NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में प्रदर्शन के दौरान इज़रायली सेना की गोलीबारी से एक फ़िलीस्तीनी लड़के की मौत
यहूदी बस्ती के निर्माण के लिए पूर्वी येरुशेलम में शेख जर्राह से फ़िलिस्तीनी निवासियों को खाली कराने के लिए इज़रायल के प्रयास का विरोध पूरे फ़िलिस्तीन में सामूहिक आंदोलन के साथ तेज़ हो गया।
पीपल्स डिस्पैच
06 May 2021
क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में प्रदर्शन के दौरान इज़रायली सेना की गोलीबारी से एक फ़िलीस्तीनी लड़के की मौत

इजरायली सुरक्षा बलों ने बुधवार 5 मई को फिलिस्तीन के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक किशोर लड़के सईद यूसुफ ओदेह (उम्र 16 वर्ष) को उस वक्त मार डाला जब नबलुस शहर के दक्षिण में स्थित गांव बीटा में प्रदर्शनकारी इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा लोगों की गतिविधियों को रोकने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जिसमें अन्य लोग घायल हो गए।

दो बार उसके पीठ पर गोली मारने के बाद इजरायली सेनाओं ने ओदेह को हिरासत में ले लिया और बाद में उसके शव को फिलिस्तीनी रेड क्रीसेंट को वापस कर दिया। इज़रायली सेना द्वारा गोली मारे गए दूसरे किशोर को पास के अस्पताल में ले जाया गया है और उसकी जख्मों में सुधार हो रहा है।

ओदेह की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कई सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें एक उभरते फुटबॉल खिलाड़ी और पड़ोसी ओडला गांव से बलाटा युवा टीम का खिलाड़ी बताया है।

इज़रायली सुरक्षा बलों द्वारा लोगों की गतिविधियों को निरंतर रोकने और उनका उत्पीड़न करने के बाद कब्जे वाले वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन किया गया है। इजरायली बलों का दावा है कि वे पिछले रविवार को एक गोलीबारी के मामले में शामिल एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जिसमें तीन इजरायली व्यक्ति घायल हो गए थे। इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज के अनुसार घायल इजराइलियों में से एक व्यक्ति की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई।

तलाशी के दौरान इज़रायली सैनिक भारी बल का प्रयोग करते रहे हैं जैसे कि गांवों और कृषिगत संरचनाओं को घेर लेते और लोगों के घरों को नष्ट कर देते। भारी बल प्रयोग के चलते स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया जिससे लोगों प्रदर्शन किया और कभी कभी सैनिकों पर पत्थर फेंके। इज़रायली सेना ने इन विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए आंसू गैस, रबर की गोलियों के साथ साथ जिंदा कारतूस का इस्तेमाल किया है जिससे कई लोग घायल हुए।

इस बीच, रमज़ान की नमाज़ के दौरान पुराने शहर में दमिश्क गेट के पास इकट्ठा होने पर प्रतिबंध के विरोध के बाद पूर्वी येरुशेलम में फिलिस्तीनियों के खिलाफ सप्ताह भर की इजरायल की हिंसा के बाद हाल में कब्जे वाले वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशेलम में इजरायली कब्जे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में वृद्धि हुई है। ये प्रदर्शनकारी पुराने शहर में शेख जर्राह के 500 से अधिक फिलिस्तीनी निवासियों को बेदखल करने का भी विरोध करते रहे हैं। एक इज़राइली अदालत ने शेख जर्राह के निवासियों को यह कहते हुए अपने घर खाली करने को कहा था कि यह भूमि यहूदियों की है। इजरायल फिलिस्तीनियों को खाली करने के बाद एक यहूदी बस्ती का निर्माण करना चाहता है।

Israel
Palestine
West Bank
Israeli army

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License