NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
2019 : विकल्प सिर्फ व्यापक जनांदोलन
हिंदुत्व चाहे उग्र हो या उदार, इसके आधार पर मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश को आत्मघाती ही कहा जा सकता है।
मनोज कुमार झा
02 Jan 2018
जनांदोलन

यह बात सभी स्वीकार करते हैं कि विकल्पहीनता के शून्य से देश में मोदी सरकार आई। भूलना नहीं होगा कि यूपीए (कांग्रेस) की सरकारों से जनता में असंतोष था। यूपीए सरकारों के दौरान घोटालों की बाढ़ आ गई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 90 के दशक में राममंदिर का मुद्दा उछाल कर और बाद में बाबरी मस्जिद का ध्वंस कर हिंदूवाद का जो उन्माद फैलाया, उससे उसकी पैठ गहरी हुई, फिर भी दो बार सरकारों के गठन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) अपनी विघटनकारी नीतियों की वजह से सरकार चला पाने में असमर्थ रही।

भाजपा सरकार पहले 13 दिन, फिर 13 महीने और बाद में पांच साल चली। लेकिन इस दौरान इन्होंने कांग्रेस से कम लूटपाट नहीं मचाई और अपनी जड़ों को भी मजबूत करते रहे। संघ परिवार में उग्र हिंदुत्व और उदार हिंदुत्व की रस्साकशी चलती रही, फिर कमान आडवाणी से छीन ली गई। इधर, यूपीए सरकार से वामपंथियों ने परमाणु करार के मुद्दे पर समर्थन वापस ले लिया। कांग्रेस पहले से कमजोर होती चली जा रही थी। वामपंथी भी कमजोर होते जा रहे थे, जिसका परिणाम ये हुआ कि उनकी पश्चिम बंगाल में भारी पराजय हुई। इस सबका फायदा संघ को मिलता रहा और उसने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए अपनी साजिशों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

इस बीच, क्षेत्रीय कहे जाने वाले दल भी अपना जनाधार खोते जा रहे थे। बिहार और उत्तर प्रदेश में इसे साफ तौर पर देखा जा सकता था। 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसी का फायदा मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उग्र हिंदूवादी नीतियों को बढ़ावा देना शुरू किया और हिंदुत्व की प्रयोगशाला माने जाने वाले गुजरात के बदनाम मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना कर पेश किया।

कांग्रेस की सत्ता की कमजोरी को भांप कर देश के सारे बड़े पूंजीपति भाजपा के पीछे लामबंद हो गए और चुनाव प्रचार में अकूत धन झोंक दिया। इसके साथ ही संघ परिवार ने जम कर सांप्रदायिक प्रचार और ध्रुवीकरण किया। जनता कांग्रेस के शासन से असंतुष्ट थी। इसका लाभ भाजपा को मिला और वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई। पर सत्ता पर काबिज़ होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के साथ मिल कर भाजपा के ही वरिष्ठ नेताओं को पहले ठिकाने लगाया और उन्हें मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद उन्होंने जनता पर क़हर बरपाना शुरू किया। उनका निशाना प्रमुख रूप से ग़रीब और अल्पसंख्यक लोग रहे। देश में अराजकता की स्थितियां पैदा होने लगी। अल्पसंख्यकों की हत्या की जाने लगी, उन्हें डराया-धमकाया जाने लगा। नरेंद्र मोदी जिन वायदों के सहारे सत्ता में आए थे, एक भी वादा पूरा करना तो दूर, उन्होंने लगातार विदेश यात्राएं कर वहां भाड़े के समर्थकों द्वारा अपनी जयजयकार करवानी शुरू कर दी, विदेशों में कांग्रेस और विरोधी दलों के नेताओं की निंदा शुरू की और अपने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया।

लेकिन इसके बावजूद, जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भाजपा को सफलता मिलती चली गई। बेलगाम होकर नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू कर दी, जिसका परिणाम अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही घातक हुआ, लेकिन इससे कोई सबक लेने की जगह उन्होंने जीएसटी लागू कर दी, जिसका व्यवसायियों ने व्यापक विरोध किया।

