NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 से जान गंवाने वाले रोगी के तीमारदारों का डॉक्टर पर हमला, चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्रन ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिये बुलाया है। पुलिस ने कहा कि मंगलवार देर रात डॉक्टर पर हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा
10 Jun 2020
doctors protest
Image courtesy: The Indian Express

हैदराबाद : तेलंगाना में सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के तीमारदारों द्वारा एक चिकित्सक पर हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्रन ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिये बुलाया है।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार देर रात डॉक्टर पर हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कथित हमले के बाद प्रदर्शन करते हुए जूनियर डॉक्टर अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठ गए और घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के हाथ में 'हमें न्याय चाहिये', 'हम हमले की निंदा करते हैं' और 'डॉक्टरों को बचाओ' जैसे नारे लिखे पोस्टर थे।

एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने पत्रकारों से कहा कि एक रोगी की, वॉशरूम में गिरकर मौत हो गई जिसके बाद उसके तीमारदारों ने एक डॉक्टर पर प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोगी को बचा नहीं पाने के बाद जब डॉक्टर उन्हें हालात के बारे में समझा रहा था तब तीमारदारों ने हमला किया। डॉक्टर पर धातु की कुर्सी भी फेंकी गई।

उन्होंने कहा कि मरीज को उसकी हालत को देखते हुए बिस्तर से नहीं उठना चाहिए था। तीमारदारों को अस्पताल में कोविड-19 रोगियों से मिलने की अनुमति भी नहीं होती।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जूनियर डॉक्टरों से प्रदर्शन खत्म करने और उनके प्रतिनिधियों को सचिवालय आकर इस मुद्दे पर चर्चा के लिये आमंत्रित किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं, महामारी अधिनियम तथा तेलंगाना मेडिेकेयर सर्विस परसन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टिट्यूशन एक्ट 2008 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hyderabad
Coronavirus
COVID-19
Doctors Protest

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने नियमित सेवाओं का किया बहिष्कार

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली


बाकी खबरें

  • Karnataka
    सबरंग इंडिया
    कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया
    22 Feb 2022
    20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत के तुरंत बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निषेधाज्ञा की…
  • Tanzania
    पैन अफ्रीकैनिज़्म टूडे सेक्रेटैरियट
    जिनकी ज़िंदगी ज़मीन है: तंजानिया में किसानों के संघर्ष
    22 Feb 2022
    माउंटंदाओ वा विकुंडी व्या वकुलिमा तंजानिया तक़रीबन 200,000 छोटे-छोटे किसानों का एक नेटवर्क है। यह नेटवर्क ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उन लोगों को अपराधी ठहराये जाने के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, जिनकी…
  • तृप्ता नारंग
    मणिपुर चुनाव: आफ्सपा, नशीली दवाएं और कृषि संकट बने  प्रमुख चिंता के मुद्दे
    22 Feb 2022
    जहां कांग्रेस और एनपीएफ़ ने अपने घोषणापत्र में आफ्सपा को वापस लेने का ज़िक्र किया है, वहीं भाजपा इसमें चूक गई है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट : लखनऊ की स्लम बस्तियों के सुनो चुनावी एजेंडे
    21 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंचीं लखनऊ की ऐशबाग और सदर इलाके की स्लम बस्तियों में, जहां दलित समाज बसता है। उनके चुनावी बोल, चुनाव के एजेंडे टटोले, क्या चल रही साइकिल, या खिलेगा फूल…
  •  Anish Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्र नेता अनीश ख़ान की हत्या का विरोध जारी, कोलकाता उच्च न्यायालय में उठी सुनवाई की मांग
    21 Feb 2022
    एसएफ़आई ने अनीश ख़ान की मौत की निंदा करते हुए इसका ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बताया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License