NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़राइल के खिलाफ युद्ध अपराध के मामले में प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण प्रगति: आईसीसी
अप्रैल में, वापस विरोध के महान मार्च की शुरुआत के कुछ ही समय बाद, बेंसौदा ने एक बयान जारी किया था, जिसमें इजरायली सुरक्षा द्वारा क्रूर हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई थी।
पीपल्स डिस्पैच
11 Dec 2018
Translated by महेश कुमार
international

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने 2015 से फिलिस्तीनियों पर इजरायल द्वारा किए गए कथित युद्ध अपराधों की प्रारंभिक जांच में उल्लेखनीय प्रगति की सूचना दी है, जिसके तहत गाजा सीमा पर 2018 के विरोध प्रदर्शन के दौरान, बस्तियों के निर्माण के विरोध में और घरों के विध्वंस के विरोध के दौरान वेस्ट बैंक और पूर्वी जेरूसलम में यह ज्यादतिया हुई थी। 22 मई को, आईसीसी अभियोजक फतौ बेंसौदा को 13 जून, 2014 से इस क्षेत्र की स्थिति के लिए फिलिस्तीन राज्य सरकार से एक रेफरल प्राप्त हुआ था। फिलिस्तीन सरकार ने अभियोजक बेंसौदा से अनुरोध किया कि वह "न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के अनुसार, फिलिस्तीन राज्य के पूरे क्षेत्र में पिछले और वर्तमान में चल रहे अपराधों, दमन और भविष्य में सम्भावित के बारे में न्यायालय सामने सही तस्वीर रखे "। "क्षेत्राधिकार, स्वीकार्यता और न्याय के हितों" के मुद्दों पर विचार करने के बाद अभियोजक ने कहा कि वह यह निर्धारित करेगा कि हालात की सही जांच की गई है या नहीं। हालांकि आईसीसी ने अपनी प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण प्रगति की सूचना दी है, लेकिन मुख्य अभियोजक फतौ बेंसौदा ने रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है कि आधिकारिक जांच शुरु करनी है या नहीं, और क्या उन्हें फिलीस्तीनी मुद्दे से निपटने का अधिकार था या नहीं।

अप्रैल में, ग्रेट रिटर्न मार्च की शुरुआत के कुछ ही समय बाद, बेंसौदा ने एक बयान जारी किया था, जिसमें इजरायली बलों द्वारा क्रूर हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई थी। इजरायली रक्षा बलों के सैनिकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालो के खिलाफ घातक बल का उपयोग किया जिसमें 30 बच्चों सहित 170 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, और 19,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अभियोजक के कार्यालय ने मृत और घायल पत्रकारों और चिकित्सा कर्मचारियों के उपर ध्यान दिया। नागरिकों और चिकित्सा कर्मचारियों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक युद्ध अपराध माना जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र, कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय गैर सरकारी संगठनों, और अन्यों ने आईडीएफ के हमलों वाले नियमों और इजरायली बलों द्वारा बल के उपयोग की दृढ़ता से आलोचना की है। 18 मई को, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) ने 1/28-एस संकल्प अपनाया, जिससे इजरायल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवीय और मानवाधिकार कानूनों के दुरुपयोग की जांच के लिए जांच का एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय आयोग स्थापित किया गया।

पूर्वी यरूशलेम समेत पश्चिम बैंक में युद्ध अपराधों के संबंध में, रिपोर्ट ने विशेष रूप से नोट किया कि इजरायल के अधिकारी पूर्वी यरूशलेम समेत नागरिकों को विस्थापित करने में शामिल हैं, और इस क्षेत्र में उनके अपने घरों से फिलिस्तीनियों को जबरन निकालने में शामिल थे। सेटलमैट से संबंधित गतिविधियों की रिपोर्टें में वेस्ट बैंक और पूर्वी जेरूसलम में फिलिस्तीनियों की भूमि का बहिष्कार और विनियमन शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुख्य अभियोजक के कार्यालय को उन अन्य अपराधों से संबंधित जानकारी भी मिली थी जो इजरायली अधिकारियों ने पूर्वी यरूशलेम सहित वेस्ट बैंक में किया था। ये आरोप विशेष रूप से उत्पीड़न, नागरिकों के जबरदस्ती विस्थापन और निष्कासन के साथ-साथ नस्लवाद के अपराध से संबंधित हैं।

कई संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों ने इज़राइल के कब्ज़ेवाली बस्तियों को अवैध ठहराया है, और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, कब्जे वाले क्षेत्र में कब्जे वाले देश द्वारा निर्माण एक युद्ध अपराध है। अभियोजक के कार्यालय ने निपटारे से संबंधित इजरायल की सरकारी प्रक्रियाओं के कानूनी प्रावधानों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस द्वारा जारी कई फैसले को ध्यान में रखा है।
सौजन्य: पीपुल्स डिस्पैच

 

international criminal court
apartheid
international law
Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत

फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की

फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया


बाकी खबरें

  • medical camp
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: सोनभद्र के सिंदूर मकरा में क़हर ढा रहा बुखार, मलेरिया से अब तक 40 आदिवासियों की मौत
    30 Nov 2021
    प्रशासन सिर्फ़ 20 मौतों की पुष्टि कर रहा है। सरकारी दावों के उलट रिहंद जलाशय की तलहटी में बसे सिंदूर मकरा गांव में उदासी और सन्नाटा है। बीमारी और मौत से आदिवासी ख़ासे भयभीत हैं। आदिवासियों की लगातार…
  • Honduras President
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: मध्य अमेरिका में एक और कास्त्रो का उदय
    30 Nov 2021
    वामपंथी पार्टी की शियोमारा कास्त्रो बनेंगी होंदुरास की पहली महिला राष्ट्रपति। रविवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में कास्त्रो ने सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी नासरी असफुरा को पीछे छोड़ दिया है।
  •  Mid Day Meal Workers
    सरोजिनी बिष्ट
    बंधुआ हालत में मिड डे मील योजना में कार्य करने वाली महिलाएं, अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में भरी हुंकार
    30 Nov 2021
    मिड डे मील योजना में काम करने वाली रसोइयों का आक्रोश उस समय सामने आया जब वे अपनी मांगों के साथ 29 नवम्बर को लखनऊ के इको गार्डेन में "उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन" के बैनर तले एक दिवसीय धरने…
  • workers
    मुकुंद झा
    निर्माण मज़दूरों की 2 -3 दिसम्बर को देशव्यापी हड़ताल,यूनियन ने कहा- करोड़ों मज़दूर होंगे शामिल
    30 Nov 2021
    भारत की निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर ने कहा कि इस हड़ताल में केंद्रीय मुद्दों के साथ साथ राज्य के अपने मुद्दे भी शामिल होंगे। इस हड़ताल में हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में…
  • UP farmers
    प्रज्ञा सिंह
    पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान बनाम हिंदू पहचान बन सकती है चुनावी मुद्दा
    30 Nov 2021
    किसान आंदोलन ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सामाजिक पहचान बदल दी है, उत्तरप्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में यहां से 122 सीटें हैं और अगले साल की शुरुआत में यहां चुनाव होने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License