भाजपा सरकार के इन क़दमों से अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई। सार्वजनिक क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में नौकरियों की भारी कमी हुई। बड़े पैमाने पर छोटे उद्योग-धंधे बंद हुए और लोग बेरोजगार हो गए। पर मोदी के बड़बोलेपन में कोई कमी नहीं आई। इसका कारण था भाजपा को लगातार मिलती चुनावी सफलता। नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली और वहां एक भगवाधारी महंत जो खुलेआम सांप्रदायिकता भड़काने के लिए कुख्यात था, मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके पूर्व हरियाणा और झारखंड में भाजपा को चुनावी सफलता मिल चुकी थी।

फिलहाल, गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भी भाजपा को सफलता मिल गई। ये अलग बात है कि गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा, सीटें ज्यादा मिलीं, पर लोकतंत्र में चुनावी जीत-हार ही मायने रखती है।

कांग्रेस की हालत आज भी किसी रूप में ठीक नहीं है। सांगठनिक तौर पर कांग्रेस कमजोर है और इसके दूर होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही। ये अलग बात है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं, पर  कांग्रेस में फिलहाल नेताओं का अकाल दिखाई पड़ता है।दूसरे क्षेत्रीय दल भी विकल्प की राजनीति से अलग-थलग दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। भूलना नहीं होगा कि भाजपा को संचालित करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्ता हासिल करने के लिए कोई भी साजिश करने से बाज नहीं आता। साजिशों की बदौलत ही ये अब तक बढ़ता रहा है और अब देश की सत्ता पर ही इसका नियंत्रण है।

कांग्रेस की कमजोरी गुजरात चुनाव के दौरान इस रूप में नजर आई कि इसने सॉफ्ट हिंदुत्व की नीति अपनाने की कोशिश की जैसा कि कुछ विश्लेषकों ने कहा। कहा गया कि इसी नीति के तहत राहुल गुजरात में लगातार मंदिरों में जाकर मत्था टेकते रहे। यह नीति कितनी दिवालिया है, यह कहने की ज़रूरत नहीं है। हिंदुत्व चाहे उग्र हो या उदार, इसके आधार पर मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश को आत्मघाती ही कहा जा सकता है। भूलना नहीं होगा कि भाजपा में भी अटल बिहारी वाजपेयी उदारवादी हिंदूवाद के पैरोकार माने जाते थे, वहीं लालकृष्ण आडवाणी उग्र हिंदुत्व के। अब स्थिति ये हो गई कि नरेंद्र मोदी उग्र हिंदुत्व के प्रतिनिधि माने जाते हैं और आडवाणी उदारवादी कहे जाने लगे। समझा जा सकता है कि हिंदुत्ववाद का यह समीकरण कैसे बदल जाता है। इसलिए कांग्रेस भी धर्म के नाम पर यदि मतदाताओं का समर्थन पाने की उम्मीद रखती है तो वह भ्रम में है। इस नीति के तहत उसे कभी सफलता नहीं मिलेगी।

कांग्रेस पहले भी अपनी उदारवादी हिंदू छवि का लाभ लेने की कोशिश करती रही है, साथ ही अल्पसंख्यक समर्थक की छवि भी भुनाती रही है। भूलना नहीं होगा कि ये धर्मनिरपेक्षता की मूल भावना के खिलाफ है। दूसरे दलों को भी इसके बारे में सोचना होगा।

2019 में लोकसभा चुनाव होंगे। इसे देखते हुए भाजपा विरोधी दलों की निष्क्रियता हैरान करने वाली लगती है। सभी दल न जाने किस कुंभकर्णी निद्रा में लीन दिखाई पड़ते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यदि नरेंद्र मोदी वापस सत्ता में आते हैं तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा और इसके बाद जो होगा, उसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती है। देश का लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में पड़ सकता है।

दूसरी महत्त्वपूर्ण बात ये है कि भाजपा को चुनावों में पराजित करने के लिए जनता को जगाना होगा। इसके लिए चुनावी समीकरण साधने से ज्यादा ज़रूरी ये है कि देश में छात्रों, युवाओं, मज़दूरों-किसानों के आंदोलन खड़े किए जाएं। साथ ही, संस्कृतिकर्मी भी सड़कों पर आएं। सुविधाभोग की राजनीति से भाजपा को पराजित करना संभव नहीं हो सकेगा। नरेंद्र मोदी का विकल्प सिर्फ व्यापक जनांदोलन ही हो सकता है।       

Courtesy: हस्तक्षेप ,
Original published date:
29 Dec 2017
जनांदोलन
2019 आम चुनाव
मोदी सरकार
हिन्दुत्ववाद
नर्म हिंदुत्व
Congress
BJP-RSS

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License