NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
हिमाचल :10 साल में  30,993 सड़क हादसों में 11,561 लोगों की मौत,जिम्मेदार कौन ?
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को एक भीषण बस हादसे में करीब 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। शुरुआती जांच के मुताबिक बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Jun 2019
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को एक भीषण बस हादसे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के  गुरुवार  को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई। बस कुल्लू से गड़ गुशानी जा रही थी। बंजार पटवारी शीतल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि यह बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। 

हिमाचल में हमेश से ही शिकायत रही है की निजी बस मुनाफ कामने के लिए बहुत तेज़ चलती है और अपनी क्षमता से अधिक लोगो को लेकर चलती है। मुनाफे के चक्कर में लोग भेड़ बकरियों की तरह भरे जाते हैं। पीछे किसी अन्य  बस को देख अंधाधुंध तरीके से दौड़ाई जाती है।ऐसी घटनाएं यहां आम है।न किसी को सरकार का डर है न विभाग का। इसलिए कई लोगो इसे मौतें नहीं हैं ,हत्यायें कह रहे हैं।  स्थानीय लोगो ने मांग की है की इसकी जाँच हो और जो भी इसके लिए दोषी हो उस पर कड़ी करवाई होनी चाहिए।  साथ ऐसे निजी बस चाक जो निर्धरित क्षमत से अधिक सवारी और अधिक गति में बस जलाते हो उनके लाइसेंस को रद्द किया जाना चाहिए। 

क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है  ,नभभरत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक   पिछले 10 वर्षो में राज्य में करीब 30, 993 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 11, 561 लोग मौत के शिकार हुए हैं। सिर्फ इसी साल की सड़क हादसों की बात करें तो 31 मई तक 1168 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 430 लोगों की जान गई है जबकि 2155 लोग घायल हुए हैं।

 कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानान्तरित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।इसके अलाव माकपा महसचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। 

Deepest condolences to the kin of those killed in this tragic accident. We wish the survivors a speedy recovery. https://t.co/KG211jzeZq

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) June 21, 2019

 

अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये है और घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। 
     (भाषा  इनपुट के साथ )

Himachal Pradesh
Kullu
himachal prsdesh cm

Related Stories

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई

हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

हिमाचल : सात सैनिकों की मौत के बाद सीएम कह रहे हैं इमारत अवैध थी

कुल्लू: बसों की जर्जर हालत से परेशान निवासी


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License