NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बेरोजगारी के खिलाफ #9बजे9मिनट कैंपेन को मिला व्यापक जनसमर्थन
रोजगार के लिए युवाओं द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन को विपक्षी दलों के नेताओं का समर्थन मिला। अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने युवाओं के पक्ष में ट्वीट किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Sep 2020
#9बजे9मिनट

दिल्ली: रोजगार और भर्तियों में ‘विलंब’ के मुद्दे पर बुधवार को सोशल मीडिया में ‘नौ बजे नौ मिनट’ हैशटैग से अभियान चलाकर बहुत सारे लोगों ने रोजगार का मुद्दा उठाया। नौकरी की मांग को लेकर युवाओं द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन को विपक्षी दलों के नेताओं का समर्थन मिला। अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने युवाओं के पक्ष में ट्वीट किया।  पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के साथ आवास की लाइट बंद करके लालटेन जलाई। यूपी में भी सपा समर्थकों ने दीये और मोमबत्ती जलाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी और बिहार में इस मुहिम का समर्थन किया।

image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग करने पर युवाओं को सरकार से भाषण, लाठियां और उपेक्षा मिलती है। उन्होंने ‘नौ बजे नौ मिनट’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। उनकी रुकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की अधिसूचना, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए। इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है। प्रियंका ने सवाल किया कि यह आखिर कब तक चलेगा?’

देश के युवाओं को रोजगार चाहिए।

उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए।

इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है।

आखिर कब तक? #9बजे9मिनट

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 9, 2020

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। अपनी रुकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, नियुक्तियों एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है।’ रोजगार और भर्तियों में ‘विलंब’ के मुद्दे पर युवाओं का समर्थन करते हुए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है।’

इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है।

अपनी रूकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, अपॉइंटमेंट एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है।

आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है। #9बजे9मिनटयुवाओंकीबात #StopPrivatisation_SaveGovtJob

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 9, 2020

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके युवाओं से अपील की थी कि 9 सितंबर को 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाएं, ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंच जाए।

मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की
नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की

आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!#9Baje9Minute#9बजे9मिनट#NoMoreBJP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2020

अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए कहा कि आज आनेवाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। सियासत के आसमान पर रोशनी से इंक़लाब लिख दिया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरुआत कर दी है। हमने नौजवानों की ख़ातिर मोमबत्तियाँ जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे।

आज आनेवाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया
सियासत के आसमान पर रोशनी से इंक़लाब लिख दिया

आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरूआत कर दी है. हमने नौजवानों की ख़ातिर मोमबत्तियाँ जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे.#9Baje9Minute#9बजे9मिनट pic.twitter.com/5HKiK2u2fL

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2020

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को बिहार की जनता से एक खास अपील की थी। उन्होंने बेरोजगारी और सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश के लोगों से बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद रखकर दिया-मोमबत्ती और लालटेन जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा था कि 'जितने बेरोजगार लोग हैं उन्होंने देशभर में आह्वान किया है कि आज रात को नौ बजे, नौ मिनट तक अपने घर की बिजली को बंद करके मोमबत्ती, दीप, लालटेन जला सकते हैं। हमारी पार्टी ने इसका पुरजोर समर्थन किया है। बिहार युवाओं का प्रदेश है और यहां करीब सात करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं।'

#9बजे9मिनट
unemployment
protest against unemployment
BJP
Narendra modi
AKHILESH YADAV
PRIYANKA GANDHI VADRA

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License