NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी, बड़ी संख्या में लोग हताहत
आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रांत में डोंगला जिले में तलिसा बीच के पास 6.0, 7.4 और 6.1 तीव्रता के भूकंप के तीन झटके आने के बाद सुनामी आई।
आईएएनएस
29 Sep 2018
इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाही

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी आ गई। सुनामी के चलते हुए हादसों में अधिकारियों ने 50 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। ये संख्या अभी बढ़ सकती है।

आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रांत में डोंगला जिले में तलिसा बीच के पास 6.0, 7.4 और 6.1 तीव्रता के भूकंप के तीन झटके आने के बाद आई सुनामी के चलते 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

बीबीसी के मुताबिक, सुलावेसी द्वीप के शहर पालू में सुनामी के चलते समुद्र की लहरे दो मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गईं। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए भागते नजर आ रहे हैं। इमारतों के बीच मौजूद एक मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

नुग्रोहो ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि आंकड़ा सिर्फ पालू में हताहत हुए लोगों का है, आंकड़े में तालिसा बीच और डोंगला जिले में हताहत हुए लोगों को शामिल नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा, "मृतकों, घायलों की संख्या बढ़ने और नुकसान बढ़ने की आशंका है।"

पालू में 300,000 से ज्यादा लोग रहते हैं।

समाचार पत्र 'द जकार्ता पोस्ट' ने बताया कि पालू में राहत व बचाव कार्य के लिए हरक्युलस विमान को तैनात किया गया है। 

भूकंप शुक्रवार शाम करीब छह बजे आया था। सुनामी आने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन घंटेभर के भीतर ही चेतावनी वापस ले ली गई। 

 

indonesia
earthquake
tsunami

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई और हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए पश्चिमी पापुआ में विरोध प्रदर्शन

सरकार की जीत की घोषणा के एक दिन बाद टिग्रे सैनिकों का संघर्ष फिर तेज़

इंडोनेशिया में "ऑम्निबस कानून" के हटने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए सैकड़ों लोग

मैक्सिको में भूकंप के गहरे झटके, क़रीब 6 लोगों की मौत

क्या ये छोटे-छोटे भूकंप किसी बड़े भूकंप की आहट हैं?

चिंता : दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के 24 लोग कोरोना संक्रमित

इन्डोनेशिया : बच्चों के सुधार और पुनर्वास की कोशिशें जारी


बाकी खबरें

  • MSME policy
    बी. सिवरामन
    एमएसएमई नीति के नए मसौदे में कुछ भी नया या महत्वपूर्ण नहीं!
    25 Feb 2022
    एमएसएमई मंत्रालय द्वारा MSMEs के लिए लाई गई राष्ट्रीय नीति का मसौदा कितना महत्वपूर्ण?
  • Russia Ukraine update
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: यूक्रेन के कुछ शहरों पर रूस का कब्जा, यूरोप ने प्रतिबंध बढ़ाए
    25 Feb 2022
    कीव/पेरिस: यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को एक रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्स्को
  • Modi
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः पूर्वांचल के सियासी चक्रव्यूह में फंसी भाजपा को सिर्फ "मोदी मैजिक" का भरोसा
    25 Feb 2022
    पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा की राह पहले की तरह आसान नहीं रह गई है। सिर्फ बनारस ही नहीं, पूर्वांचल की सभी 130 सीटों पर इस पार्टी के प्रत्याशियों को सिर्फ "मोदी मैजिक"  पर भरोसा है। अंतिम दो…
  • Rajasthan Budget 2022-23
    रिचा चिंतन
    राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?
    25 Feb 2022
    कोविड-19 के तकलीफ़ भरे वक़्त में राजस्थान सरकार ने 2022-23 के बजट में शहरी इलाकों में परिवारों को 100 दिन के रोज़गार की गारंटी दी है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह की योजना की मांग पर कोई ध्यान नहीं…
  • mob lynching
    मो. इमरान खान
    बिहार: बीफ खाने के नाम पर खलील की हत्या, परिवार का आरोप; उच्च-स्तरीय जांच की मांग
    25 Feb 2022
    पुलिस को खलील का शव बरामद होने के एक दिन बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर दिखाया गया कि अभियुक्तों द्वारा उसे कथित तौर पर बीफ खाने के नाम पर धमकाया गया, गाली-गलौज की गई और मारा-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License