NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
85 प्रतिशत घरेलू कामगारों को लॉकडाउन में नहीं मिला वेतन - सर्वे
डोमेस्टिक वर्कर्स सेक्टर स्किल काउंसिल (DWSSC) के सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि उन्हें भेदभाव और ज़लालत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनके मालिकों को संदेह है कि वे लोग वायरस के कैरियर हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jun 2020
Translated by महेश कुमार
migrant worker

कोविड-19 महामारी को थामने के लिए की गई देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा ने खास तौर शहरों में अनौपचारिक श्रमिकों की दयनीय हालत का पर्दाफाश कर दिया है। घरेलू कामगारों की हालत – जिनमें अधिकांश महिलाएँ हैं- बहुत खराब और बेहाल हैं।

डोमेस्टिक वर्कर्स सेक्टर स्किल काउंसिल (DWSSC) के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि लगभग 85 प्रतिशत घरेलू कामगारों को लॉकडाउन अवधि के दौरान का वेतन या मजदूरी नहीं मिली है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम कर रहे एक गैर-लाभकारी संगठन डीडब्ल्यूएसएससी ने आठ-राज्यों के रेंडम सर्वेक्षण में पाया कि 23.5 प्रतिशत घरेलू श्रमिक अपने मूल स्थान यानि अपने गाँव वापस चले गए हैं।

जबकि, 38 प्रतिशत घरेलू कामगारों ने बताया कि उन्हें भोजन का इंतजाम करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की अवधि में ज़िंदा रहने के लिए लगभग 30 प्रतिशत लोगों के पास फूटी कौड़ी नहीं है। हालांकि, 98.5 प्रतिशत घरेलू कामगार कोविड-19 से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से परिचित हैं। 

यह सर्वेक्षण आठ राज्यों में अप्रैल महीने में किया गया था- जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और तमिलनाडु शामिल है। लेकिन, घरेलू कामगार अभी भी संकट में हैं क्योंकि वे काम पर वापस नहीं जा पा रहे हैं और जीवन यापन के लिए जरूरी मजदूरी नहीं कमा पा रहे हैं।

पूरे भारत में, केवल 14 राज्यों ने ही घरेलू श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी को अधिसूचित किया है। “इन राज्यों में, घरेलू मजदूर या कामगार अपनी समस्याओं के निदान के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी सहित बाकी राज्यों में, उनके पास ऐसा कोई अधिकार या सहारा नहीं है। इसलिए, इनके लिए क़ानूनों में एकरूपता की आवश्यकता है, उक्त बात, ”दिल्ली घरेलू कामगार संगठन के अध्यक्ष रामेंद्र कुमार ने कही।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कई संपन्न तबकों के भीतर इन घरेलू श्रमिकों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। अमीर लोग, घरेलू कामगारों को ऐसे मानते हैं जैसे कि वे वायरस को अपने साथ लेकर चलते हैं।

स्त्री जागृति समिति की संस्थापक गीता मेनन के अनुसार, जिन्होंने घरेलू कामगार अधिकार यूनियन कर्नाटक बनाने में भी मदद की थी, कई मालिक समझते हैं कि घरेलू कामगार वायरस के वाहक हैं।

हाल ही में, कैंट वाटर प्यूरीफायर ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक क्लासिस्ट विज्ञापन पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि, “क्या आप अपनी नौकरानी के हाथों को आटा गूंधने की अनुमति देंगे? उसके हाथ संक्रमित हो सकते हैं।” कई मालिक ऐसा ही सोचते हैं और वह विज्ञापन उनकी आवाज़ बनाकर निकाला गया विज्ञापन है, गीता ने कहा।

“80 प्रतिशत से अधिक घरेलू कामगारों को अगले दो महीनों (जून और जुलाई) तक काम पर न आने के लिए कहा गया है क्योंकि उनके मालिक डरते कि वे उनके घर में वायरस ले आएंगे। गीता के अनुसार, जब घरेलू कामगार काम पर आते है तो मालिक लोग खुद को एक कमरे के अंदर बंद कर लेते हैं, जो अपने आप में असंवेदनशील और ज़लालत भरा कदम है,”।

