NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
बिहार के बाद बंगाल के तीन अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव
कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 70 डॉक्टर, कालीघाट के चितरंजन सेवा सदन और शिशु सदन अस्पताल के 24 डॉक्टर और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के 12 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jan 2022
covid 19

देश में कोरोना का कहर जारी है। बिहार की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कोलकाता के तीन अस्पतालों में एक दिन में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पीटीआई-भाषा से एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 70 डॉक्टर, कालीघाट के चितरंजन सेवा सदन और शिशु सदन अस्पताल के 24 डॉक्टर और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के 12 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि "चिकित्सकों को संस्थागत पृथकवास में जाने के लिए कहा गया है।"

अधिकारी ने कहा कि इन डॉक्टरों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और तीनों अस्पतालों में सभी की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 6,078 नए मामले सामने आए थे। वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,55,228 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार इस बीमारी से राज्य में 3 जनवरी तक 19,794 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 6,153 नए मामले सामने आए थे, जबकि कोलकाता में संक्रमण के 3,194 नये मामले सामने आए थे।

कोरोना बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश में सोमवार से आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने बार और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता से खोलने की घोषणा की है। शॉपिंग मॉल में भी इसी तरह की पाबंदियां रहेगी। ये सभी संस्थान रात 10 तक बंद कर दिए जाएंगे। इस आंशिक लॉकडाउन के तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सार्वजनिक गतिविधियों, भीड़भाड़ और वाहनों पर पाबंदी रहेगी। नए नियम के तहत आपात सेवा तथा आवश्यक सेवाओं को अनुमति रहेगी। चिड़ियाघर तथा पर्यटक स्थलों को पूर्णतः बंद कर दिया गया है। वहीं जिम, स्पा, सैलून तथा स्विमिंग पूल को आज से बंद कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी बाजारों को सैनेटाइज किया जाना चाहिए। उन्होंने मार्केट कमेटी से आग्रह किया है कि वे सैनेटाइजेशन को सुनिश्चित करें।

सरकार ने लोगों से कहा है कि कोविड नियमों को पालन करें और मास्क पहनें तथा दूरी बनाए रखें।

kolkata
covid positive doctors
COVID 19
West Bengal
Omicron
Covid Cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन के स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,194 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत

क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 71,365 नए मामले, 1,217 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.28 लाख नए मामले, 1,059 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार

कोरोना अपडेट: देश में 1.67 लाख से अधिक नए मामले,1192 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख से ज़्यादा नए मामले, 959 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.5 लाख नए मामले, 627 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट : देश में बहुत तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटो में 16,764 नए मामले दर्ज किए गए 
    31 Dec 2021
    देश में दो महीने बाद कोरोना के 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं ओमिक्रोन के 24 घंटों में 309 नए मामले सामने आए हैं और देश के 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में यह वेरिएंट फैल चुका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License