NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अपना ही हेलीकॉप्टर मार गिराना ‘‘बड़ी चूक’’ थी : वायुसेना प्रमुख
बडगाम में 27 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना द्वारा अपने ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मार गिराने को लेकर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि यह‘‘हमारी तरफ से हुई एक बड़ी गलती’’ थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और वायुसेना दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।
भाषा
04 Oct 2019
IAF Rakesh kumar
फोटो साभार : इंडिया टुडे

दिल्ली : वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 27 फरवरी को कश्मीर में भारतीय वायुसेना के अपने ही हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने को शुक्रवार को एक “बड़ी चूक” करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुसकर बालाकोट में हवाई हमला किये जाने के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कश्मीर में 27 फरवरी को हमला किया। इस दौरान दोनों देशों की वायुसेना के बीच हवाई संघर्ष हुआ था।

भदौरिया ने भारतीय वायुसेना के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायुसेना की अभियान संबंधी तैयारियां बेहद ऊंचे स्तर की हैं और पिछले साल बालाकोट हवाई हमले समेत उसने इस दिशा में कई उपलब्धियां हासिल कीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और वह केवल पूर्व की उपलब्धियों के गुनगान तक ही सीमित नहीं रहती।

संवाददाता सम्मेलन से पहले भारतीय वायुसेना ने बालाकोट हवाई हमले के प्रतीकात्मक वीडियो क्लिप दिखाए।
भदौरिया ने कहा कि बालाकोट हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हुए हवाई संघर्ष में पाकिस्तान का एक एफ-16 विमान मार गिराया गया था।

बडगाम में 27 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना द्वारा अपने ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मार गिराने को लेकर उन्होंने कहा कि यह‘‘हमारी तरफ से हुई एक बड़ी गलती’’ थी।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और वायुसेना दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

उच्च स्तरीय जांच में अगस्त में सामने आया कि भारतीय वायुसेना की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी की सुबह एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मार गिराया था जब पाकिस्तानी और भारतीय वायुसेना के बीच हवाई संघर्ष हुआ था।

साथ ही भदौरिया ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की खरीद से भारतीय वायुसेना की अभियान संबंधी क्षमताओं में काफी इजाफा होगा।

IAF Chief Rakesh Kumar
Indian air force
Mi-17 Helicopter
Kashmir conflict
Balakot Air Strike

Related Stories

वायु सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटना: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

'कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं का मक़सद भारत की सामान्य स्थिति की धारणा को धूमिल करना है'—मिलिट्री थिंक-टैंक के निदेशक

दर-दर भटकते बनारस के शहीद के माता-पिता, योगी-मोदी सरकार ने नहीं पूरे किए वादे

कश्मीर में मुठभेड़ हत्याएं जारी हैं

“मज़हब और सियासत से हल नहीं होगा कश्मीर का मसला”

‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ सेना में महिलाओं के संघर्ष की कहानी!

कार्टून क्लिक : नींबू-मिर्ची लेकर स्वागत के लिए हम भी तैयार!

सुप्रीम कोर्ट ने नौसेना में महिला अफ़सरों के लिए स्थायी कमीशन को दी मंजूरी

सेना में महिला अधिकारियों को 3 महीने के भीतर स्थायी कमीशन देने का आदेश

कार्टून क्लिक: बिपिन रावत बने चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेन्स स्टाफ़


बाकी खबरें

  • सतीश भारतीय
    हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 
    15 Mar 2022
    सरकार बजट को आंकड़ों की लफ़्फ़ाज़ी के साथ पेश तो कर देती है। मगर अधिकतर पढ़े लिखे और आम लोग बजट के बारे में ढंग से जानते नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है कि बजट का उन्हें सीधे तौर पर कोई वाजिब लाभ नहीं…
  • Russia Ukraine
    प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन में तीन युद्ध और तीनों में इंसानियत की हार के आसार
    15 Mar 2022
    रूस पर पश्चिम के आर्थिक युद्ध के कारण दुनिया का ग्लोबल वार्मिंग से युद्ध हारने का जोखिम बढ़ जाता है, लेकिन जो सबसे बड़ी चुनौती है वह यह है कि अमेरिका द्वारा डॉलर का हथियार बनाए जाने का कैसे मुकाबला…
  • भाषा
    भारत की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    15 Mar 2022
    रक्षा मंत्री सिंह ने दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत अपनी शस्त्र प्रणाली की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
  •  IOC
    भाषा
    मुंबई में अगले साल आईओसी सत्र का आयोजन देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमाणिक
    15 Mar 2022
    1983 के बाद 40 साल के अंतराल पर फिर से भारत को इसका मौका मिल रहा है जब आईओसी का सत्र देश में आयोजित किया जाएगा।
  • भाषा
    विश्व चैम्पियनशिप के बाद लवलीना और निकहत एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में
    15 Mar 2022
    जरीन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बाद 51 किग्रा वजन वर्ग में जबकि बोरगोहेन ने 69 किग्रा में स्थान पक्का किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License