NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
हरियाणा : हज़ारों निर्माण मज़दूरों ने अपनी मांग को लेकर किया प्रदर्शन
"देश में दोबारा भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हरियाणा में दस सीटें हैं जो भाजपा के खाते में गयी लेकिन दो महीनों में ही जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Aug 2019
हरियाणा : हज़ारों निर्माण मज़दूरों ने अपनी मांग को लेकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करते निर्माण मज़दूर

हरियाणा के हज़ारों निर्माण मज़़दूर ऑनलाइन पंजीकरण के ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने मंगलवार 27 अगस्त को प्रदर्शन किया। वे निर्माण मज़़दूर कल्याण बोर्ड क़ानून को बचाने और कारीगर-मज़़दूरों के रोज़गार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन की राज्य कमेटी हरियाणा के नेतृत्व में मंगलवार सुबह से ही हज़ारों मज़दूर क्रांतिमान पार्क में इकट्ठा होने लगे। यहां वक्ताओं ने मज़दूरों को संबोधित किया सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।
सभी मज़दूर यहां से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने हरियाणा सरकार और हिसार जिला प्रशासन के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।मज़दूर यूनियन के नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण मजदूरों की समस्याओं से अवगत करवाया और उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए एक कमेटी का गठन कर दिया। उपायुक्त ने यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया गठित कमेटी के ज़रिए निर्माण मज़दूरों की समस्याओं का हल किया जाएगा। 
मज़दूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि देश में दोबारा भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हरियाणा में दस सीटें हैं जो भाजपा के खाते में गयी लेकिन दो महीनों में ही जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। आगे उन्होंने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि अगर दोबारा बीजेपी केंद्र में आती है तो देश की मेहनतकश जमात के लिए घातक होगी। इसी बीच सरकार मज़दूरों के लिए बने क़ानूनों को ख़त्म करने का प्रस्ताव संसद में ला चुकी है।

img 1_0.jpg

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण मज़दूरों के लिए बने कल्याण बोर्ड को भी ख़त्म करने के प्रयास जारी है। हरियाणा सरकार बोर्ड के कार्यो से यूनियनों को बाहर करके पंजीकरण प्रक्रिया को कठिन बना रही है। असल में सरकार की मंशा मज़दूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को ख़त्म करने की है। बोर्ड में जमा 3000 करोड़ रुपये का हरियाणा सरकार और उसके मंत्री मज़दूर जागरूकता सम्मेलन के नाम पर, कैंटीन के नाम पर और अन्य कार्यों पर ख़र्च करके मज़दूरों के ख़ून पसीने की कमाई को अपने क़रीबी पर लुटा रही है ताकि आने वाले चुनाव में इसका राजनैतिक फायदा उठाया जा सके।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह ने भी श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समय रहते सरकार को निर्माण मज़दूरों की समस्याओं को जल्द हल करना चाहिए नहीं तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सीटू ज़िला सचिव एवं पूर्व ज़िला पार्षद सुरेश कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारी संघर्षों और शहादतों के दम पर हासिल किए गए ट्रेड यूनियन अधिकारों को सरकार ख़त्म करने पर उतारू है। श्रम क़ानूनों में बदलाव के नाम पर 44 क़ानूनो को चार कोड में बदल रही है जो मज़दूर के साथ धोखा किया जा रहा है। असल में श्रम क़ानूनों में पूंजीपतियों को छूट देकर सरकार उनको फायदा पहुंचाना चाहती है और मज़दूरों के धरने प्रदर्शन व अन्य प्रकार की मांग के हक़ को ख़त्म करना चाहती है।
इस प्रदर्शन को कई अन्य यूनियन नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे मज़़दूर विरोधी क़दम की निंदा की। नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के बाद से ही मज़दूर दर-दर भटक रहे हैं। किसी का ऑनलाइन डाटा नहीं चढ़ाया जा रहा है। मज़़दूरों का कहना है कि दो साल से बेनीफिट के फार्म पेंडिग पड़े हैं, उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। इस बीच सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के नाम पर लाखों मज़़दूरों का पंजीकरण ही रद्द कर दिया है। अधिकतर निर्माण मज़़दूर अनपढ़ हैं या नाम मात्र के पढ़े हैं। इसलिए उन्हें ऑनलाइन के माध्यम से फार्म भरना और अपना पंजीकरण करना नहीं आ रहा है।

img 2.jpg
प्रदर्शन कर रहे मज़़दूरों की मुख्य मांगः-
1.निर्माण मज़दूरों की ऑनलाइन किए गए रद्द पंजीकरण को जल्द बहाल किया जाए।
2.मज़दूरों का लगातार पंजीकरण किया जाए, 90 दिन के काम की तस्दीक के लिए पटवारी व ग्राम सचिव टाल मटोल कर रहे हैं जिससे मज़दूरो को परेशानी हो रही है। इसलिए यूनियनों को 90 दिन के काम की तस्दीक का अधिकार बहाल किया जाए तब तक मकान मालिक की तस्दीक को मान्य किया जाए।
3.सभी मज़दूरों के आनलाइन अपडेट तुरंत किए जाए व उसके लिए मज़दूरों को बुलाकर परेशान न किए जाए।

4.सभी प्रकार के फार्म पर ग्राम सचिव, पटवारी, तहसीदार व बी.डी.ओ आदि अधिकारियों के साईन व मोहर की शर्त को हटाया जाए।

5. आब्जेकशन लगाकर रिजेक्ट किया गया आनलाइन छात्रवुति फार्म बहाल किया जाए। और ऑफ लाइन छात्रवृति तुरंत प्रभाव से लागू की जाए।
6.शादी से 3 दिन पहले कन्यादान स्कीम को सुचारू रूप से लागू किया जाए।

7.पुराने रुके हुए लाभ तुरंत दिए जाए।

8.दिहाड़ी न देने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाए।

9.बोर्ड की ओर से इलाज का प्रबंध किया जाए।

10. महिला मज़दूरों को घटिया क्वालिटी की मशीन देने के बजाय 3500/-रू. उनके खातों में दिया जाए।

11. मज़दूर की 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन लागू की जाए।

Haryana
Labour's protest
BJP
Labour Union

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License