NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल
तमिलनाडु में एक वॉल्वो बस और कंटेनर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना तकरीबन 20 यात्रियों की जान चली गई।तकरीबन 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मरने वालों की सख्या इससे अधिक हो।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Feb 2020
Road Accident
Image courtesy: Social Media

तमिलनाडु में एक वॉल्वो बस और कंटेनर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना तकरीबन 20 यात्रियों की जान चली गई।तकरीबन 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस के सारे उपरी हिस्से टूट गए।

 पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मरने वालों की सख्या इससे अधिक हो। हादसा गुरुवार भोर में 4:30 बजे तिरुपुर जिले के अविनाशी इलाके में हुआ। केरल राज्य परिवहन की बस बेंगलुरु से एर्नाकुलम आ रही थी। इसमें तकरीबन 48 लोग सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयंबटूर-सलेम हाईवे पर अचानक टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सामने से आ रही बस से टकरा गया। कंटेनर का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

वहीं, केरल के परिवहन मंत्री एके सशींद्रन ने बताया कि वॉल्वो बस में 50 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। हादसे का शिकार हुई बस में ज्यादातर सवारियां केरल की थीं।

केरल सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक व्यक्त किया और अपने राज्य के दो मंत्रियों को राहत अभियान में सहयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्होंने पलक्कड़ जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह हादसे में मारे गए केरल के लोगों के शव लाने और घायलों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए।सीएमओ ने बताया कि वह तिरुपुर जिला प्रशासन के नियमित संपर्क में है और शवों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

tamil nadu
Bus Accident
road accidents
Pinarayi Vijayan
Kerala

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महिलाओं को सड़क हादसों के बाद आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है!

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

एनएलसी इंडिया बॉयलर विस्फोट मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई


बाकी खबरें

  • Forest
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: सोती रही योगी सरकार, वन माफिया चर गए चंदौली, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर के जंगल
    19 Jan 2022
    चंदौली, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर के जंगलों में अब शेर, बाघ, मोर और काले हिरणों का शोर नहीं सुनाई देता। अब यहां कुछ सुनाई देता है तो धूल उड़ाते भारी वाहनों का भोपू और नदियों का सीना चीरकर बालू निकालती…
  • Cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर्यटन की हालत पर क्यों मुस्कुराई अर्थव्यवस्था!
    19 Jan 2022
    ऐसा क्या हुआ कि पर्यटन की हालत देख अर्थव्यवस्था की हंसी छूट गई!
  • Taliban
    एम के भद्रकुमार
    पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में खटास
    19 Jan 2022
    अमेरिका इस्लामाबाद के साथ तालिबान के संबंध में उत्पन्न तनाव का फायदा उठाने की तैयारी कर रहा है।
  • JNU protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
    19 Jan 2022
    जेएनयू परिसर में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ सोमवार रात कथित तौर पर छेड़खानी की गई। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों ने परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप…
  • census
    अनिल जैन
    जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को क्यों टाल रही है सरकार?
    19 Jan 2022
    सवाल है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार का कोई काम नहीं रूका है, तो फिर जनगणना जैसे बेहद महत्वपूर्ण कार्य को हल्के में लेते हुए क्यों टाला जा रहा है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License