NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
इंदौर: भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर पीटा
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीड़ ने अर्द्धनग्न अवस्था में घूम रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की।मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jul 2019
Mob lynching
सांकेतिक तस्वीर

एक और भीड़ इसका एक और शिकार, इसबार मध्य प्रदेश के इंदौर में भीड़ ने अर्द्धनग्न अवस्था में घूम रहे 30 वर्षीय एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की।मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गई।
लगातार इस तरह की भीड़ का शिकार लोग हो रहे है, कभी जय श्री राम के नाम पर ,कभी जानवर चोरी के आरोप में ,कभी गाड़ी चोरी के आरोप में ,कभी डायन बताकर ,कभी गाय के नाम पर तो कभी लब जिहाद के नाम पर। देश में  लगातर इस तरह की घटनाए हो रही है लेकिन सवाल यह है की यह रुकेगा कब ? इस तरह की घटनाओ को अंजाम देने  वालो को बार- बार भीड़ बताकर ऐसे ही नज़रंदाज़ किया जाता रहेगा। 
क्योंकि एकबात तो इन सभी घटनाओ में साफ दिखती है की इन लोगो को कानून का कोई भी भय नहीं है ,जो कि सबसे खतरनाक है। 

क्या है इंदौर का पूरा मामला ? 


इंदौर के निरंजनपुर इलाके में बुधवार देर शाम मानसिक रूप से बीमार 30 वर्षीय एक व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की । इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कई लोग एक अर्द्धनग्न व्यक्ति को पीटते दिखायी दे रहे हैं। हालांकि, भीड़ में शामिल कुछ लोग यह भी कहते सुनायी पड़ रहे हैं, "इस शख्स को मारो मत और पुलिस के हवाले कर दो।"

भीड़ में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति सड़क पर खड़ी एक कार में अपनी मां के साथ बैठी एक बच्ची को वाहन का दरवाजा खोलकर जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में बच्चा चोरी की कोशिश की बात सामने नहीं आई है।
लसूड़िया पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बृहस्पतिवार को "पीटीआई-भाषा" से कहा, "हमने तसदीक की है। यह मामला बच्चा चोरी के प्रयास का नहीं है।"
उन्होंने बताया कि भीड़ की पिटाई के शिकार युवक की पहचान तेजराम चौहान (30) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। 
थाना प्रभारी ने बताया, "शराब की एक दुकान के पास मौजूद लोगों ने चौहान की मानसिक स्थिति जाने बगैर शोर मचा दिया कि वह कार का दरवाजा खोलकर बच्ची चुराने की कोशिश कर रहा था।"
उन्होंने बताया कि चौहान को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिये की जाने वाली एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। चौहान को पीटने वाले समूह में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा, "चौहान को अधिक चोट नहीं आयी है। पुलिसकर्मी उसे समय रहते भीड़ से बचाकर पुलिस थाने ले आये थे।" 
                     (समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

mob lynching
Violence
Madhya Pradesh
Indore

Related Stories

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

मेघालय में कर्फ़्यू के बाद भी हिंसा, राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर हमला

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

बिहार: समस्तीपुर माॅब लिंचिंग पीड़ितों ने बिहार के गृह सचिव से न्याय की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

मप्र में रिलायंस के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे, फसलों को नुकसान


बाकी खबरें

  • कहीं आपकी भी यह समझ तो नहीं कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी हिंदुओं को निगल जाएगी!
    अजय कुमार
    कहीं आपकी भी यह समझ तो नहीं कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी हिंदुओं को निगल जाएगी!
    15 Jul 2021
    योगी सरकार की नई जनसंख्या नियंत्रण नीति का असली मकसद चुनावी राजनीति में ध्रुवीकरण के लिए हिंदू-मुस्लिम दीवार को और गहरा बनाना है।
  • मोदी की काशी यात्रा: बदहाल ‘विकास’ की हक़ीक़त परदे से ढांपने की कोशिश
    विजय विनीत
    मोदी की काशी यात्रा: बदहाल ‘विकास’ की हक़ीक़त परदे से ढांपने की कोशिश
    15 Jul 2021
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के समय नौकरशाही ने बनारस शहर के चेहरे पर चस्पा दाग़ को ढंकने के लिए पूरे शहर में जगह-जगह पैबंद लगा दिए। जितने भी खुले नाले थे, जिसकी बदबू और सड़ांध से समूचा शहर परेशान रहता…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोरी गांव में घरों का तोड़े जाना जारी, राजद्रोह क़ानून पर मुख्य न्यायाधीश के अहम सवाल और अन्य ख़बरें
    15 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे खोरी गांव में जारी मकानों के गिराए जाने, राजद्रोह पर भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा उठाए सवाल और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • भारत का संचालन किसके हाथ — शास्त्र/धर्मपुस्तकें या संविधान?
    सुभाष गाताडे
    भारत का संचालन किसके हाथ — शास्त्र/धर्मपुस्तकें या संविधान?
    15 Jul 2021
    विगत कुछ सालों के विभिन्न अदालतों के फैसलों की थोड़ी-सी बेतरतीब चर्चा करते हुए हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि अदालतों ने किस तरह समय-समय पर कानून की हिफाजत का काम किया है।
  • खोरी गांव : पुलिसिया दमन के बीच आज भी जारी रहा तोड़-फोड़, हरियाणा सरकार की पुनर्वास योजना हवा हवाई
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव : पुलिसिया दमन के बीच आज भी जारी रहा तोड़-फोड़, हरियाणा सरकार की पुनर्वास योजना हवा हवाई
    15 Jul 2021
    फरीदाबाद खोरी गांव में लोग रोते रहे, चिल्लाते-बिलखते रहे किंतु प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा चल रही तोड़फोड़ जारी रही। आज यानि गुरुवार को लगभग 1700 घरों को तोड़ दिया गया है। इसका विरोध कर रहे कुल 9 लोगों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License