NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा: पी० डब्ल्यू० डी० विभाग के कर्मचारी क्यों कर रहे हैं आंदोलन?
पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने सरकार पर विभाग का निजीकरण करने का आरोप लगाया। इसके साथ अन्य मांगों को लेकर कर्मचारीयों ने 27 को पंचकुला की ओर कूच करेंगे ।
मुकुंद झा
21 Nov 2018
harayana

हरियाणा सरकार के पी ०डब्ल्यू०डी० विभाग के कर्मचारियों  और  करनाल, पानीपत जनस्वास्थ्य, सिंचाई विभाग, भवन और सड़क मार्ग के फील्ड कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल करनाल के कार्यालय के सामने दो दिन, 19 -20 नबंर को आठ घंटे की भूख हड़ताल की। ये कर्मचारी हरियाणा सरकार के सोनीपत और करनाल शहर की वाटर सप्लाई और सीवेज व्यवस्था को नगर निगम के हवाले करने के  फैसले का विरोध कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार  विभागों को निजी हाथों मे सौंपना चाहती है। कर्मचारियों की मांग है कि नगरनिगमों को दी गई जल और सीवेज सेवाओं को वापस जनस्वस्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दी जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा और पुरानी पेंशन योजना लागू हो। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी कर्मचारी 27 नवंबर को संगठन प्रमुख अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पंचकूला के कार्यालय का घेराव  करेंगे।

कर्मचारी क्यों कर रहे है विरोध ?        

 पी०डब्ल्यू०डी० मैकनिकल वर्करस यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़ी हुई है। इसके महासचिव शीलकराम मलिक ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि सरकार सरकारी विभागों को तबाह करने की साज़िश कर रही है। उन्होंने बात करते हुए कहा कि सरकार की इस निति का विरोध करने का  मुख्य कारण यह है कि हमारे सर्विस रुलस और निगम के रुल भिन्न है। इसके साथ हमें नगर निगम विभाग का हिस्सा बना देने पर पेंशन के साथ कई अन्य सामजिक सुरक्षा का लाभ नही मिलेगा क्योंकि नगर निगम के कर्मचारियों को पेंशन,रिटायर फंड जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

शीलकराम मलिक ने कहा हमारे पास शहर में साफ सफाई और सीवेज साफ करने के सभी संसाधन हैं। अभी भी निगम हमारे कर्मचारियों के माध्यम से ही काम कर रही है लेकिन धीरे-धीरे इसे पंचायतो के माध्यम से निजी लोगो को सौंप दिया जाएगा | शीलकराम आगे कहते हैं कि हमारा विभाग पूर्णत सरकारी है जबकि निगम पूर्णत सरकारी नहीं है ,अगर सरकार को यह काम निगम के माध्यम से करना है तो नए कर्मचारी की भर्ती करे हमारे विभाग के कर्मचारी को क्यों ले रही है जबकि हमारे विभाग में कर्मचारियों की संख्या की पहले ही कम है |

इसके अलावा आंदोलनकारियों के  दो और मुख्य मुद्दे है जिसको लेकर वो विरोध कर रहे हैं। 

•        कैशलेस मेडिकल सुविधा :- हरियाणा सरकार  ने केवल कुछ गंभीर  बीमारियों के लिए ही कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा रखी है बाकि बीमारियों में कर्मचारी को अपने जेब से खर्च करके बिल सरकार से पास करना होता है तब जाकर उन्हें रिफंड मिलाता है। कर्मचारी यूनियन की मांग है कि इस पूरी प्रक्रिया में बहुत ही लंबा समय लगता है इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि सरकार सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा  दे जिससे कर्मचारी अपना ईलाज बिना किसी बाधा के करा सकें।

 पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए:- कर्मचारियों की दूसरी सबसे अहम मांग है पुरानी पेंशल की बहाली। सरकार की नए पेंशन नीति का विरोध केवल हरियाणा के कर्मचारी ही नहीं बल्कि सभी निगमों के कर्मचारी कर रहे हैं। उनके मुताबिक इस नई नीति के तहत कर्मचारी की पेंशन सुनिश्चित नहीं है,जो पहले निश्चित होती थी। अब उनके पैसों को सरकार शेयर मार्केट में लगा रही है, उस पर फायदा हो या नुकसान वो कर्मचारी का होगा। यानी इसमें बड़ा जोखिम है। इसी को लेकर सभी कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।

इस पर शीलकराम ने कहा कि जो पेंशन कर्मचारी की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा होती थी, यह सरकार उसके इस पक्ष को पूरी तरह से खत्म कर रही है। अब कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद कोई सुरक्षा नहीं है। वो आगे कहते हैं कि विधायक और सांसदों को एक दिन के कार्यकाल के बाद भी एक निश्चित पेंशन दी जाती है तो जो कर्मचारी अपना पूरा जीवन काम करने में बिताता है उसको पेंशन क्यों न मिले? अगर सरकार हमरी मांग को नही मानती तो हम 27 तारीख को पंचकुला में प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर धावा बोलंगे |

harayana
PWD
employees protest

Related Stories

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

भीषण महामारी की मार झेलते दिल्ली के अनेक गांवों को पिछले 30 वर्षों से अस्पतालों का इंतज़ार

बख्तावरपुर : शहर बसने की क़ीमत गाँव ने चुकाई !

यूपी : 5,000 से अधिक जल निगमकर्मियों को नौकरी एवं पेंशन से महरूम होने का डर

विकलांग व्यक्तियों को यथोचित संसाधनों से महरूम रखा जा रहा है 

हिमाचल: होटल ईस्टबोर्न के कर्मचारियों ने अपने 16 महीने के बक़ाया वेतन देने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड: एक सड़क के लिए दो महीने से आंदोलन फिर भी सुनवाई नहीं

यूपी : कामगार संगठनों ने की योगी सरकार से "राम मंदिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा न लेने" की अपील

दिल्ली में किसानों ने बोला हल्ला तो यूपी के कई जिलों में कर्मचारियों और छात्र संगठनों की रही हड़ताल

मिंटो ब्रिज हादसा: स्मार्ट सिटी बनाने का दावा और ड्राइवर के मौत की ज़िम्मेदारी!


बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License