NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना की दूसरी लहर में यूपी के 32 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत : आईएमए
संक्रमण की पहली लहर में उत्तर प्रदेश के 54 चिकित्सकों की मौत हो गई थी। इनमें से अधिकतर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के दौरान संक्रमित हुये थे
भाषा
18 May 2021
कोरोना
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में अब तक राज्य के 32 चिकित्सकों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है। संक्रमण की पहली लहर में प्रदेश के 54 चिकित्सकों की मौत हो गई थी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उप्र के कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक राय ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया कि 'रविवार तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों में सीतापुर के आनंद टंडन, गोंडा के एपी मिश्रा, बाराबंकी के राघवेंद्र सिंह, गोरखपुर के अखिलेश पासवान, लखनऊ की अल्पना झा, रामपुर के मो अशरफ अली, सहारनपुर की स्वाति सिंह और संजीव शाक्य, ललितपुर के वीपी इटालिया, अमेठी की लक्ष्मी साहू, लखनऊ के सेवानिवृत्त चिकित्सक के पी दुबे, बहराइच के अनीश पाल, फिरोजाबाद के प्रदीप कुमार, संतकबीर नगर के वीके सिंह, लखनऊ के राम कृष्णा और सेवानिवृत्त चिकित्सक राकेश शमशेरी, जालौन के एम आई सिद्दीकी शामिल हैं।'

उन्होंने बताया कि महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण से जान गंवाने वाले डॉक्टरों में आगरा के आर एस कटियार, संजीव वार्ष्णेय, सहारनपुर के ब्रजलाल गुप्ता, हरदोई की सविता चौबे, बिजनौर के युवराज गर्ग, प्रयागराज के भारत अरोरा, गाजियाबाद के अनमोल त्यागी, विवेक अरोरा, शेखर अग्रवाल और मनोज भाटी, मुजफ्फरनगर के राजीव शर्मा, सुल्तानपुर के एम जे शर्मा, आजमगढ. के केएन सिंह, आगरा के एसपी भारद्वाज, लखनऊ के एपी दुबे और लखीमपुर की श्यामा गुप्ता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के दौरान संक्रमित हुये थे, जबकि कुछ वरिष्ठ डॉक्टर अपने घर पर संक्रमण की चपेट में आये थे।

डॉ. राय के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में अब तक कुल 244 चिकित्सकों (उप्र के चिकित्सकों सहित) की मौत हो चुकी है लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें : यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'

Coronavirus
COVID-19
UttarPradesh
Coronavirus 2nd wave
Yogi Adityanath

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License