NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
मुंबई में कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 34 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एहतियाती कदम के तहत नगर निगम क्षेत्र में रात में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। इसके बाद पुलिस का यह कदम सामने आया। पुलिस ने सूचना मिलने पर हवाईअड्डे के पास सहर इलाके में क्लब पर देर रात करीब दो बजे छापा मारा।  
भाषा
22 Dec 2020
मुंबई
Image courtesy: TOI

मुंबई, पुलिस ने सोमवार देर रात को मुंबई हवाईअड्डे के पास एक क्लब पर छापेमारी की और कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के प्रसार को लेकर बढ़ी चिंताओं के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एहतियाती कदम के तहत नगर निगम क्षेत्र में रात में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। इसके बाद पुलिस का यह कदम सामने आया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर हवाईअड्डे के पास सहर इलाके में क्लब पर देर रात करीब दो बजे छापा मारा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने क्लब में मौजूद 27 लोगों और सात कर्मियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्रिसमस और नववर्ष से पहले राज्य सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक नगर निगम क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

आधिकारिक बयान के अनुसार यूरोपीय देशों और पश्चिमी एशियाई देशों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक संस्थागत पृथक-वास में रखने का निर्णय किया गया है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आयुक्त आई एस चहल ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक वित्तीय राजधानी में पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि रात के कर्फ्यू के दौरान सब्जी, दूध जैसे आवश्यक सामान की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी लेकिन इस दौरान एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

Mumbai
Covid Rules
mumbai police
BMC
Brihanmumbai Metropolitan Municipality
New COVID Strain
UK

Related Stories

कोविड-19 मामलों की संख्या में आये भारी उछाल से महाराष्ट्र के कमजोर तबकों को एक और लॉकडाउन का डर सताने लगा है!

कोविड-19: ओमिक्रॉन की तेज़ लहर ने डेल्टा को पीछे छोड़ा

वैक्सीन को मान्यता देने में हो रही उलझन से वैश्विक हवाई यात्रा पर पड़ रहा असर

कोरोना: सभी पाबंदियों को हटाने का सही वक़्त क्या है?

यूके : चेतावनियों के बावजूद कन्जर्वेटिव सरकार कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने को तैयार

महानगरों में दूसरे लॉकडाउन के बाद बिगड़ी मज़दूरों की हालत

मुंबई से कोंकण तक ख़तरे में मछुआरों की रोज़ी-रोटी, कोरोना पाबंदी के नए नियम से बढ़ी मुसीबत

क्या भारत भी कुछ सीखेगा: मास्क नहीं पहनने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए

मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी


बाकी खबरें

  • Love jihad
    समीना दलवई
    "लव जिहाद" क़ानून : भारत लड़ रहा है संविधान को बचाने की लड़ाई
    05 Oct 2021
    इन क़ानूनों को "लव जिहाद" की समस्या  को हल करने के लिए लाया गया था। लव जिहाद एक षड्यंत्र अवधारणा है, जिसमें बीजेपी और दक्षिणपंथी विश्वास करते हैं।
  •  The Charade of a ‘Bad’ Bank
    वी श्रीधर
    "बैड बैंक" की शब्द पहेली
    05 Oct 2021
    पूरी कवायद सरकारी बैंकों का बहीखाता साफ़ करने के उद्देश्य से की गई नज़र आती है, ताकि उन्हें निजी संस्थानों को बिक्री के लिए तैयार किया जा सके।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों पर पीएम मोदी की खामोशी पर सवाल
    05 Oct 2021
    'बोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए हमले में सामने आये एक नए प्रमाण पर बात कर रहे हैं. एक वीडियो आई है जिसमे एक गाड़ी शांतिपूर्वंक आंदोलन कर रहे किसानों…
  • patna
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर खीरी घटना को लेकर बिहार में प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया
    05 Oct 2021
    "ये घटना बहुत ही निंदनीय है। यह किसान आंदोलन पर सरकार का सबसे बड़ा हमला है। जिस तरीके से बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई है वह चौंकाने वाली है। यह आंदोलन और तेज होगा और इस सरकार के ख़िलाफ़ जनता और…
  • Priyanka Gandhi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिरासत के बाद प्रियंका गांधी गिरफ़्तार, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
    05 Oct 2021
    पुलिस के मुताबिक प्रियंका गांधी अब हिरासत में नहीं बल्कि गिरफ्तार हैं। उनके लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में अस्‍थाई जेल बनाई गई है। प्रियंका के अलावा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License