NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
फिरोजाबाद में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या सात हुई
26 वर्षीय अबरार 20 दिसम्बर को घायल हो गए थे, उनका इलाज  दिल्ली में हो रहा था और 10 जनवरी को वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लौटे थे। उनकी रविवार को मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jan 2020
CAA PROTEST

फिरोजाबाद: जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बीस दिसम्बर को हुई हिंसा में घायल एक युवक की मौत हो जाने के बाद हिंसा में कुल मृतक संख्या अब छह से बढ़कर सात हो गई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी कम से कम 23 हो गई है। 

फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय अबरार निवासी मसरूरगंज थाना रसूलपुर फिरोजाबाद बीस दिसम्बर को घायल हो गया था जिसका इलाज दिल्ली में हो रहा था और 10 जनवरी को वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लौटा था। उसकी रविवार को मौत हो गई।


एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसकी मृत्यु किन कारणों से हुई। शव का पोस्टमार्टम रविवार रात को जिला अस्पताल में कराया गया और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था में देर रात मोहम्मदगंज कब्रिस्तान में शांतिपूर्ण एवं गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।

गौरतलब है कि फिरोजाबाद में बीस दिसम्बर को जुमे की नमाज़ के बाद थाना दक्षिण क्षेत्र नालबंद चौकी से प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी चौराहे पर भी प्रदर्शन हुआ जिसमें अबरार गोली लगने से घायल हो गया था।

उस दिन आगजनी, तोड़फोड़, पथराव व गोलीबारी की घटनाओं में पुलिसकर्मी एवं अन्य आम लोग घायल हो गये थे। पहले दिन दो लोगों की मौत हो गई थी और बाद में कुल मृतक संख्या छह हो गई थी। घटना के 23 दिन बाद अबरार की मृत्यु हो जाने से अब तक मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि अबरार बेलदारी (मजदूरी) करके वापस आ रहा था उसी दौरान उसे गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हो रहा था।

आपको बता दें कि सीएए के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों के दौरान सबसे ज़्यादा लोग उत्तर प्रदेश में मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज़ाबाद में 7 के अलावा इनमें 6 लोग मेरठ, 2 बिजनौर, एक वाराणसी, एक रामपुर, 2 संभल, एक मुज़फ़्फ़रनगर और 3 लोग कानपुर में मारे गए।   
 

Anti-Citizenship Law Protest
CrPC
Firozabad
Firozabad Police
Bahraich
Uttar pradesh
Yogi Adityanath

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

अनुदेशकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों? 17 हज़ार तनख़्वाह, मिलते हैं सिर्फ़ 7000...

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान


बाकी खबरें

  • इमाद उल हसन
    नफ़रती सिनेमाई इतिहास की याद दिलाती कश्मीर फ़ाइल्स
    24 Mar 2022
    यह फ़िल्म मुसलमानों के ख़िलाफ़ मौजूदा रूढ़ धारणाओं को मज़बूती देने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल करते हुए एक हालिया घटना को बड़ा बनाकर पेश करती है और और इसका इस्तेमाल देश को ज़्यादा सांप्रदायिक बनाने के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"
    24 Mar 2022
    भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के हिलसा में अतिपिछड़ी जाति से आने वाले विरेश चंद्रवंशी की बर्बर किस्म से की गई हत्या, उसके बाद अतिपिछड़े व दलित समुदाय पर ही…
  • आमिर मलिक
    भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे
    24 Mar 2022
    ब्रितानिया सल्तनत के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले, भगत सिंह झुग्गियाँ सदा लोगों के हक़ में आवाज़ उठाते रहे। इसी महीने आठ तारीख़ को उन्होंने अंतिम साँस ली। लेखक उनकी ज़िंदगी की कुछ झलकियाँ दिखा रहे हैं...
  • सबरंग इंडिया
    मौन कोई विकल्प नहीं है: पत्रकारों ने भारत के संवैधानिक संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाया
    24 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकारों ने हेट स्पीच और नरसंहार के खुले आह्वान के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
  • प्रभात पटनायक
    वैश्वीकरण और पूंजी तथा श्रम का स्थान परिवर्तन
    24 Mar 2022
    वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में, उत्तर के उन्नत पूंजीवादी देशों से, दक्षिण के कम मजदूरी वाले देशों की ओर, पूंजी के स्थानांतरण पर तो काफ़ी चर्चा हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License