NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ़्तार
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
भाषा
16 Jul 2021
फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ़्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश):  बलिया जिले के रेवती कस्बे में फेसबुक पर एक किशोरी की तस्वीर सार्वजनिक करने के मामले में शिकायत करने पर आक्रोशित एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये गये हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए।

इस मामले में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।  
 उन्होंने बताया कि शिकायत से नाराज हुए वर्ग विशेष के लोगों ने बृहस्पतिवार रात लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गयी। इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालात के मद्देनजर कस्बे में बड़े पैमाने पर पुलिस तथा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

Facebook
Ballia
UP police

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

नागरिकों से बदले पर उतारू सरकार, बलिया-पत्रकार एकता दिखाती राह

बलिया पेपर लीक मामला: ज़मानत पर रिहा पत्रकारों का जगह-जगह स्वागत, लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Lata
    अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र की लावणी कलाकार महामारी की वजह से जीवनयापन के लिए कर रहीं संघर्ष
    13 Dec 2021
    कई लावणी कलाकारों ने बताया कि वह निजी लेनदारों से क़र्ज़ा लेकर घर चला रही हैं।
  • Rakhi Raikwar
    सौरभ शर्मा
    महामारी ने एक निस्वार्थ शिक्षक और उसके गाँव के सपनों को चूर-चूर कर दिया
    13 Dec 2021
    प्यारेलाल राइकवार उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में अपने गाँव के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देते थे, मगर स्कूल की नौकरी जाने के बाद बढ़ते क़र्ज़ की वजह से उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली।
  • Dalits
    रवि शंकर दुबे
    शर्मनाक: वोट नहीं देने पर दलितों के साथ बर्बरता!
    13 Dec 2021
    बिहार के औरंगाबाद में शर्मनाक मामला देखने को मिला, जहां पंचायत के मुखिया के पद पर खड़े होने वाले एक उम्मीदवार ने दो दलितों को बेहद बुरी तरह प्रताड़ित किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…
  •  Nagaland firing
    भाषा
    नगालैंड गोलीबारी : मारे गए लोगों के परिवारों ने की न्याय की मांग, मुआवज़ा ठुकराया
    13 Dec 2021
    बयान में कहा गया, ‘‘ ओटिंग ग्राम परिषद और पीड़ित परिवार, भारतीय सशस्त्र बल के 21वें पैरा कमांडो के दोषियों को नागरिक संहिता के तहत न्याय के कठघरे में लाने और पूरे पूर्वात्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल…
  • josy
    अली किरमानी
    क्यों प्रत्येक भारतीय को इस बेहद कम चर्चित किताब को हर हाल में पढ़ना चाहिये?
    13 Dec 2021
    खोजी पत्रकार जोसी जोसेफ के द्वारा लिखित द साइलेंट कूप से खुलासा होता है कि भारतीय डीप स्टेट कैसे अपने आवरण में काम करता रहता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License