NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हंसी में उलझा रहा देश और 12 परमाणु रिएक्टरों को मिली तबाही लाने की मंजूरी
जिस वक्‍त संसद में प्रधानमंत्री रामायण सीरियल की याद कर के कांग्रेसी नेता रेणुका चौधरी की टिप्‍पणी कर रहे थे, उस वक्‍त उसी दिन की एक बड़ी खबर हमसे छुपा ली गई कि सरकार ने 12 परमाणु ऊर्जा रिएक्‍टरों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
मीडिया विजिल
15 Feb 2018
nuclear

बीते 7 फरवरी को जिस वक्‍त संसद में प्रधानमंत्री रामायण सीरियल की याद कर के कांग्रेसी नेता रेणुका चौधरी की टिप्‍पणी कर रहे थे और उस टिप्‍पणी पर दो-चार को छोड़कर पूरा सदन हंस रहा था, उस वक्‍त उसी दिन की एक बड़ी खबर हमसे छुपा ली गई कि सरकार ने 12 परमाणु ऊर्जा रिएक्‍टरों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। उसी दिन लोकसभा में मंत्री जितेंद्र सिंह ने ए‍क लिखित जवाब में बताया कि भारत सरकार ने 10 हैवी वाटर और 2 लाइट वाटर रिएक्‍टरों को प्रशासनिक और वित्‍तीय मंजूरी दे दी है।

इस खबर को न तो किसी बडे मीडिया ने रिपोर्ट किया और न ही वैकल्पिक माध्‍यमों में इसकी ओर किसी का ध्‍यान गया। कुल मिलाकर फाइनेंशियल एक्सप्रेस और इकनॉमिक टाइम्‍स ने इस संबंध में संक्षिप्‍त खबरें छापीं। पूरा देश पिछले पांच दिनों से रेणुका चौधरी की हंसी और उस पर प्रधानमंत्री की टिप्‍पणी में फंसा पड़ा है।

मंत्री के जवाब के मुताबिक मंजूरी दिए गए कुल 12 रिएक्‍टरों में प्रत्‍येक 700 मेगावाट के होंगे। हैवी वाटर रिएक्‍टरों को फ्लीट मोड में स्‍थापित किया जाएगा जबकि लाइट वाटर रिएक्‍टरों को रशियन फेडरेशन के सहयोग से स्‍थापित किया जाएगा।

हैवी वाटर रिएक्‍टरों को स्‍थापित करने के लिए मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा चुने गए हैं जबकि अकेले ऐसे चार रिएक्‍टर राजस्‍थान में लगाए जाएंगे। इनके अलावा 1000 मेगावाट के दो लाइट वाटर रिएक्‍टर कुडनुकुलम में लगाए जाने हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रशासनिक व वित्‍तीय मंजूरी मिलने के बाद सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जांच परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्उ द्वारा की जा रही है। इसके बाद ही परियोजना के विभिन्‍न चरणों को मंजूरी मिल सकेगी।

फिलहाल देश में सात परमाणु परियोजनाएं लगाई जा रही हैं जिनकी कुल क्षमता 5300 मेगावाट की है। उन्‍होंने बताया कि इनके अलावा हरियाणा के गोरखपुर में 1400 मेगावाट के दो परमाणु रिएक्‍टर के निर्माण का काम शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई में न्‍यूक्लियर कॉरपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआइएल) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया था कि सरकार ने 10 हैवी वाटर रिएक्‍टरों को मंजूरी दे दी है, लेकिन उसमें बाकी दो लाइट वाटर रिएक्‍टरों का जि़क्र नहीं था।

सरकार ने पहली बार संसद को यह जानकारी 7 फरवरी 2018 को दी है कि उसने कुल 12 न्‍यूक्लियर रिएक्‍टरों को वित्‍तीय व प्रशासनिक मंजूरी दी है। यह अहम खबर मीडिया की आंख से केवल इसलिए रह गई क्‍योंकि उस दिन और उसके बाद की सबसे बड़ी खबर प्रघानमंत्री का संसदीय अभिभाषण रहा  जिसमें उन्‍हों रेणुका चौधरी की हंसी पर टिप्‍पणी की थी।

साभार : मीडिया विजिल

परमाणु कार्यक्रम
मोदी
केंद्र सरकार

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

दक्षिण दिल्ली में काटे जाएँगे 16,500 पेड़

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई): इतने वर्षों बाद भी क्या हम इसके उद्देश्यों को पूरा कर पाए?

भाजपा नौकरशाही को भगवा-चाकरशाही में बदलना चाहती है: उर्मिलेश

IB ने कहा "बसंत के लेख राज्य के खिलाफ", अनुशासनात्मक कार्यवाही की माँग की

अब भी जल रहा है बवाना

मोदी, महिला की हँसी और इतिहास ज्ञान

भारत एक मौज एपिसोड 2 - संजय राजौरा के साथ आधार स्पेशल

बवाना आगः अवैध फैक्ट्री ने ली मज़दूरों की जान


बाकी खबरें

  • वसीम अकरम त्यागी
    विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी
    26 May 2022
    अब्दुल सुब्हान वही शख्स हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेशक़ीमती आठ साल आतंकवाद के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताए हैं। 10 मई 2022 को वे आतंकवाद के आरोपों से बरी होकर अपने गांव पहुंचे हैं।
  • एम. के. भद्रकुमार
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा
    26 May 2022
    "इंडो-पैसिफ़िक इकनॉमिक फ़्रेमवर्क" बाइडेन प्रशासन द्वारा व्याकुल होकर उठाया गया कदम दिखाई देता है, जिसकी मंशा एशिया में चीन को संतुलित करने वाले विश्वसनीय साझेदार के तौर पर अमेरिका की आर्थिक स्थिति को…
  • अनिल जैन
    मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?
    26 May 2022
    इन आठ सालों के दौरान मोदी सरकार के एक हाथ में विकास का झंडा, दूसरे हाथ में नफ़रत का एजेंडा और होठों पर हिंदुत्ववादी राष्ट्रवाद का मंत्र रहा है।
  • सोनिया यादव
    क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?
    26 May 2022
    एक बार फिर यूपी पुलिस की दबिश सवालों के घेरे में है। बागपत में जिले के छपरौली क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी की मां और दो बहनों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने से मौत मामला सामने आया है।
  • सी. सरतचंद
    विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान
    26 May 2022
    युद्ध ने खाद्य संकट को और तीक्ष्ण कर दिया है, लेकिन इसे खत्म करने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका को सबसे पहले इस बात को समझना होगा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष का कोई भी सैन्य समाधान रूस की हार की इसकी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License