NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे
माइनिंग वर्कर्स फ़ेडरेशन ऑफ़ म्यांमार से जुड़े ये खनिक फ़रवरी में सैन्य तख़्तापलट के बाद से हड़ताल पर हैं। उनकी लंबी हड़ताल ने सैन्य शासन के राजस्व को प्रभावित किया है।
पीपल्स डिस्पैच
28 Jul 2021
म्यांमार
तस्वीर सौजन्य : mmciviliansnews/ट्विटर

लगभग छह महीने पहले हुए सैन्य तख्तापलट के बाद माइनिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ म्यांमार (एमडब्ल्यूएफएम) से जुड़े कम से कम 4,800 खनिक मोनिवा टाउनशिप में हड़ताल पर हैं।

म्यांमार में कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियनों के अध्यक्ष मौंग मौंग के अनुसार, खनिकों की हड़ताल ने तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में सैन्य शासन के राजस्व के हिस्से की प्रभावी ढंग से कटौती कर दी है। उन्होंने इंडस्ट्रीऑल (IndustriALL ) को बताया, “मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 4,800 बहादुर खनिकों के संघर्ष का समर्थन करने का आग्रह करता हूं। उनका प्रतिरोध बहुत हद तक अविभाजित अंतरराष्ट्रीय एकजुटता पर निर्भर है।"

इस महीने की शुरुआत में, म्यांमार के सबसे बड़े श्रमिक संघ, कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन ऑफ म्यांमार ने भी इस सैन्य शासन के खिलाफ व्यापक आर्थिक प्रतिबंधों का आह्वान किया था। यूनियनों के गठबंधन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपने संसाधनों से इस शासन को अलग-थलग करने और मदद न करने का समर्थन करने का अनुरोध किया।

कर्मचारी सैन्य शासन को असंवैधानिक मानते हैं जिसके चलते हज़ारों लोगों ने म्यांमार से खनिजों के निर्यात को रोकने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस हड़ताल में शामिल खनिक वानबाओ माइनिंग कॉपर, म्यांमार यांग त्से कॉपर, पे पॉक औक्शिन और साइनोहाइड्रो पावर चाइना में काम कर रहे हैं। इनमें से दो कंपनियों म्यांमार यांग त्से और वानबाओ माइनिंग कॉपर का सैन्य-स्वामित्व वाली म्यांमार इकोनॉमिक होल्डिंग लिमिटेड के साथ रेवेन्यू-शेयरिंग समझौता है।

इन खनिकों ने म्यांमार में खतरनाक कामकाजी परिस्थितियों और कम वेतन पर भी चिंता जताई है। कर्मचारियों के रहन-सहन की स्थिति को पहले अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संघों द्वारा घटिया करार दिया गया है।

जब से सेना ने तख्तापलट किया है तब से 900 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं जिसमें एमडब्ल्यूएफएम के सदस्य चान म्याये क्याव शामिल हैं, जबकि 10,000 अन्य लोगों को सेना ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों पर प्रत्यक्ष हिंसा के अलावा देश में करीब 250,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

26 जुलाई को ग्लोबल यूनियन इंडस्ट्रीऑल (Global Union IndustriALL) ने एक रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय ब्रांडों से "म्यांमार में मानव और श्रम अधिकारों के लिए गरिमा सुनिश्चित करने" का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सहयोगियों को वैश्विक स्ट्राइक फंड में योगदान करने के लिए लामबंद किया है और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) में सैन्य शासन की वैधता को चुनौती देने के लिए अन्य वैश्विक संघों के साथ काम किया है।

Myanmar
Mine Workers
mine workers strike myanmar

Related Stories

भारत के कर्तव्यों का उल्लंघन है रोहिंग्या शरणार्थियों की हिरासत और उनका निर्वासन

कैसे सैन्य शासन के विरोध ने म्यांमार को 2021 के तख़्तापलट के बाद से बदल दिया है

तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग

म्यांमार के प्रति भारतीय विदेश नीति अब भी अस्पष्ट बनी हुई है

म्यांमार की पुरानी रिपोर्ट कोलकाता में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या के नाम पर शेयर की

म्यांमार के नयपीडाव में सैन्य छापेमारी में 31 लोग मारे गए

रोहिंग्या कैंप: आग लगने के बाद अब क्या हैं हालात

दिल्ली के इकलौते रोहिंग्या कैंप में बार-बार आग लगने से उठते सवाल

सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?

हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं को निर्धारित प्रक्रिया के बिना म्यांमा प्रत्यर्पित नहीं किया जायेगा:सुप्रीम कोर्ट


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी
    25 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के मामले में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • weat
    नंटू बनर्जी
    भारत में गेहूं की बढ़ती क़ीमतों से किसे फ़ायदा?
    25 May 2022
    अनुभव को देखते हुए, केंद्र का निर्यात प्रतिबंध अस्थायी हो सकता है। हाल के महीनों में भारत से निर्यात रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
  • bulldozer
    ब्रह्म प्रकाश
    हिंदुत्व सपाट है और बुलडोज़र इसका प्रतीक है
    25 May 2022
    लेखक एक बुलडोज़र के प्रतीक में अर्थों की तलाश इसलिए करते हैं, क्योंकि ये बुलडोज़र अपने रास्ते में पड़ने वाले सभी चीज़ों को ध्वस्त करने के लिए भारत की सड़कों पर उतारे जा रहे हैं।
  • rp
    अजय कुमार
    कोरोना में जब दुनिया दर्द से कराह रही थी, तब अरबपतियों ने जमकर कमाई की
    25 May 2022
    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने " प्रोफिटिंग फ्रॉम पेन" नाम से रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में उन ब्यौरे का जिक्र है कि जहां कोरोना महामारी के दौरान लोग दर्द से कराह रहे…
  • प्रभात पटनायक
    एक ‘अंतर्राष्ट्रीय’ मध्यवर्ग के उदय की प्रवृत्ति
    25 May 2022
    एक खास क्षेत्र जिसमें ‘मध्य वर्ग’ और मेहनतकशों के बीच की खाई को अभिव्यक्ति मिली है, वह है तीसरी दुनिया के देशों में मीडिया का रुख। बेशक, बड़े पूंजीपतियों के स्वामित्व में तथा उनके द्वारा नियंत्रित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License