NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा: छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनाव को लेकर छात्रों का संघर्ष जारी
12 अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज हुआ व आँसू गैसे से हमला हुआ, इसके विरोध में शनिवार को पूरे राज्य में छात्रों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया गया|
मुकुंद झा
14 Oct 2018
Haryana students' union elections

हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारी हंगामा जारी हैI लगभग 22 वर्षों बाद हरियाणा राज्य में पुन: छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैंI परन्तु वहाँ के छात्रों का कहना है कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है बल्कि कैंपस का अराजनीतिकरण कर रही हैI वे सीधे चुनाव की जगह अप्रत्यक्ष चुनाव करवाना चाहती हैI हरियाणा में शुक्रवार को प्रत्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कियाI इस दौरान हज़ारों छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ व आँसू गैस से हमला किया गया, साथ ही कई छात्रों को हिरासत में लिया गया| इस पुलिसिया दमन के खिलाफ शनिवार को छात्रों ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की शवयात्रा निकाली व पुतला दहन किया|  

यह विरोध प्रदर्शन सयुंक्त छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में किया जा रहा हैI इसमें राज्य के लगभग सभी छात्र संगठन शमिल हैं केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इसमें शामिल नहीं है| इस संयुक्त संघर्ष समिति में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) सहित तकरीबन 11 छात्र संगठन हैं| इस समिति के अध्यक्ष शाहनवाज हैं, जो एसएफआई के केन्द्रीय कमेटी के भी सदस्य है| शुक्रवार को पूरे हरियाणा में छात्रों ने विभिन्न कालेजों व विश्विद्यालयों में सरकार द्वारा छात्रसंघ का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करवाने के खिलाफ प्रदर्शन कियाI इसके तहत छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालयों में हड़ताल का आवाहन किया था|

शाहनवाज ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि, “ये प्रदर्शन पूरे राज्य में थाI हम शुक्रवार को अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, परन्तु सरकार और प्रशासन द्वारा हमारी मांग सुनने के स्थान पर बर्बता पूर्वक पीटा गया व आँसू गैसे से हमला किया गया, जिसमें हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हुए|”

अप्रत्यक्ष चुनावो का विरोध क्यों?

हरियाणा के छात्रों संगठनों की काफी लंबे समय से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग थीI यह मुद्दा भाजपा ने अपने मांगपत्र में भी प्रमुखता से रखा था, परन्तु अब जब छात्रसंघ चुनावों का ऐलान किया गया है तो छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव करवाना चाहती है और इसमें किसी तरह की पारदर्शिता नहीं होगी तथा इससे संवैधानिक मूल्यों का भी हनन किया जा रहा है|

एसएफआई के पूर्व राज्य सचिव सुमित ने अप्रत्यक्ष चुनाव करवाने को लेकर सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि, “भाजपा अपने मित्र छात्र संगठन एबीवीपी को इन चुनावों के मध्यम से हरियाणा छात्र संघ में बैठाना चाहती है| जिसके लिए हर विभाग की लिस्ट एबीवीपी ने बना रखी है और उन्हीं को क्लास रिप्रेजेन्टेटिव (CR) बनाया जा रहा है| ऐसे लोगों को चुना जा रहा है जो या तो एबीवीपी के हैं या फिर उन्होंने कभी छात्र राजनीति नहीं की है| इसमें सरकार द्वारा कई सारी शर्तें भी लगायी गयी हैं जो सरासर गलत हैं, जैसे शोध के छात्र न तो चुनाव लड़े सकते हैं न ही वोट डाला सकते हैं और न ही सेल्फ फाईनेंसिंग कोर्से वाले छात्र वोट डाल सकते हैं| इन सब छात्रों को सीधे चुनाव प्रक्रिया से बहार कर दिया गया है| इस चुनाव में आरक्षण की भी कोई जगह नहीं हैI”

उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों में इस चुनाव को लेकर कितनी निराशा है उसका अंदाज इसी बात से लगा सकते हैं कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में 300 CR चुने जाने थे परन्तु केवल 157 नामकंन दायर हुए है|

