NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भाजपा
छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने कहा, “मोदी को बहुमत मिलने के लिए बधाई। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 May 2019
Himachal Pradesh
फोटो साभार: Hindustan Times

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय दिख रही है क्योंकि राज्य की चारों लोकसभा सीटों -- मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला पर उसके प्रत्याशी 3.23 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर, कांग्रेस के पवन काजल से चार लाख 66 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। पिछली बार इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार विजयी हुए थे।

अधिकारी के मुताबिक, हमीरपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर पर तीन लाख 84 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

शिमला सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप, कांग्रेस के धनीराम शांडिल से तीन लाख 23 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वर्ष 2014 में इस सीट से भाजपा के विरेंद्र कश्यप जीते थे।

मंडी से मौजूदा सांसद रामस्वरूप ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा पर तीन लाख 96 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

वर्ष 2014 में भी भाजपा ने राज्य की चारों सीटें जीती थीं।

छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीत गए हैं और कांग्रेस पार्टी हार गई है।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, "हम हार गए हैं, मोदी जीत गए हैं।"

सिंह ने कहा कि मोदी को बहुमत मिलने के लिए बधाई। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल देश हित पर ध्यान केंद्रित करेगा।"

राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। यहां से पार्टी सभी चारों सीटों पर एक बार फिर जीत प्राप्त करने में सफल हुई है।

Himachal Pradesh
BJP
shimla
Virbhadra Singh
Narendra modi
Narendra Modi Government

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • इज़रायल और क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग गठित
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल और क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग गठित
    23 Jul 2021
    तीन सदस्यीय जांच आयोग का नेतृत्व नवी पिल्ले करेंगे जो 2008-2014 के बीच यूएनएचआरसी के प्रमुख थे।
  • 400 से अधिक पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, बुद्धिजीवियों की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से क्यूबा पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग
    पीपल्स डिस्पैच
    400 से अधिक पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, बुद्धिजीवियों की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से क्यूबा पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग
    23 Jul 2021
    400 से अधिक हस्तियों द्वारा हस्ताक्षरित एक खुला पत्र अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान क्यूबा पर लगाए गए 243 एकतरफ़ा प्रतिबंधों को हटाने की मांग करता है जिसने इस द्वीप…
  • अध्ययन के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ‘विभाजन के बाद की सबसे भयावह त्रासदी’, सरकार ने किया आंकड़े से इंकार
    दित्सा भट्टाचार्य
    अध्ययन के मुताबिक भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर ‘विभाजन के बाद सबसे बड़ी त्रासदी’, सरकार का आंकड़े से इंकार
    23 Jul 2021
    रिपोर्ट में कहा गया है, “वास्तविक मौतों का आंकड़ा कई लाखों में होने का अनुमान है, न कि कुछ लाख में, जो इसे यकीनन विभाजन और स्वतंत्रता के बाद से भारत की सबसे भयावह मानवीय त्रासदी बना देता है।” 
  • अयोध्या में बीएसपी के कार्यक्रम का पोस्टर। बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा के ट्विटर हैंडल से साभार
    असद रिज़वी
    दलित+ब्राह्मण: क्या 2007 दोहरा पाएगी बीएसपी?
    23 Jul 2021
    पार्टी अपने 2007 के सोशल इंजीनियरिंग के प्रयोग को दोहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये इस बार इतना आसान नहीं होगा। एक विश्लेषण...
  • ज़मीन और आजीविका बचाने के लिए ग्रामीणों का विरोध, गुजरात सरकार वलसाड में बंदरगाह बनाने पर आमादा
    दमयन्ती धर
    ज़मीन और आजीविका बचाने के लिए ग्रामीणों का विरोध, गुजरात सरकार वलसाड में बंदरगाह बनाने पर आमादा
    23 Jul 2021
    वलसाड में उमरागाम तालुक के स्थानीय लोग प्रस्तावित बंदरगाह के निर्माण का विरोध 1997 से ही करते आ रहे हैं, जब पहली बार इसकी घोषणा की गई थी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License