NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार के 24 नए एमएलसी में 15 दाग़ी : एडीआर रिपोर्ट
नए एमएलसी में 63 फ़ीसदी पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं अर्थात 15 एमएलसी दाग़ी हैं जबकि सभी करोड़पति हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Apr 2022
bihar

हाल में बिहार में नवनिर्वाचित 24 एमएलसी को लेकर एडीआर ने रिपोर्ट जारी की है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नए एमएलसी में 63 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं अर्थात 15 एमएलसी दागी हैं जबकि सभी करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 75.63 करोड़ है। इनमें भाजपा के सात सदस्यों की औसत संपत्ति 49.86 करोड़, राजद के छह सदस्यों की औसत संपत्ति 23.50 करोड़ और जदयू के पांच सदस्यों की औसत संपत्ति 26.80 करोड़ रुपये है। वहीं जीत कर आए चार निर्दलीय सदस्यों की औसत संपत्ति 282.88 करोड़ रुपये है।

पार्टी आधार पर औसत संपत्ति

ज्ञात हो कि बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए गत 4अप्रैल को मतदान हुआ। इसके बाद सात अप्रैल को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किए गए थे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार 24 नए एमएलसी की औसत संपत्ति 75.63 करोड़ रुपये है।

आपराधिक पृष्ठभूमि

एडीआर ने नवनिर्वाचित एमएलसी के शपथ पत्रों का विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 63 फीसदी एमएलसी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 11 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एक एमएलसी पर हत्या तथा चार पर हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है।

पार्टी आधार पर औसत आपराधिक मामले

पार्टी के अनुसार इन एमएलसी पर आपराधिक मुकदमें की बात करें तो बीजेपी के 4, आरजेडी के 5, तथा जदयू के 3 एमएलसी पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। भाजपा के सात में तीन, राजद में छह में तीन और जदयू के पांच में तीन सदस्यों ने अपने उपर गंभीर आपराधिक मामले की जानकारी दी है।


नवनिर्वाचित एमएलसी की शैक्षणिक स्थिति

शिक्षा की बात की जाए तो 58 फीसदी अर्थात 14 सदस्यों ने स्नातक या उससे अधिक पढ़ाई की है। 38 फीसदी अर्थात 9 सदस्यों ने आठवीं से बारहवीं तक की शिक्षा हासिल की है। नवनिर्वाचित सदस्यों में से एक ने केवल साक्षर होने की बात बताई है। मधुबनी से जीतकर आईं अंबिका गुलाब यादव साक्षर हैं, जबकि कटिहार से भाजपा के जीते अशोक कुमार अग्रवाल और भोजपुर से जदयू के जीते राधाचरध सेठ आठवीं पास हैं। वहीं पूर्णिया के दिलीप कुमार जायसवाल और सहरसा से जीते राजद के अजय कुमार सिंह पीएचडी डिग्रीधारी हैं।

तीन महिलाओं ने जीत दर्ज की

13 फीसदी अर्थात तीन सदस्य महिलाएं चुनाव जीत कर आई हैं। 24 में 16 सदस्यों ने अपने पेशे में व्यवसाय का उल्लेख किया है।

सदस्यों के पेशे

मधुबनी से जीत कर आईं अंबिका गुलाब यादव ने खुद को हाउस वाइफ बताया है। वहीं, भागलपुर से जीते जदयू के विजय कुमार सिंह ने समाज सेवा, मुजफ्फरपुर से जीते दिनेश सिंह ने खेती और मकान किराये को अपना पेशा बताया है। दरभंगा से जीते भाजपा के सुनील चौधरी ने व्यवसाय में राजनीति, रोहतास से जीते भाजपा के संतोष कुमार सिंह ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य होने, समस्तीपुर से जीते भाजपा के तरुण कुमार ने समाजसेवा और मकान किराया, पूर्णिया से जीते भाजपा के दिलीप कुमार जायसवाल ने एमजीएम मेडिकल काॅलेज, किशनगंज में प्राइवेट नाैकरी करने की जानकारी दी है।

सदस्यों की औसत आयु

उम्र की बात की जाए तो 62 फीसदी अर्थात 15 सदस्यों की उम्र 50 से ऊपर और 38 फीसदी अर्थात नौ सदस्यों की उम्र 50 से कम है।

Bihar
MLCs in Bihar
ADR Report
Member of Legislative Council
criminal candidates

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • Supreme Court Asks: Why no Arrest in Lakhimpur Killings?
    न्यूज़क्लिक टीम
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: लखीमपुर में गिरफ्तारी क्यों नहीं ?
    07 Oct 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में अभिसार शर्मा लखीमपुर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बात कर रहे हैं, और बात कर रहे हैं कि किस तरह बीजेपी के प्रवक्ता लगतार किसानों को टारगेट कर…
  • Tribal Settlement Near Tamil Nadu Temple Uprooted
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: उजाड़ दी गईं मंदिर से सटी आदिवासी बस्तियां 
    07 Oct 2021
    11 इरुलर आदिवासी परिवारों ने आरोप लगाया है कि यह जगह उन्हें स्थायी रिहाइश के लिए जमीन के पट्टे दिए जाने तक रहने के लिए दी गई थी।
  • SC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर नरसंहार: न्यायालय ने उप्र सरकार से पूछा क्या आरोपी गिरफ़्तार किए गए हैं?
    07 Oct 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमणा, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकील को इस बारे में स्थिति रिपोर्ट में जानकारी देने का निर्देश दिया।
  • delhi violence
    सबरंग इंडिया
    दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की जांच की आलोचना करने वाले जज का ट्रांसफर
    07 Oct 2021
    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने पिछले कुछ महीनों में दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों को फटकार लगाई थी, और कुछ मामलों में पुलिस गवाहों की विश्वसनीयता पर संदेह करते हुए जमानत भी दे दी थी।
  •  15 killed in road accident in Uttar Pradesh's Barabanki
    भाषा
    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत
    07 Oct 2021
    बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गये।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License