूनतम वेतन के आदेश दिए। जिस पर जिलाधिकारी ने मात्र पांच रुपये प्रति घंटे वेतन में इजाफा किया। ये तो एक मज़ाक है। 

आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी के हिसाब से अब सफ़ाई कर्मचारियों का वेतन 24 रुपये प्रति घंटा हो जाएगा, यानी 3 घंटे के हिसाब से उनको प्रति महीना(26 दिन) 1872 रुपये मिलेंगे।

गणेश कांडपाल कहते हैं कि सातवें वेतन आयोग के मुताबिक राज्य सरकार ने न्यूनतम वेतन 18 हज़ार तय किया है। केंद्र के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 21 हज़ार है। ऐसे में रमेश और बबीता को अब तक 12सौ रुपये प्रति माह वेतन मिल रहा था, जो अब बढ़कर 18 सौ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल के तत्कालीन जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने 17 जून को एक आदेश निकाला। जिसमें तमाम नियम-कानून बताते हुए प्रति दिन के पारिश्रमिक 19 रुपये प्रति घंटे में पांच रुपये प्रति घंटे की बढ़ोतरी की। आदेश में लिखा कि इनका कार्य सुबह छह बजे या सात बजे शुरू होता है और दस बजे खत्म हो जाता है।

dm order.png

बबीता पूछती है कि क्या यही इंसाफ़ है। हमारी इतनी भागदौड़ का यही नतीजा है।

इसी वर्ष श्रम विभाग ने राज्य में कुशल, अर्द्धकुशल, अकुशल और अतिकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया है। जिसके तहत अतिकुशल श्रमिकों को अब 9,574 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इससे पहले यह 6,080 रुपये प्रति माह था। जबकि अकुशल श्रमिकों का वेतन 5,050 रुपये से बढ़ाकर 8,300 हो गया है।

मुख्य नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया बताते हैं कि निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता समितियों के तहत 8230 रुपये दे रहे हैं जो शासन की ओर से तय किया गया है। कुछ सफाई कर्मचारी दैनिक मज़दूरी के हिसाब से भी रखे गये हैं। उनमें स्किल यानी कुशल श्रेणी के तहत लगभग 300 रुपये दिए जाते हैं। सफाई कर्मचारी तो अकुशल श्रेणी के तहत रखे जाते हैं। चंद्र सिंह मर्तोलिया कहते हैं कि तहसीलों में अलग तरह से सफाई कर्मचारी रखे जाते हैं। वहां किस हिसाब से श्रम तय किया जा रहा है, ये उनकी जानकारी में नहीं है।

नैनीताल के वर्तमान ज़िलाधिकारी सवीन बंसल ने मीडिया में कहा कि फिलहाल ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे इसकी जांच करेंगे।
राज्यभर में सफाई कर्मचारी असमान वेतन को लेकर अपनी आवाज़ मुखर करते रहे हैं। निगम में मोहल्ला स्वच्छता समितियों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। उसमें भी न्यूनतम तय वेतन नहीं मिलता। दैनिक वेतन पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का हश्र बबीता और रमेश की तरह ही है। बरसों तक काम करने के बावजूद, 21वीं सदी के न्यू इंडिया में उन्हें 2100 रुपये वेतन भी नहीं मिल रहा।

sfaai krmachachri
manual scavenger
utrakhand
nainital high court
minimum wage

Related Stories

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

सीवर कर्मचारियों के जीवन में सुधार के लिए ज़रूरी है ठेकेदारी प्रथा का ख़ात्मा

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

दिल्ली में 25 नवंबर को श्रमिकों की हड़ताल, ट्रेड यूनियनों ने कहा - 6 लाख से अधिक श्रमिक होंगे हड़ताल में शामिल

ट्रेड यूनियनों के मुताबिक दिल्ली सरकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि ‘पर्याप्त नहीं’

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

मिड डे मील में लाखों महिलाओं को मिला काम लेकिन हालात बंधुआ मज़दूरों से भी बदतर

खेत मज़दूर बने किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन का अहम हिस्सा

खोज ख़बर :संविधान रक्षक किसान-मजदूर से भिड़ी मोदी सरकार

दिल्ली चलो: किसान सरकारी दमन के आगे झुकने वाले नहीं


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License