NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
जेएनयू परिसर में 26 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला दूसरी मंज़िल से गिर गई, इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।’’
भाषा
26 Aug 2021
जेएनयू परिसर में 26 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 26 वर्षीय एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बिहार के बक्सर की रहने वाली माधुरी कुमारी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ब्रह्मपुत्र छात्रावास में अपने पति के साथ रहती थी। उनका पति विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है।

पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने कहा कि उसने छात्रावास की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के सही कारण का पता चलेगा।

पुलिस ने बताया कि अभी तक सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और जांच जारी है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ऊंचाई से गिर गई और उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हमें अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके। हमें यह छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत होता है।’’

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

JNU
delhi police

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

दिल्ली: सेप्टिक टैंक सफ़ाई के दौरान जान गंवाते मज़दूर, 15 दिन के भीतर दूसरा हादसा

दिल्ली में हिंसा सोचा-समझा षड्यंत्र, इस्तीफा दें गृह मंत्री अमित शाह: सोनिया गांधी

ग्राउंड रिपोर्ट : दिल्ली में दंगाइयों ने कहा, 'हम पुलिस के जवानों की सुरक्षा करने आए हैं'

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर साझा किए

दिल्ली हिंसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

दिल्ली : कुछ इलाकों में फिर से हिंसा, मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हुई

CAA -NRC प्रदर्शन: जामिया में फिर एकबार गोलीबारी ,मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस का झूठ: ABVP का पर्दाफ़ाश

JNU छात्रों और शिक्षकों पर हमला


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान-योद्धा ग़ुलाम मोहम्मद जौला के निधन पर शोक
    16 May 2022
    गुलाम मोहम्मद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ भारतीय किसान यूनियन की बुनियाद डालने वाले जुझारू किसान नेता थे। अपने जीवन के अंतिम दिनों तक वे किसान आंदोलन में सक्रिय रहे।
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा से मुकाबला कर पाएगी कांग्रेस ?
    16 May 2022
    आज न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं कांग्रेस के चिंतन शिविर की। वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या आने वाले चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चुनौती दे पाएगी?
  • रवि शंकर दुबे
    विश्लेषण: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से क्या निकला?
    16 May 2022
    राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हुए कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कई बड़े फ़ैसले लिए गए।
  • मुकुंद झा
    मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?
    16 May 2022
    नगर निगम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) इस घटना के लिए दिल्ली सरकार को ज़िम्मेदार बता रही है, जबकि दिल्ली सरकार में सत्तधारी आम आदमी पार्टी (आप) इसके लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार बता रही है।…
  • एम.ओबैद
    बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं
    16 May 2022
    पहली से आठवीं तक के क़रीब 1 करोड़ 67 लाख बच्चों में से 1 करोड़ 10 लाख बच्चों के पास आज भी किताबें उपलब्ध नहीं हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License