NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
पूर्व मध्य रेल के 4654 कर्मचारी संक्रमित, अभी तक केबल 33 प्रतिशत कर्मचारियों का हुआ है टीकाकरण
पूर्व मध्य रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक ईसीआर के 4654 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 123 की मौत हो गयी है जबकि 2161 का इलाज चल रहा है।
भाषा
04 May 2021
पूर्व मध्य रेल के 4654 कर्मचारी संक्रमित, अभी तक केबल 33 प्रतिशत कर्मचारियों का हुआ है टीकाकरण

पटना : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के अबतक 4654 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 33 प्रतिशत कर्मचारियों का अभी तक टीकाकरण हो पाया है ।

पूर्व मध्य रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक ईसीआर के 4654 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 123 की मौत हो गयी है जबकि 2161 का इलाज चल रहा है।

बिहार के वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित ईसीआर के मुख्यालय में कार्यरत पटना शहर स्थित सेंटर सुपर स्पेशियालिस्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए 707, दानापुर डिवीजन में 647, सोनपुर डिवीजन में 724 और समस्तीपुर डिवीजन में 522, पडोसी राज्य झारखंड में पडने वाले धनबाद डिवीजन में 723 तथा उत्तरप्रदेश में पडने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन में 1331 अधिकारी और कर्मचारी अबतक संक्रमित हुए हैं।

ईसीआर में करीब 80 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से महामारी की इस दूसरी लहर में कुल 556 रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड) अबतक संक्रमित हो चुके हैं जिनकी ट्रेनों के परिचालन में अहम भूमिका होती है।

ईसीआर के वर्तमान में उपचाराधीन 2161 मरीजों में 230 लोको पायलट, 229 सहायक लोको पायलट, 194 गार्ड तथा 230 स्टेशन मास्टर शामिल हैं ।

ईसीआर में टीकाकरण की स्थिति पर नजर डालें तो समस्तीपुर डिवीजन में मात्र 33 प्रतिशत, धनबाद डिवीजन में 39 प्रतिशत, पंडित दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन में 20.76 प्रतिशत, दानापुर डिवीजन में 29 प्रतिशत और सोनेपुर डिवीजन में 43 प्रतिशत कर्मचारियों का ही अबतक टीकाकरण हो पाया है।

ईसीआर होते हुए वर्तमान में 251 मेल-एक्सप्रेस तथा 81 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

दुर्गापुर स्टील प्लांट से दिल्ली के लिए दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस, जमशेदपुर से लखनऊ के लिए एक तथा बोकारो स्टील प्लांट से लखनऊ के लिए 10 ऑॅक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का ईसीआर होकर अबतक परिचालन किया गया है ।

COVID-19
East Central Railway
indian railways

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • yogi
    रोहित घोष
    यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?
    25 Feb 2022
    दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेदों के बावजूद योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी के नाम का इसतेमाल करने के लिए बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि नरेंद्र मोदी अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जबकि योगी…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर, युद्ध और दांवः Ukraine पर हमला और UP का आवारा पशु से गरमाया चुनाव
    24 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने Ukraine पर Russia द्वारा हमले से अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की हार पर चर्चा की। साथ ही, Uttar Pradesh चुनावों में आवारा पशु, नौकरी के सवालों पर केंद्रित होती…
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022 : आवारा पशु हैं एक बड़ा मुद्दा
    24 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक के इस ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पांडे से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ पांडेय ने…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    अमेरिकी लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव, दुनिया पर क्या असर डाल सकता है?
    24 Feb 2022
    अमेरिका के लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव अगर बहुत लंबे समय तक चलता रहा तो दुनिया के बहुत से मुल्कों में आम लोगों के जीवन जीने की लागत बहुत महँगी हो जाएगी।
  • Tribal Migrant Workers
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी
    24 Feb 2022
    गन्ना काटने वाले 300 मज़दूरों को महाराष्ट्र और कर्नाटक की मिलों से रिहा करवाया गया। इनमें से कई महिलाओं का यौन शोषण किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License