NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
अजय सिंह
31 Dec 2021
otting massacre
फ़ोटो साभार: डेक्कन हेराल्ड

वर्ष 2021 जब बीत चला है, तब यह कुछ हिंसक घटनाओं के लिए याद किया जायेगा। ख़ासकर नवंबर और दिसंबर के महीनों में घटी घटनाएं, जिन्हें भारतीय राजसत्ता व राजनीतिक प्रतिष्ठान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन हासिल था।

कश्मीर व नगालैंड में भारतीय सेना की गोलाबारी में भारतीय नागरिक मारे जाते रहे। इसे ‘मुठभेड़’ का नाम दिया जाता रहा, हालांकि वे सिर्फ़ हत्याएं थीं। नगालैंड की एक घटना (4-5 दिसंबर) में सेना का झूठ पकड़ में आ गया। लेकिन कश्मीर में सेना के झूठ को पकड़ पाना और उसका परदाफ़ाश कर पाना लोहे के चने चबाने-जैसा काम रहा है।

पंजाब के दो गुरुद्वारों में लिंचिंग (पीट-पीट कर मार डालने) की दो घटनाओं पर पंजाब सरकार, राजनीतिक पार्टियों व किसान संगठनों की शर्मनाक चुप्पी हत्या के इन अपराधों को धार्मिक-राजनीतिक वैधता प्रदान करती नज़र आयी। इन्हें लिंचिंग कहने से भी परहेज किया जाता रहा। ऐसा संदेश दिया जाता रहा, मानो गुरुद्वारे या मंदिर में की गयी हत्या एक आध्यात्मिक कर्म है!

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का सरकारी सफ़ाया अभियान बेरोकटोक जारी रहा। इसे तथाकथित माओवाद का मुक़ाबला करने की मुहिम बताया जाता रहा। माओवादी बताकर आदिवासयों की हत्या करने की छूट सुरक्षा एजेंसियों को मिली हुई है। इन हत्याओं की जवाबदेही कभी भी तय नहीं की जाती। हम न भूलें कि अपने जल, जंगल व ज़मीन को सरकार-समर्थित कारपोरेटी लूट से बचाने की लड़ाई में लगे व मारे जा रहे आदिवासी भारतीय नागरिक हैं। मारे गये आदिवासियों में महिलाओं की संख्या अच्छी-ख़ासी है।

हरिद्वार की तथाकथित धर्म संसद में मुसलमानों का क़त्लेआम (जेनोसाइड) करने की जो अपील सार्वजनिक तौर पर जारी की गयी, उस पर केंद्र व राज्य सरकारों और राजनीतिक प्रप्तिष्ठान की अपराधपूर्ण चुप्पी कुछ ज़्यादा ही मुखर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी तो इस पर पूरी तरह ख़ामोश रही। लेकिन विपक्षी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी भी इस मसले पर पूरी ख़ामोश रहीं। इस मुद्दे पर सड़क पर उतरना तो बहुत दूर की बात रही, उन्होंने इसके विरोध में एक बयान तक नहीं जारी किया। क्या यह मान लिया जाये कि विपक्षी पार्टियों ने भाजपा-आरएसएस के हिंदुत्ववादी आख्यान को एक प्रकार से स्वीकार कर लिया है? क्या अब मुसलमानों का क़त्लेआम करने की बात को भी सामान्य प्रक्रिया बनाया जायेगा?

दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।

वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा कि अत्यंत दमनकारी क़ानून सशस्त्र बल विशेष अधिकार क़ानून (आफ़्सपा) को रद्द करने की मांग का प्रस्ताव एक राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से पास किया। नगालैंड विधानसभा ने 20 दिसंबर को यह प्रस्ताव पास किया। यह क़ानून 1958 में देश की संसद ने बनाया था। तब से शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राज्य की विधानसभा ने इसे रद्द करने का प्रस्ताव पास किया। यह एक बहुत महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। इसके लिए नगालैंड विधानसभा को सलाम!

(लेखक कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Nagaland
otting massacre
Jammu and Kashmir
punjab
Communal Hate
dharm sansad
2021 News

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License