NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
23 मई को देश भर में 100 से अधिक वामपंथी संगठन करेंगे 'पोल खोलो हल्ला बोलो' आन्दोलन
मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर  किया जा रहा यह प्रदर्शन सरकार की नाकामियों को उजागर करने, झूठे वादों की असलियत लोगों तक पहुँचाने और आम जन की माँगे रखने का काम करेगा I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Mar 2018
andolan

23 मई को देश के 100 से ज़्यादा वामपंथी जन संगठन देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे I इनमें किसान, मज़दूर, छात्र, युवा, महिला, आदिवासी,शिक्षक और दलित संगठन शामिल हैं I ये सभी संगठन ‘जन एकता जन अधिकार आन्दोलन’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं I मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर  किया जा रहा यह प्रदर्शन सरकार की नाकामियों को उजागर करने, झूठे वादों की असलियत लोगों तक पहुँचाने और आम जन की माँगे रखने का काम करेगा I

इसे आयोजित कर रहे नेताओं का कहना है कि इस प्रदर्शन से पहले सभी राज्यों में ज़िला और राज्य स्तरीय कन्वेंशन किये जायेंगे और इससे एक हफ्ता पहले घर घर जाकर लोगों में इसका प्रचार किया जायेगा I

पिछले सालों से लगातार एक के बाद एक समाज का हर एक तबका सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरता दिखा है I राजस्थान, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश में हुए किसान आन्दोलन, पिछले साल की किसान संसद और मज़दूर महापडाव , दिल्ली में शिक्षक आन्दोलन और वर्तमान में हुए SSC, JNU और TISS छात्र आन्दोलन इस बात की गवाही देते हैं I

इनके अलावा दलित और महिला संगठन भी पिछले सालों में इस सरकार के खिलाफ प्रतिरोध के सुर तेज़ कर करते दिखे हैं I यही वजह है कि 26 मई को जब सरकार अपने 4 साल पूरे करेगी और अपनी तथाकथित उपलब्धियाँ गिनाएगी उसी समय सभी जन संगठन भी सरकार के इन जुमलों की पोल खोलते दिखेंगे I

इस मुद्दे पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव विक्रम सिंह ने कहा “हमने ये देखा था कि विभिन्न तबकों के लोग सरकार के खिलाफ अलग अलग लड़ाई लड़ रहे हैं, पर सरकार का जो हमला है केद्रीय हमला है इसीलिए सबको साथ में मिलकर लड़ने की ज़रुरत है I यही वजह है कि हमने ये मंच बनाया और अब जब सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं, तब हम सरकार की वादा खिलाफी और झूठे वादों की असिलयत लोगों तक ले जायेंगे I”

इसके अलावा इस जन आन्दोलन की अपनी भी कुछ माँगे हैं जिनमें से कुछ हैं- बेरोज़गारी को ख़त्म करने के लिए विभागों में सभी खाली पदों को भरा जाए और सरकारी विभागों में ठेका प्रथा बंद की जाये , मज़दूरों को 18,000 न्यूनतम वेतन और पेंशन दी जाए, किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम मिले , कर्ज़ माफ़ी हो और उन्हें पेंशन मिले , मनरेगा को ठीक ढंग से लागू किया जाए, SC/ST और OBC छात्रों की स्कॉलरशिप पर लग रही रोक को वापस लिया जाए , दलित नेता चंद्रशेखर रावण को रिहा किया जाए और SC/ST Prevention act को ठीक ढंग से लागू किया जाए I इसके अलावा उनकी मांगों में महिलाओं की 33% आरक्षण, स्वास्थ्य में निजीकरण को हटाने और स्वास्थ्य पर GDP का 6% खर्च करने , गौ रक्षा के नाम पर आतंक को ख़तम करने और पशु बिक्री पर रोक हटाने की माँग भी शामिल हैं I इन माँगों के अलावा आम जन से जुडी हुई और भी माँगों को लोगों के सामने रखा जायेगा  और सरकार से इन मूल मुद्दों पर किये गए कामों का हिसाब लिया जायेगा I

विक्रम सिंह ने बताया कि इस अभियान का नाम “पोल खोलो, हल्ला बोलो” रक्खा गया है I जन आन्दोलनों से जुड़े इन सभी नेताओं का मानना है कि सरकार और सत्ताधारी पार्टी जनता को मूल मुद्दों से भटकाकर उन्हें जाति और धर्म के आधार पर बाटने का काम कर रही है, इसे भी ये आन्दोलन चुनौती देगा I

पोल खोलो हल्ला बोलो
अखिल भारतीय किसान सभा
CITU
23 मई
आन्दोलन
CPIM

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License