NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
एशिया के बाकी
इंडोनेशिया में फिर सुनामी का खतरा, भारत ने की मदद की पेशकश
ऐसी आशंका है कि सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है। देश में शनिवार को आई सुनामी में अब तक 281 लोगों की मौत की ख़बर है।
आईएएनएस
24 Dec 2018
tsunami Indonesia
इंडोनेशिया में सुनामी से हुई तबाही का दृश्य।

इंडोनेशिया के अनाक क्रेकाटोआ ज्वालमुखी की सक्रियता को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ऐसी आशंका है कि सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है। देश में शनिवार को आई सुनामी में अब तक 281 लोगों की मौत की ख़बर है जबकि एक हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। भारत ने सुनामी पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। 

बीबीसी के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ज्वालामुखी फटने से समुद्र के भीतर हुए भूस्खलन की वजह से सुनामी आई। क्रेकाटोआ ज्वालामुकी रविवार को दोबारा फटा।

चार्टर विमान से शूट किए गए वीडियो में सुमात्रा और जावा के बीच सुंडा स्ट्रेट में तबाही का मंजर कैद हुआ है।

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीड़ितों के प्रति शोक जताते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।

सड़कें बाधित होने से बचाव कार्य बाधित हुआ है। पीड़ितों की तलाश में मदद के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में मलबे को हटाने के लिए भारी उपकरण लाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने जावा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की ओर से सुझाव हैं कि लोगों को समुद्र तट से दूरी बनाए रखनी चाहिए और वहां किसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अनाक क्रेकाटोआ ज्वालामुखी के फिर से सक्रिय होने की वजह से फिर से सुनामी आने की संभावना है।"

गौरतलब है कि शुक्रवार को ज्वालामुखी दो मिनट और 12 सेकेंड के लिए फटा और उससे निकले धुएं का गुबार 400 मीटर तक ऊंचा उठा।

सुनामी की वजह से बड़ी संख्या में इमारतें नष्ट हो गईं, लहरों में कारें बह गईं, तानजुंग लेसुंग बीच रिसॉर्ट सहित कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। 

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो फुटेज में समुद्र की एक बड़ी लहर को एक रिसॉर्ट को तबाह करते देखा जा सकता है। इसी रिसॉर्ट में इंडोनेशिया का एक लोकप्रिय रॉक बैंड 'सेवेंटीन' परफॉर्म कर रहा था, जो सुनामी में बह गया।

अधिकारियों का कहना है कि जावा के पाडेंलांग पर्यटन स्थल में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सुमात्रा में साउथ लामपुंग में 48 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी विदेशी नागरिक के मरने की खबर नहीं है।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इंडोनेशिया की सुंडा खाड़ी में आई सुनामी में जान व माल को पहुंचे नुकसान पर सोमवार को संवेदना जताई।

सुषमा ने ट्वीट कर कहा, "सुनामी में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। जैसा कि दुख की इस घड़ी में हम अपने इंडोनेशियाई भाइयों के साथ खड़े हैं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।" 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को ट्वीट किया, "इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद सुनामी के कारण हुए जान व माल को पहुंचे नुकसान से दुखी हूं।"

उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत अपने समुद्री पड़ोसी और दोस्त की राहत कार्य में सहायता करने के लिए तैयार है।"

indonesia
tsunami
tsunami Indonesia
disaster
सुनामी
इंडोनेशिया में सुनामी से तबाही

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया

राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई और हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए पश्चिमी पापुआ में विरोध प्रदर्शन

सरकार की जीत की घोषणा के एक दिन बाद टिग्रे सैनिकों का संघर्ष फिर तेज़

इंडोनेशिया में "ऑम्निबस कानून" के हटने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए सैकड़ों लोग

म्यांमार में भूस्खलन से 160 से अधिक खनिकों की मौत

चिंता : दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के 24 लोग कोरोना संक्रमित

इन्डोनेशिया : बच्चों के सुधार और पुनर्वास की कोशिशें जारी

जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, लोम्बोक द्वीप में भूकंप के झटके


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License