NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कृषि
भारत
राजनीति
उत्तर महाराष्ट्र के प्याज़ वाले इलाकों में ओले पड़े, 500 करोड़ के भारी नुकसान का अनुमान
इसके पहले नासिक और धुले जिले के कुछ हिस्से में ओले गिरे थे, जिससे प्याज क्षेत्र तहस-नहस हो गया था।
अमेय तिरोदकर
26 Mar 2021
उत्तर महाराष्ट्र के प्याज़ वाले इलाकों में ओले पड़े, 500 करोड़ के भारी नुकसान का अनुमान
फोटो इकोनॉमिक टाइम्स के सौजन्य से

अंकुश चांडे  नासिक जिले के अपने तहसील शहर बगलान के प्रखंड विकास के दफ्तर में यह अनुरोध करने आए थे कि उनके इलाके में पंचनामा-संबंधी कामों में तेजी लाई जाए। सोमवार और मंगलवार को नासिक तथा  धुले जिलों के कुछ हिस्सों में भयंकर ओलावृष्टि हुई थी, जिसमें अंकुश के खेतों से प्याज की फसल बह गई थी।

इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारी पीड़ित इलाकों का दौरा करते हैं और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते हैं। वे इस कार्यवाही के विवरण गवाहों की मौजूदगी में दर्ज करते हैं, जिसे पंचनामा कहा जाता है।  अंकुश ने कहा, “अगर वे  (सरकारी अधिकारी) जितनी जल्दी हो पंचनामा का यह काम पूरा कर लेंगे तो फसल बीमा पर उसके दावे को निपटाने का काम भी शीघ्र हो जाएगा। मुझे इस समय पैसों की सख्त जरूरत है, क्योंकि मेरी फसलें बर्बाद हो गई हैं।” 

उत्तरी महाराष्ट्र के इस इलाके में सोमवार और मंगलवार को बुरी तरह से ओलावृष्टि हुई थी। इस वजह से गर्मी के मौसम में होने वाले प्याज की पैदावार,  अंगूर और अनार की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।  सर्वाधिक नुकसान नासिक और धुले जिले के कुछ हिस्सों में हुआ है। ये दोनों ही जिले देश में प्याज के उत्पादन के लिए मशहूर हैं।  गर्मी में होने वाले इस प्याज को  इसी महीने के अंत में खेतों से निकाला जाना था,  जिस पर ओलावृष्टि और बेमौसम की बरसात की कड़ी मार पड़ी और वह बरबाद हो गया।

बगलान तहसील कार्यालय के  प्राथमिक आकलन के मुताबिक भारी नुकसान हुआ है।  प्याज की 4020 हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे 4878 परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।  42 हेक्टेयर भूमि में लगी सब्जियां नष्ट हो गई हैं, जिनसे 78 परिवारों के गुजर-बसर पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहीं 70 हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल की भारी क्षति हुई है और इस पर आश्रित 128 परिवारों  को खाने के लाले पड़ गए हैं।

पास के ही निफड  तहसील में स्थिति उतनी ही बुरी है, जितनी बगलान में।  ओलावृष्टि से अंगूरों और गन्ने की फसलें बुरी तरह से तबाह हुई हैं। इसी इलाके में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत वैरागी के मुताबिक किसानों का भारी नुकसान हुआ है।  उन्होंने कहा, “ओलावृष्टि ने  फसलों को बहा दिया है और खेती की जमीन को नुकसान पहुंचाया है। किसानों को उनकी अपनी जमीन पर फिर से खेती करने की जरूरत है।  इसके लिए उन्हें  तत्काल पैसे की दरकार होगी,  नहीं तो उनकी खरीफ की फसलों पर भी बुरा असर पड़ेगा।” 

63 वर्षीय किसान शंकर भिंगार्डे ने अपनी ढाई एकड़ जमीन में प्याज उपजाये थे और 2 एकड़ में गन्ने की खेती की थी। इसकी आय से वे इस साल अपने घर का पुनर्निर्माण कराने वाले थे।  शंकर ने कहा,“मैंने सोचा कि इस सीजन के प्याज (अप्रैल के अंत तक) से कम से कम एक लाख रुपये आ जाएंगे। गन्ने से साल के अंत तक तीन से चार लाख रुपये कमा लूंगा। इन सबसे मुझे फिर से मकान बनाने में मदद मिल जाएगी लेकिन अब तो कुछ नहीं हो सकता।” 

महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 के बढ़ते  मामलों से निपटने में व्यस्त है और प्रशासनिक कठिनाइयों को लेकर भी वह चिंतित हैं।  इसी बीच, स्थानीय और नेशनल मीडिया  राज्य के अधिकारियों द्वारा लिखी जा रही चिट्ठियों पर सुर्खियां बनाने में व्यस्त है। ऐसे में नासिक और धुले के किसानों की दुर्दशा मीडिया में कम ही जगह ले पाती है।

 न्यूज़क्लिक ने नासिक के गार्डियन मंत्री छगन भुजबल से इन पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिए जाने के बारे में पूछा।  उन्होंने बताया, “पंचनामे का कार्य चल रहा है। मैंने कृषि मंत्री और राहत मंत्री से भी इस बारे में बातचीत की है। अगले सप्ताह के अंत तक हम पंचनामा का काम पूरा कर लेंगे और राहत के तौर पर प्राथमिक धन का वितरण शुरू कर देंगे।” 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Hailstorm Hits North Maharashtra’s Onion Belt, Estimated Losses over Rs 500 Crore

Maharashtra Farmers
Unseasonal Rainfall
Nashik
Dhule
Farmers Crop Damage

Related Stories


बाकी खबरें

  • Internet Shutdowns
    इशिता चिगिल्ली पल्ली
    क्यों भारतीय राज्य इंटरनेट शटडाउन पर अपनी निर्भरता बढ़ाता जा रहा है?
    21 Sep 2021
    एक बार फिर भारतीय राज्य ने इंटरनेट शटडाउन का विकल्प अपनाया है, इस बार हरियाणा में यह प्रतिबंध लागू किए गए हैं, ताकि क़ानून-व्यवस्था पर नियंत्रण किया जा सके। 
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री, यूपी में जानलेवा बुखार और अन्य खबरें
    20 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र होगी पंजाब के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथग्रहण समारोह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को जानलेवा धमकी देने वाला हिन्दू महासभा नेता की…
  • kashmir
    अनीस ज़रगर
    जम्मू के व्यापारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, 22 सितंबर को बंद का ऐलान
    20 Sep 2021
    सरकार द्वारा लिए गए रिलायंस के 100 रिटेल स्टोर खोलने के फ़ैसले का विरोध करते हुए व्यापारी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
  • Yogi
    सोनिया यादव
    यूपी: ज़मीनी हक़ीक़त से बहुत दूर है योगी सरकार का  साढ़े 4 साल का रिपोर्ट कार्ड!
    20 Sep 2021
    कोरोना संकट की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों के बाहर बेड के इंतजार में तड़पते लोगों की तस्वीरें हों या युवाओं का सड़क पर रोज़गार को लेकर धरना, अखबारों में हाथरस, उन्नाव जैसे आए दिन छपते मामले हों, या…
  • crime
    एम.ओबैद
    बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में एमपी पहले और यूपी दूसरे स्थान परः एनसीआरबी
    20 Sep 2021
    बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में बीजेपी शासित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं भ्रूण हत्या के मामले में गुजरात पहले स्थान पर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License