NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली में पानी की किल्लत पर विजय गोयल ने जो तस्वीर ट्वीट की, वो कांग्रेस शासनकाल की निकली
ऑल्ट न्यूज़ ने फ़ोटोजर्नलिस्ट अदनान आबिदी से बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि उन्होंने ही 2009 में ये तस्वीर ली थी. यानी, भाजपा नेताओं ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर AAP सरकार को घेरते हुए 2009 की तस्वीर शेयर की, जब आम आदमी पार्टी का गठन भी नहीं हुआ था.
कलीम अहमद
22 Jun 2021
दिल्ली में पानी की किल्लत पर विजय गोयल ने जो तस्वीर ट्वीट की, वो कांग्रेस शासनकाल की निकली

दिल्ली में नागरिकों को पिछले कई दिनों से पीने के पानी की कमी से गुज़रना पड़ रहा है. दिल्ली जल बोर्ड ने 19 जून को प्रेस नोट में बताया था कि यनुमा नदी में अमोनिया और काई की मात्रा बढ़ने के कारण वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला में पेयजल उत्पादन में दिक्कत का सामना करना पड़ा है. इसके कारण राजधानी के कई बड़े इलाके पेयजल संकट से प्रभावित हैं और वहां पानी के टैंकर भेजे जाने का आश्वासन दिया गया. इसी बीच संसदीय मामलों के पूर्व राज्य मंत्री विजय गोयल ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें लोगों की भीड़ टैंकर पर चढ़कर उसमें पाइप लगा कर पानी भर रही है. इस तस्वीर के साथ ही विजय गोयल ने केजरीवाल पर तंज कसा.

दिल्ली में पानी का हॉल

कुछ करो भैया केजरीवाल pic.twitter.com/wgXNpVyFeF

— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) June 19, 2021

भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और सूरत के मजूरा से विधायक हर्ष संघवी और भाजपा गुजरात के सदस्य तरुण जे बारोट ने भी ये तस्वीर शेयर की. कई अन्य ट्विटर यूज़र्स ने भी यही दावा किया.

ये हाल कोनसे राज्य का है? pic.twitter.com/3lFqb2Lw2y

— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) June 20, 2021

भाजपा गुजरात के आईटी सेल के सदस्य निखिल पटेल ने यही तस्वीर गुजराती कैप्शन के साथ शेयर की.

દિલ્હીમાં પાણી માટે, આ છે લોકો નો હાલ,બોલો જોઇએ છે ગુજરાતમાં કેજરીવાલ?? pic.twitter.com/ynlwpPQe51

— Nikhil Patel (@iNikhilVpatel) June 20, 2021

कुछ फेसबुक यूज़र्स ने भी ये तस्वीरें और ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया.

image

पुरानी तस्वीर

इस तस्वीर का एक साधारण-सा रिवर्स इमेज सर्च हमें ब्रिटिश फ़ोटो स्टॉक एजेंसी एलेमी तक पहुंचाता है. इस वेबसाइट के मुताबिक, ये तस्वीर 30 जून, 2009 की है जब नई दिल्ली की संजय कॉलोनी में लोग पानी के टैंकर से डिब्बों में पानी भर रहे थे. इसका क्रेडिट रॉयटर्स के अदनान आबिदी को दिया गया है. तस्वीर रॉयटर्स की वेबसाइट पर भी मिली जो 12 साल पहले खींची गयी थी. तब दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी. आम आदमी पार्टी का गठन इसके तीन साल बाद 2012 में हुआ था.

image

दिल्ली जल बोर्ड और आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी विजय गोयल के ट्वीट पर जवाब दिया गया. इसके बावजूद पूर्व सांसद ने अपना ट्वीट डिलीट नहीं किया.

⚠️Fake News ⚠️

The image posted is from the year 2009. Entire DJB team has worked very hard even during the raging pandemic.

Link to the original image clicked on June 30 2009 :- https://t.co/jkzoW52ZTH

— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) June 20, 2021

ऑल्ट न्यूज़ ने फ़ोटोजर्नलिस्ट अदनान आबिदी से बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि उन्होंने ही 2009 में ये तस्वीर ली थी. यानी, भाजपा नेताओं ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर AAP सरकार को घेरते हुए 2009 की तस्वीर शेयर की, जब आम आदमी पार्टी का गठन भी नहीं हुआ था. संजय कॉलोनी के लोग पिछले करीब तीन दशकों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं. इस समस्या से उन्हें अभी भी निजात नहीं मिला है. लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने भी हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड से शहर में पानी के संकट पर रिपोर्ट मांगी थी

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Vijay Goel
delhi jal board
BJP
Congress
water crises
Alt news
AAP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License