NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ़्तार
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
भाषा
16 Jul 2021
फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ़्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश):  बलिया जिले के रेवती कस्बे में फेसबुक पर एक किशोरी की तस्वीर सार्वजनिक करने के मामले में शिकायत करने पर आक्रोशित एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये गये हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए।

इस मामले में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।  
 उन्होंने बताया कि शिकायत से नाराज हुए वर्ग विशेष के लोगों ने बृहस्पतिवार रात लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गयी। इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालात के मद्देनजर कस्बे में बड़े पैमाने पर पुलिस तथा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

Facebook
Ballia
UP police

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

नागरिकों से बदले पर उतारू सरकार, बलिया-पत्रकार एकता दिखाती राह

बलिया पेपर लीक मामला: ज़मानत पर रिहा पत्रकारों का जगह-जगह स्वागत, लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • sudha
    भाषा
    अदालत ने सुधा भारद्वाज को 50,000 रुपये के मुचलके पर जेल से रिहा करने की अनुमति दी
    08 Dec 2021
    बंबई उच्च न्यायालय ने एक दिसंबर को भारद्वाज को तकनीकी खामी के आधार पर जमानत प्रदान कर दी थी और विशेष एनआईए अदालत को उनकी जमानत की शर्तों और रिहाई की तारीख पर फैसला लेने का निर्देश दिया था।
  • DU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू कैंपस खोलने की मांग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में छात्र-शिक्षकों का प्रदर्शन
    08 Dec 2021
    इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान शिक्षक, छात्र, नौजवान और अन्य सामजिक संगठनों के संयुक्त मंच- ऑल इण्डिया फोरम फॉर राइट टू एजुकेशन (AIFRTE) ने किया।
  • cpm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश: धान और बाजरा उत्पादक किसानों की लूट और खाद के संकट को लेकर माकपा का मुख्यमंत्री को पत्र
    08 Dec 2021
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपए होने के बावजूद मंडियों में किसानों को 1400 से 1600 रुपए के बीच बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
  • du
    जगन्नाथ कुमार यादव
    डीयू: कैंपस खोलने को लेकर छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने को एक महीना पूरा
    08 Dec 2021
    प्रशासन की ओर से पूर्ण रूप से कैंपस खोले जाने को लेकर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। हालांकि पीजी एवं स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए शोध कार्य, प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट वर्क, और शोध…
  • COVID UPDATE
    न्यूज़क्लिक टीम
    देश में 24 घंटों में 8,439 नए मामले, 195 मरीज़ों की मौत
    08 Dec 2021
    दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले रोज़ाना बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 2
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License