NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
डूसू चुनाव 2019: SFI और AISF ने ABVP पर हमले और उनके नामांकन फॉर्म फाड़ने का लगाया आरोप 
ABVP  द्वारा इन हमलों और नामांकन फार्म  को फाड़े जाने के कारण, उम्मीदवार समय सीमा से पहले अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Sep 2019
DUSU 2019

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू)चुनाव 2019 का मतदान 12 सितबर को होना है। आज 4 सितबर  दोपहर 3 बजे तक सभी उम्मीदवारों के नामांकन दर्ज करने का अंतिम समय था। लेकिन  लेफ्ट यूनाइटेड पैनल जिसमे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) का गठबंधन था। उनके उम्मीदवार  नामांकन दाखिल नहीं कर सके। कथित तौर पर उनके साथ कैंपस में मारपीट हुई और उनके नामांकन पेपर को फाड़ा दिया गया। ये दोनों ही संगठन इस का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( ABVP)  पर लगा रहे है। जबकि ABVP ने इस बात से साफ इंकार किया।

क्या है पूरा मामला ?

 SFI और  AISF के छात्रों को आर्ट्स फैक्लिटी  गेट नंबर 4 के सामने कथितौर परABVP केलोगो द्वारा रोका गया, हमला किया गया और उनके नामांकन फॉर्म फाड़ दिए गए।

SFI ने अपने बयान में कहा है कि SFIऔर AISF के सदस्य आर्ट्स फैक्लिटी  के गेट नंबर 4 के सामने एबीवीपी द्वारा दोपहर 2:35 बजे हमला किया गया जब वह लोगो  अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल जा रहे थे। इस हमले में छात्रों के नामांकन पत्र फाड़ दिए गए ।

आगे उन्होंने कहा कि जब उन लोगो द्वारा नामांकन फॉर्म की प्रतियों के साथ नामांकन दाखिल करने का दूसरा प्रयास किया। तब फिर एबीवीपी द्वारा रोका गया जब उन्होंने छात्रों पर हमला किया यह हमला लगभग दोपहर 2:55 बजे के आसपास हुआ और फिर से नामांकन फॉर्म को फाड़ दिया।

परमानंद शर्मा, एक दृष्टिबाधित छात्र, और AISF के सदस्य है  और वो इस चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट पैनल के उम्मीद्वार थे,लेकिन वो आज अपन नामकंन भर नहीं पाए। इसके अलाव SFI के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विकास भदौरिया पर भी हमला किया गया था।

ABVP  द्वारा इन हमलों और नामांकन फार्म  को फाड़े जाने के कारण, उम्मीदवार समय सीमा से पहले अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके।

AISF और SFI  ने  मांग  की है कि आवश्यक कदम उठाए जाएं और SFI  और AISF उम्मीदवारों के नामांकनपत्रों को स्वीकार किया जाए और एबीवीपी के अलोकतांत्रिक और हिंसक हमलों के खिलाफ आवश्यक करवाई की जाएं।

यह कोई फल मौका नहीं है जब ABVP   के लोगो पर छात्रों और खसतौर पर लेफ्ट संगठन के छात्रों पर हमले का आरोप लगा हो। अभी कुछ दिनों पहले 25 अगस्त रविवार शाम, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े तीन छात्र कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के विजय नगर में दस एबीवीपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

इस घटना में, एसएफआई के छात्र कार्यकर्ता सुमित कटारिया, हिमांशु और नोएल को हाथ में फैक्चर और सिर पर गंभीर चोटें आईं है।

एसएफआई अध्यक्ष विकास भदौरिया ने न्यूजक्लिक को बताया था कि, "पोस्टर चिपकाना छात्र कार्यकर्ता की सक्रियता का हिस्सा है।  इसके लाए छात्रों पर हमले हो रहे है। आगे उन्होंने कहा था कि  ये घटना एक पूर्व नियोजित प्रतीत होती है क्योंकि हमलावरों ने  पहले कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी।

DUSU 2019
DUSU
SFI
AISF
ABVP Attacks SFI
ABVP
Delhi University
attack on SFI workers

Related Stories

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्रों में असमंजस, शासन-प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

यूजीसी का फ़रमान, हमें मंज़ूर नहीं, बोले DU के छात्र, शिक्षक


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License