NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
8-9 जनवरी की श्रमिक हड़ताल को वाम दलों का सक्रिय समर्थन
"मोदी सरकार की कॉरपोरेट परस्ती के खिलाफ मजदूर वर्ग नए साल की शुरूआत अपने जुझारू तेवर के साथ करेगा।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: google

बिहार के 6 वाम दलों की संयुक्त बैठक में 8-9 जनवरी को सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर संगठित-असंगठित मजदूर वर्ग की देशव्यापी आम हड़ताल को सक्रिय समर्थन देने का ऐलान किया गया। हड़ताल में आशाकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोइया, ममता, कूरियर सहित तमाम स्कीम वर्करों को न्यूनतम मजदूरी देने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों के सभी प्रकार के कर्जों की माफी आदि सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

मंगलवार को पटना में भाकपा-माले विधायक दल कार्यालय में सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि मोदी सरकार की कारपोरेट परस्ती के खिलाफ मजदूर वर्ग नए साल की शुरूआत अपने जुझारू तेवर के साथ करेगा। 

वाम दलों ने विगत 1 दिसंबर से आशाकर्मियों की जारी हड़ताल के प्रति राज्य सरकार के रवैये के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री को अब इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। आशाकर्मियों की हड़ताल से बिहार की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवायें पूरी तरह चरमरा गई हैं। वाम नेताओं ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अब तक सरकार की ओर से कोई पहलकमदी क्यों नहीं हुई है? वाम नेताओं ने संयुक्त रूप से मांग की है कि आशाकर्मियों के मासिक मानदेय को सरकार पूरा करे और बिहार की जनता के हित में इस हड़ताल को अविलंब समाप्त कराए। उन्हें सरकारी सेवक का दर्जा तथा न्यूनतम 18000 रुपये मासिक मानदेय मिलना ही चाहिए। न्यूनतम मजदूरी कानून का खुलेआम उल्लंघन इस मामले में देखा जा रहा है, जो कहीं से भी सही नहीं है। दिल्ली-पटना दोनों सरकारें स्कीम वर्करों के साथ घोर मजाक कर रही हैं। 

बिहार में अपराध व दलितों-महिलाओं पर हमले की लगातार बढ़ती घटनाओं पर भी वाम दलों की बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। आरा के मौलाबाग कल्याण छात्रावास में घुसकर एक दलित छात्र को गोली मारने की घटना की वाम नेताओं ने तीखी भर्तसना की। कहा कि हत्या-बलात्कार आदि घटनाएं भाजपा-जदयू राज में बहुत आम हो गई हैं। भाजपा द्वारा देश में जो उन्माद-उत्पात की राजनीति की जा रही है, उसी का नतीजा है कि अपराधियों का मनोबल आज सातवें आसमान पर है।

वाम नेताओं ने एक बार फिर सरकार द्वारा गरीबों को उजाड़ने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंपारण से लेकर आज पूरे राज्य में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। हम बार-बार इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनसुनी कर रही है।

वाम नेताओं ने कहा कि 8-9 जनवरी की हड़ताल के बाद राजनीतिक परिस्थिति पर बातचीत के लिए वाम दल एक बार फिर से जुटेंगे।

बैठक में भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा और वरिष्ठ नेता केडी यादव व राजाराम, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरूण मिश्रा व सर्वोदय शर्मा; सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामनरेश पांडेय; एसयूसीआई (सी) के राजकुमार चैधरी व एम के पाठक, फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष अमेरिका महतो व प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार तथा आरएसपी के वीरेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

Workers Strike
Anti Labour Policies
anti-worker policies
anti-people policies
workers protest
Informal sector workers
Formal sector workers
NDA Govt
Modi government
left parties
Left unity

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

आख़िर फ़ायदे में चल रही कंपनियां भी क्यों बेचना चाहती है सरकार?

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक


बाकी खबरें

  • किताबः ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ के बारे में
    अजय सिंह
    किताबः ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ के बारे में
    10 Sep 2021
    ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ की कविताएं राजनीतिक परिपक्वता, गहन संवेदनशीलता, सघन बिंबात्मकता और प्रकृति के साथ लयात्मक व दोस्ताना रिश्ते की वजह से हमारा ध्यान खींचती हैं।
  • Rakesh Tikait
    बादल सरोज
    अल्ला हू अकबर और हर-हर महादेव के युग्म से इतना क्यों डर गए हुक्मरान ?
    10 Sep 2021
    हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई समुदायों की यह साझेदारी तो दिल्ली के सभी तरफ से लगी किसानो की मोर्चेबन्दियों में दिखती है फिर ऐसी क्या ख़ास बात थी कि इसे विशेष रूप से दर्ज किया जाए ?
  • नौ साल पहले तालिबान द्वारा एक नौजवान का किया गया अपहरण बना अंतहीन आघात
    विक्रम शर्मा
    नौ साल पहले तालिबान द्वारा एक नौजवान का किया गया अपहरण बना अंतहीन आघात
    10 Sep 2021
    वर्ष 2000 में तालिबान लड़ाकों ने एक किशोर का अपहरण किया था। जब यूनाइटेड किंगडम में डॉक्टरों की एक टीम ने उसका मानसिक मूल्यांकन किया, तो तालिबान शासन के तहत जीवन की एक परेशान करने वाली तस्वीर उभर कर…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,973 नए मामले, 260 मरीज़ों की मौत
    10 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 90 हज़ार 646 हो गयी है।
  • हड़ताल पर रोक लगने के बाद रक्षा कर्मचारी संघ ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
    रौनक छाबड़ा
    हड़ताल पर रोक लगने के बाद रक्षा कर्मचारी संघ ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
    10 Sep 2021
    एक अन्य कदम के बतौर 13 से 18 सितंबर के बीच एक जनमत-संग्रह आयोजित किया जाना है, जिसमें देश भर के आयुध कारखानों में मौजूद 76,000 रक्षा कर्मचारियों से केंद्र के कदम के बारे में अपना फैसला व्यक्त करने के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License