हरियाणा छात्रसंघ चुनाव का इतिहास

हरियाणा में 1996 में डॉ बंसीलाल के सरकार छात्र संघ चुनावों पर रोक लगाई थी यह कहते हुए कि इसमें केवल गुंडागर्दी होती हैI उस वर्ष छात्रसंघ चुनावों में एक छात्र की हत्या के बाद यह निर्णय किया गया थाI इससे पूर्व भी 1986 और 1989 के छात्रसंघ चुनावों में एसएफआई के नेताओं की हत्या हुई थी|

रोक लगाये जाने के बाद से ही छात्र लगातार छात्रसंघ चुनावों को फिर बहाल करने की मांग कर रहे थे इसके तकरीबन दो वर्ष बाद हरियाणा सरकार ने चुनावों को लेकर 3 कुलपतियों की एक कमेटी बनाईI जिसके अध्यक्ष हिसार विश्विद्यालय के कुलपति डॉ  टंकेश्वर थे, उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को दी परन्तु सरकार उनके सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गयाI अब अप्रत्यक्ष चुनावो की घोषणा कर दी गयी है जिसको लेकर छात्रों में भारी रोष है|

इसी को लेकर एसएफआई ने 7 सितबर को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था व 11 को रोहतक में गिरफ्तारी देकर विरोध भी दर्ज करवाया था|

संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य व एसएफआई के नेता सुमित ने कहा कि अगर सरकार ने अभी भी अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया व प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की घोषणा नहीं की, तो 17 अक्टूबर को जिस दिन सरकार ने चुनाव की तिथि तय की है, उस दिन पूरे हरियाणा में हड़ताल करेंगे व सभी कालेज और विभागों में तालाबंदी कर सभी कार्यों को बंद करेंगे| किसी भी हाल में अप्रत्यक्ष चुनाव नही होने देंगे|

Haryana
Students' union elections
students' movement
SFI
ABVP
Direct elections

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

डीवाईएफ़आई ने भारत में धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

एलएसआर के छात्रों द्वारा भाजपा प्रवक्ता का बहिष्कार लोकतंत्र की जीत है

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है


बाकी खबरें

  • Neha Singh Rathore
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘यूपी में सब बा’ के जवाब में नेहा सिंह राठौर का ‘ यूपी में का बा’
    23 Jan 2022
    यूपी विधानसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए सांसद और अभिनेता रवि किशन भाजपा की तारीफ़ में एक वीडियो लेकर आए, जिसके बोल हैं ‘ यूपी में सब बा’। भाजपा की उपलब्धियों का बखान वाला यह वीडियो घर-घर…
  • pm
    अजय कुमार
    दो टूक: मोदी जी, आप ग़लत हैं! अधिकारों की लड़ाई से देश कमज़ोर नहीं बल्कि मज़बूत बनता है
    23 Jan 2022
    75 वर्षों में हम सिर्फ़ अधिकारों की बात करते रहे हैं। अधिकारों के लिए झगड़ते रहे, जूझते रहे, समय भी खपाते रहे। सिर्फ़ अधिकारों की बात करने की वजह से समाज में बहुत बड़ी खाई पैदा हुई है: प्रधानमंत्री…
  • Ethiopia
    शिरीष खरे
    इथियोपिया : फिर सशस्त्र संघर्ष, फिर महिलाएं सबसे आसान शिकार
    23 Jan 2022
    इथियोपिया, अफ्रीका महाद्वीप का यह देश पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सुखिर्यों में है, जहां नवंबर, 2020 से शुरू हुआ सशस्त्र संघर्ष अभी भी जारी है, जहां टिग्रे अलगाववादियों और उनके खिलाफ इथियोपियाई…
  • nehru and subhash
    एल एस हरदेनिया
    नेताजी की जयंती पर विशेष: क्या नेहरू ने सुभाष, पटेल एवं अंबेडकर का अपमान किया था?
    23 Jan 2022
    नरेंद्र मोदी का यह आरोप तथ्यहीन है कि नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अंबेडकर और सरदार पटेल को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया।
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    …सब कुछ ठीक-ठाक है
    23 Jan 2022
    "क्यों, क्या सब ठीक-ठाक नहीं हैं? क्या सब ख़ैरियत से नहीं है? क्या हम हिंदू राष्ट्र नहीं बन रहे हैं? ठीक है भाई! बेरोज़गारी है, महंगाई है, शिक्षा बरबाद हो रही है और अस्पताल बदहाल। पर देश में क्या…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License