NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
9 जनवरी के बिहार बंद को लेकर वाम दलों ने अन्य पार्टियों से समर्थन मांगा
8-9 जनवरी की आम हड़ताल के समर्थन में वाम दलों ने 9 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर। (फाइल फोटो)

दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व अन्य स्वतंत्र कर्मचारियों के महासंघों के संयुक्त आह्वान पर 8-9 जनवरी की आम हड़ताल के समर्थन में वाम दलों ने 9 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है।

बंद के व्यापक समर्थन के लिए शुक्रवार को वाम नेताओं ने अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की और मोदी सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ बिहार बंद को सक्रिय समर्थन देने की अपील की।

भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता केडी यादव व राजाराम, सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरूण मिश्रा और सीपीआई के वरिष्ठ नेता विजय नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से विभिन्न विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल, हम, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, लोकतांत्रिक जनता दल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पत्र के जरिए 9 जनवरी के बंद को समर्थन देने की अपील की।

ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, इनौस के बिहार राज्य सचिव नवीन कुमार व आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष मोख्तार ने भी संयुक्त प्रेस बयान जारी करके 8-9 जनवरी की हड़ताल व 9 जनवरी को आहूत बिहार बंद को अपना सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की है। ऐपवा की महासचिव ने कहा है कि श्रम शक्ति की लूट में सबसे ज्यादा लूट महिला श्रम की ही हो रहा है। आशा-आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका-ममता-रसोइया आदि स्कीम वर्करों के प्रति सरकार का रवैया बहुत ही नकारात्मक है। ऐपवा उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन करती है और बिहार की महिलाओं से बंद को सफल बनाने की अपील करती है। 

छात्र-युवा संगठनों ने बंद के समर्थन में छात्र-नौजवानों से एकजुटता प्रकट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज वक्त की मांग है कि जनता के सभी हिस्से अपने व्यापक एकता का निर्माण करें और कॉरपोरेट परस्त मोदी सरकार पर निर्णायक प्रहार करें।

इसके अलावा भाकपा-माले ने आंदोलनरत आशाकर्मियों पर बिहार सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाईयों से संबंधित आदेश की कड़ी निंदा की है। भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि आज नीतीश कुमार पूरी तरह मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और एक तानाशाह की बोली बोल रहे हैं। जनता के सवालों के प्रति वे हद दर्जे की संवेदनहीनता दिखला रहे हैं।

आपको बता दें कि बिहार में पिछले 1 महीने से आशाकर्मियों की हड़ताल चल रही है। आशाकर्मी अपने को सरकारी सेवक व 18000 रुपये मासिक मानदेय की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। कई राज्यों में आशा को मानेदय मिल भी रहा है लेकिन बिहार में आशाओं से लगभग 10 साल पूर्व निर्धारित प्रोत्साहन राशि पर ही काम लिया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें : 8-9 जनवरी की ऐतिहासिक हड़ताल के लिए उद्योग और ग्रामीण क्षेत्र तैयार

 

#WorkersStrikeBack
Workers Strike
workers protest
left parties
Bihar
bihar band
Left unity
CPI
CPI(M)
CPI(ML)

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?


बाकी खबरें

  • तिरछी नज़र: सो सॉरी, सेल नहीं, रेंट
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सो सॉरी, सेल नहीं, रेंट
    29 Aug 2021
    अब देश की संपत्तियां सेल पर हैं, बेची जा रही हैं, सॉरी! मतलब, किराये पर दी जा रही हैं। सरकार जी खुद ही दे रहे हैं। और हम भी उम्मीद से हैं कि कभी ना कभी हमारा भी मौका आएगा और हम भी कुछ खरीद पाएंगे।
  • गुजरात: धर्म-परिवर्तन क़ानून को लेकर हाईकोर्ट और सरकार के बीच क्या विवाद है?
    सोनिया यादव
    गुजरात: धर्म-परिवर्तन क़ानून को लेकर हाईकोर्ट और सरकार के बीच क्या विवाद है?
    29 Aug 2021
    धर्म-परिवर्तन के नए क़ानून पर हाईकोर्ट की सख़्ती से गुजरात सरकार सकते में है। कानून के कई प्रावधानों पर हाईकोर्ट की रोक के ख़िलाफ़ राज्य की विजय रुपाणी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा की है।
  • 200 हल्ला हो: अत्याचार के ख़िलाफ़ दलित महिलाओं का हल्ला बोल
    रचना अग्रवाल
    200 हल्ला हो: अत्याचार के ख़िलाफ़ दलित महिलाओं का हल्ला बोल
    29 Aug 2021
    "जाति के बारे में क्यों ना बोलूं सर जब हर पल हमें हमारी औक़ात याद दिलाई जाती है..."
  • रोटी के लिए जद्दोजहद करते खाना पहुंचाने वाले हाथ
    समृद्धि साकुनिया
    रोटी के लिए जद्दोजहद करते खाना पहुंचाने वाले हाथ
    29 Aug 2021
    नई श्रम सुधार संहिता के दायरे में गिग वर्कर्स को लाए जाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के लाभ प्रदान करने के बावजूद फुड डिलीवरी कर्मचारियों का शोषण बदस्तूर है, खासकर महामारी के बाद से। समृद्धि साकुनिया…
  • अफ़गानिस्तान: ‘ग्रेट गेम’  खेलने की सनक में अमेरिका ने एक देश को तबाह कर दिया
    जॉन पिलगर
    अफ़गानिस्तान: ‘ग्रेट गेम’  खेलने की सनक में अमेरिका ने एक देश को तबाह कर दिया
    29 Aug 2021
    कुछ दशक पहले अफ़गानिस्तान की अवाम ने अपनी आज़ादी ली थी, लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन और उनके सहयोगी देशों की महत्वाकांक्षाओं ने उसे तबाह कर दिया
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License