NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में 75.06 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
26 Apr 2021
पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में 75.06 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में हमें दो ख़बरें मिलाकर पढ़नी चाहिए, तभी हम राजनीति और महामारी को ठीक से समझ पाएंगे। इसमें एक ख़बर तो यह है कि राज्य में आज, सोमवार, 26 अप्रैल को हुए सातवें चरण के चुनाव में 75 फ़ीसद से ज़्यादा मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि दूसरी ख़बर यह है कि राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई।

पीटीआई-भाषा की ख़बर के अनुसार निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान में कुल 75.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

आयोग ने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह मत प्रतिशत शाम पांच बजे तक हुए मतदान के आधार पर आया है और उस वक्त मतदान जारी था।

उसने कहा कि प्रदेश की 34 विधानसभा सीटों के 11,376 मतदान केंद्रों पर मतदान ‘शांतिपूर्ण ढंग से’ संपन्न हुआ।

चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि इस चरण में 5,982 मतदान केंद्रों (52.58 फीसदी) पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई।


पश्चिम बंगाल में सात चरणों के मतदान तक कुल 332.94 करोड़ रुपये नकद एवं अन्य चीजें जब्त की गईं।

चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए चुनाव में अब तक 1,035.54 करोड़ रुपये (उप चुनावों में 12.11 करोड़ रुपये समेत) जब्त किए गए।

पश्चिम बंगाल के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते की मदद से 15 जिंदा बम बरामद किए गए।

आयोग के मुताबिक, पहले से मिली सूचना के आधार पर हुगली जूट मिल कॉलोनी के निकट दो थैलों में 19 देसी बम बरामद किए गए। मालदा जिले में दो शरारती तत्वों को कुछ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल में इस चरण के मतदान के दौरान कुल 11,376 बैलट यूनिट, 11,376 कंट्रोल यूनिट और 11,376 वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया।

आयोग ने कहा कि इस चरण में ईवीएम और वीवीपैट के काम नहीं करने का अनुपात पिछले कुछ चरणों के तुलनात्मक ही था।

एक ईवीएम के लिए एक कंट्रोल यूनिट, कम से कम एक बैलट यूनिट और एक पेपर ट्रेल मशीन का इस्तेमाल होता है।

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,992 नए मामले, 68 मरीजों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल में संक्रमण के 15,992 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 7,59,942 तक पहुंच गई।

इसके मुताबिक, अकेले कोलकाता में कोविड-19 के 26 मरीजों की मौत हो गई और 3,868 नए मामले सामने आए।

पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,949 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,775 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 48,562 नमूनों की जांच की गई है।

West Bengal
West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
TMC
BJP
mamta banerjee
Narendra modi

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License