NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा रोडवेज़ : “सरकार नहीं चाहती थी कि वार्ता सफल हो”
तालमेल कमेटी ने कहा कि ये बैठक उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार थी लेकिन सरकार ने केवल औपचारिकता निभाई ताकि सरकार हाईकोर्ट को ये बता सके कि हमने रोडवेज कर्मचारियों से वार्ता की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Nov 2018
HARYANA ROADWAYS

हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा सरकार और हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के बीच सोमवार को चंडीगढ़ के मिनी सचिवालय में हुई वार्ता विफल हो गई। कर्मचारियों ने इस बात की आशंका पहले ही जताई थी कि सरकार किसी भी समझौते की इच्छुक नहीं है और ऐसा ही हुआ।
बैठक में किलोमीटर स्कीम व कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई उत्पीड़न की कार्रवाई पर दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन सकी। अब सबकी निगाह बुधवार, 14 नवंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है।
सोमवार को हुई बैठक में तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण शर्मा, विरेन्द्र धनखड़, दलबीर किरमारा, इन्द्र बधाणा,अनूप सहरावत, बाबूलाल यादव, जयभगवान कादियान, बलवान सिंह दोदवा,सरबत पूनिया,पहल सिंह तंवर, आजाद गिल व सुल्तान सिंह आदि नेता तथा सरकार की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन धनपत सिंह, महानिदेशक रमेश चन्द्र बिढ़ान, अतिरिक्त महानिदेशक विरेन्द्र दहिया व सम्वर्तक सिंह शामिल थे। 
तालमेल कमेटी ने कहा कि ये बैठक उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार थी लेकिन सरकार ने केवल औपचारिकता निभाई ताकि सरकार हाईकोर्ट को ये बता सके कि हमने रोडवेज कर्मचारियों से वार्ता की है, लेकिन सरकार किलोमीटर स्कीम पर अपने पुराने स्टैंड पर कायम है और अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन (एसीएस) ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए दो टूक बताया कि पॉलिसी बनाना सरकार का काम है तथा किलोमीटर स्कीम पर कोई समझौता नहीं होगा। 
तालमेल कमेटी के राज्य महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए बताया कि सरकार द्वारा हड़ताल के दौरान रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई सभी कार्रवाई पर भी स्पष्ट जवाब न देते हुए हाईकोर्ट पर छोड़ दिया है, जबकि उत्पीड़न की कार्रवाई और बहाल करना सरकार का काम होता है। हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय ने भी 2 नवम्बर को सरकार को आदेश जारी किए थे कि हड़ताल के दौरान एस्मा के तहत की गई सभी कार्रवाई निरस्त करते हुए यथास्थिति बहाल की जाये, लेकिन सरकार ने ऐसा न करके हाईकोर्ट की अवमानना की है।
तालमेल कमेटी ने आरोप लगाया है कि परिवहन व जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए हड़ताल के दौरान रोहतक व भिवानी जेल में बंद रोडवेज व अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार कराया है। इन कर्मचारियों के कपड़े तक उतरवाए गये तथा तरह-तरह की यातनायें दी गईं। यही नहीं जनवादी महिला समिति की नेता बिमला घणघस को जेल अधिकारियों द्वारा तरह-तरह की धमकियां दी गई तथा बाथरूम व टायलेट तक साफ करवाए गये, जो कि एक बड़े शर्म की बात है। तालमेल कमेटी ने इसकी घोर निन्दा की है। उसके मुताबिक आज से पहले किसी भी सरकार में कर्मचारियों पर इतनी घिनौनी कार्रवाई नहीं हुई। 
तालमेल कमेटी के बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि 14 नवम्बर को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने सरकार की सारी कारगुजारी बताई जाएगी और अगर जरुरत पड़ी तो तालमेल कमेटी मानवाधिकार आयोग में भी जायेगी। तालमेल कमेटी ने मुख्यमंत्री से बैठक कराने की अपील की थी, जिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन (एसीएस) ने गंभीरता से विचार करते हुए जल्दी बैठक कराने का आश्वासन दिया है।
तालमेल कमेटी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपनी हठधर्मिता व अड़ियल रवैया छोड़कर किलोमीटर स्कीम यानी रोडवेज के निजीकरण की योजना को रद्द करते हुए कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई उत्पीड़न की सभी कार्रवाई वापस नहीं ली तो आन्दोलन लगातार जारी रहेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व परिवहन अधिकारियों की होगी।

ये भी पढ़ें: कोर्ट के आश्वासन के बाद हरियाणा रोडवेज की हड़ताल स्थगित

haryana roadways
haryana roadways strike
PUNJAB HARYANA HIGH COURT
ROADWAYS TALMEL COMMITTEE

Related Stories

मप्र के कई शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया गया, हरियाणा की बसों पर उत्तराखंड में रोक

हरियाणा रोडवेज़: 365 कर्मचारियों को हटाने का तुग़लकी फ़रमान

हरियाणा सरकार ने संविदाकर्मियों की दिवाली काली कर दी

कोर्ट के आश्वासन के बाद हरियाणा रोडवेज की हड़ताल स्थगित

हरियाणा रोडवेज़ हड़ताल: सरकार का खराब रैवया, कर्मचारियों का संघर्ष तीव्र

वामपंथी दल हरियाणा रोडवेज़ कर्मियों के साथ आए, अन्य विभागों में भी हड़ताल

डीटीसी कर्मचारी हड़ताल पर कायम, केजरीवाल ने भी भाजपा सरकारों की तरह रुख अपनाया, एस्मा लागू

हरियाणा रोडवेज हड़ताल: जनता और अन्य सरकारी कर्मचारियों का समर्थन

भाजपा का दोहरा रवैया : डीटीसी के समर्थन का दावा, हरियाणा में रोडवेज़ कर्मियों का दमन

हरियाणा में ‘रोडवेज़ बचाने’ की लड़ाई तेज़, अन्य विभाग और जनसंगठन भी साथ आए


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License