गीता ने कहा कि अप्रैल के महीने में बेंगलुरु में लगभग 50 प्रतिशत घरेलू कामगारों को उनका वेतन नहीं मिला है, जबकि कई को मालिकों ने हमेशा के लिए काम से निकाल दिया है।

जिस तरह से घरेलू कामगारों के साथ मालिक लोग व्यवहार करते हैं, उससे उनके प्रति ज़लालत और घृणा स्पष्ट तौर पर नज़र आती है। एक 30 वर्षीय घरेलू कामगार, प्रेमा बताती हैं कि उसके मालिक ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया। “मेरे मालिक ने कहा कि जिस जगह मैं रहती हूं वह साफ-सुथरी जगह नहीं है और इसलिए उन्हे संक्रमित होने का डर हैं। अब, मैंने एक छड़े व्यक्ति के घर पर नौकरी ढूंढ ली है। वे मुझे प्रति माह 1,500 रुपये देने जा रहे हैं। इससे पहले, मैं दोगुना कमाती थी और मेरी शुरुआती सैलरी 3,500 रुपये प्रति घर थी। मुझे नहीं पता कि मैं और क्या कर सकती हूं।

अस्पृश्यता और छुआ-छूत के इस नए आयाम पर टिप्पणी करते हुए, एक प्रसिद्ध पत्रकार, फ़े डिसूज़ा ने कहा: "मुझे उम्मीद है कि उन्हें इस बात का एहसास होगा कि यह वायरस विदेश से वापस आने वाली ‘मैडम और साहब’ के माध्यम से आया है, जिन्होंने नौकरानियों को यह वायरस दिया है... न कि यह नौकरानियों की वजह से उनमें गया है!"

अंग्रेजी में लिखे मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

85% Domestic Workers Not Paid During Lockdown, Says Survey

COVID-19
Coronavirus
domestic workers
Informal Workers
Plight of Domestic Workers
untouchability
Domestic Workers Unpaid
Lockdown
Lockdown Impact on Workers
Migrant workers

Related Stories

कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं

यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

मौत के आंकड़े बताते हैं किसान आंदोलन बड़े किसानों का नहीं है - अर्थशास्त्री लखविंदर सिंह


बाकी खबरें

  • Minor raped in Delhi
    राज वाल्मीकि
    शर्मनाक: दिल्ली में दोहराया गया हाथरस, सन्नाटा क्यों?
    04 Aug 2021
    इस मामले में दलित संगठनों के प्रतिरोध के बाद पंडित राधेश्याम और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पहले पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में दिल्ली महिला आयोग और…
  • अजय गुदावर्ती
    2024 में बीजेपी को हराने के लिए उसके पाले में खेलने के बजाए विपक्ष को रणनीति बनानी होगी
    04 Aug 2021
    विपक्षी एकता के बारे में चल रही नए सिरे की बातचीत के बीच, ग़ैर-भाजपा दलों को आवश्यक सामाजिक और आर्थिक मांगों को पूरा करने के वादों के साथ उसे सांस्कृतिक प्रतीकवाद से जोड़ना होगा।
  • sex trafficking bill
    सुमेधा पाल
    तस्करी विरोधी मसौदा विधेयक के अस्पष्ट प्रावधानों से पीड़ितों व अन्य गतिविधियों के अपराधीकरण को मिलेगा बढ़ावा
    04 Aug 2021
    कार्यकर्ताओं और यूनियनों को इस बात का डर है कि कुछ प्रावधान का दुरुपयोग हो सकता है और उन्होंने तस्करी और सेक्स वर्क के मुद्दे को मिला देने को लेकर भी इस प्रस्तावित विधेयक की आलोचना की है।
  • NITISH -MODI
    उमेश कुमार राय
    राजनीति: जातिगत जनगणना व पेगासस पर नीतीश कुमार के बयान का मतलब
    04 Aug 2021
    साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टियों की गोलबंदी के प्रयासों के बीच जदयू की तरफ से ऐसे बयान आने लगे हैं, जिससे भाजपा मुश्किल में दिख रही है।
  • CORONA
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 42,625 नए मामले, 562 मरीज़ों की मौत
    04 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,625 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.29 फ़ीसदी यानी 4 लाख 10 हज़ार 353 हो गयी है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License