NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
पाकिस्तान
पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगने से 65 की मौत 
तेज़गाम नाम की यह रेलगाड़ी कराची से लाहौर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पंजाब प्रान्त में लाहौर से 400 किमी दूर रहीम यार खान के पास लियाकतपुर में ट्रेन के तीन डब्बे आग लगने से बर्बाद हो गए।
भाषा
31 Oct 2019
fire in train
Image courtesy: Sky News

पाकिस्तान में गुरुवार को एक चलती ट्रेन में आग लगने के कारण कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। ट्रेन में कुछ यात्री द्वारा ले जाए जा रहे गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारण आग लगी।

तेज़गाम नाम की यह रेलगाड़ी कराची से लाहौर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पंजाब प्रान्त में लाहौर से 400 किमी दूर रहीम यार खान के पास लियाकतपुर में ट्रेन के तीन डब्बे आग लगने से बर्बाद हो गए।

जिला पुलिस अधिकारी आमिर तैमूर ने बताया कि आग लगने से कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकतर मौत लोगों के ट्रेन से कूदने के कारण हुई।

रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा कि चलती ट्रेन में कुछ यात्रियों द्वारा नाश्ता बनाने के दौरान एक गैस का चूल्हा फट गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हालाँकि ट्रेन में चूल्हे पर खाना बनाना गैरकानूनी है।

अहमद के अनुसार मारे गए लोगों में तब्लीगी जमात (इस्लामी प्रचारक) के लोग शामिल थे जो एक बड़े आयोजन के लिए लाहौर जा रहे थे।

रेलमंत्री ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राहत कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों को उचित उपचार मुहैया करवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

fire in train
Pakistan
Imran Khan

Related Stories

इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका

पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत


बाकी खबरें

  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License