NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
जानकारों की मुताबिक कब तक मिलेगा कोरोना से निजात?
इसका निश्चित जवाब देना नामुमकिन है। इंसान और वायरस के बीच चूहे-बिल्ली का खेल तब तक चलेगा जब तक लोग वायरस के प्रति प्रतिरक्षा तंत्र विकसित ना कर लें।
अजय कुमार
21 May 2021
जानकारों की मुताबिक कब तक मिलेगा कोरोना से निजात?

कोरोना महामारी से पहले हर रोज चौराहे पर खड़े होकर काम करने वाले सुरेश का मन अब हर रोज सुबह बासी रोटी खाते हुए यही सोचता है कि आखिर कर इस महामारी से छुटकारा कब मिलेगा? वह दिन कब आएगा जब वह दिन भर के मेहनत के बाद इतनी कमाई कर पाएगा कि उसे पेट भर खाने की चिंता से थोड़ी राहत मिल पाए। सुरेश जैसे भारत के अधिकतर लोगों की यही चिंता है कि कब वह दिन आएगा कि दुनिया फिर से पटरी पर चली आएगी। हकीकत तो यह है कि वायरस की प्रकृति ही ऐसी है कि इस सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं है। 

इस सवाल से देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक और पूरी जिंदगी बायलॉजी की दुनिया में अपनी जिंदगी खपाने वाले जानकार जूझ रहे हैं। वह भी सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं देते हैं। वह लहरों में बात करते हैं। वह कहते हैं कि संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता हुआ शिखर यानी पीक पर पहुंचता है, वहां से ढलना शुरू करता है, तब थोड़ी राहत मिलती है। पहली लहर के बाद यह दूसरी लहर चल रही है।

भारत में पश्चिमी तट पर दस्तक देने वाली यह महामारी अब पूर्वी तट और दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। कोरोना के मामलों की भारत में इस समय पॉजिटिविटी रेट 21 फ़ीसदी है। 26 राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन फिर भी पॉजिटिविटी रेट 15 फ़ीसदी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अगर यह पॉजिटिविटी रेट 5 फ़ीसदी से अधिक है तो इसका मतलब है कि स्थिति बहुत गंभीर है। गोवा तो एक ऐसा राज्य है जहां पर हर दो में से एक व्यक्ति कोरोना से जूझ रहा है।

इस डरावने माहौल में चलिए कुछ जानकारों के राय के सहारे इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं कि भारत को कोरोना से निजात कब तक मिलेगी।

* वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ एंड इवेलुएशन नाम की संस्था दुनियाभर के कोरोना के आंकड़ों के डेटाबेस के आधार पर रिसर्च का काम कर रही है। इस संस्था का अनुमान है कि माई के मध्य में भारत में दूसरी लहर अपनी शिखर पर होगी। यानी सबसे अधिक मामले मई के मध्य में आने शुरू होंगे। यहीं से मामलों में गिरावट की शुरुआत होगी। अगस्त 2021 में सबसे अधिक मौतें हो सकती हैं।मौतों का आंकड़ा देशभर में 10 लाख से ऊपर जा सकता है। इस संस्था का मानना है कि भारत में जितने मौत के आंकड़े मिल रहे हैं, स्थिति उस से बदतर है। शायद मरने वाले लोगों की संख्या बताई जाने वाली आंकड़ों के मुकाबले दोगुनी हो सकती है।

* मिशीगन यूनिवर्सिटी की महामारी विज्ञान की प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी कहती हैं कि 27 फरवरी को महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में इजाफा होना शुरू हुआ। तभी उन्हें लग गया था कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने इस पर ट्वीट भी किया था। अपने परिवार और देश दोनों को आगाह करने की कोशिश की थी। लेकिन ना परिवार ने सुनी और न ही देश ने। अप्रैल अंत से भारत में कोरोना के मामले लगातार तीन लाख के पार आ रहे हैं। इनका अनुमान कहता है कि मई के मध्य में कोरोना के मामले 8 से 10 लाख के बीच होंगे। मौतों की संख्या साढ़े चार हजार के अधिक होगी। दूसरी लहर का शिखर बिंदु यही होगा। चूंकि भारत में टेस्टिंग की दिक्कतों की वजह से न ही आधिकारिक आंकड़े सही होने की बात कर सकते हैं और न ही अनुमान के तहत बताए जाने वाले आंकड़े। यह गलत भी हो सकता है।

* अशोका यूनिवर्सिटी के भौतिकी और जीव विज्ञान के प्रोफ़ेसर गौतम मेनन का कहना है कि भारत में एक शख्स के पॉजिटिव होने का मतलब है कि 20 लोग ऐसे हैं जिनमें कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना पनपती है। लेकिन यह तभी पता चलेगा जब टेस्टिंग में दिक्कत न हो और यह ठीक ढंग से हो। मौत के आंकड़े फर्जी हैं। जो मौतों कोरोना से हो रही है, उनमें से कई दर्ज भी नहीं हो रही हैं।

* जितना अच्छा आंकड़ा मिलेगा, अनुमान लगाना उतना ही सही होगा। दूसरे वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गौतम मेनन इंडियन साइंटिस्ट रेस्पॉन्स टू covid-19 के जरिए विकसित अपने मॉडल के आधार पर कहते हैं कि अगर सारी खामियों को शामिल करके अनुमान किया जाए तो मई के मध्य में दूसरी लहर की पिक की स्थिति की संभावना दिखती है। पिछले साल संक्रमण की पहली लहर बहुत धीरे-धीरे बड़ी थी और धीरे-धीरे गिरी थी। इस साल भी गिरावट अचानक नहीं आएगी। इसमें लंबा समय लगेगा। हो सकता है कि गिरावट होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग जाए। मामले जब तक घटकर 50 हजार रोजाना तक नहीं आएंगे तब तक नहीं कहा जा सकता कि स्थिति नियंत्रित हुई है। ऐसी भी संभावना बनती है कि नए वैरीअंट आए और पूरे खेल को बिगाड़ कर चले जाएं। स्थिति बेकाबू हो जाए।

* वेल्लूर की माइक्रोबायोलॉजी की प्रोफेसर गगनदीप सिंह कहती हैं कि भारत इतना बड़ा देश है कि यह सोचना नामुमकिन लगता है कि कब कहां पर पीक आए। भारत के बड़े शहर अगर कोरोना के बढ़ते मामलों की तरफ बढ़ रहे हैं तो गांव और छोटे शहरों में इसने अब गहरे तौर पर पैर पसारना शुरू किया है। इसलिए देश भर के लिए अनुमान लगाना बहुत मुश्किल काम है।

* पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर गिरधर बाबू का मानना है कि भारत में कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या दोनों को कम करके दिखाया जा रहा है। दिखाए जा रहे आंकड़े और हकीकत के आंकड़े दोनों के बीच 3 से लेकर 7 गुने का अंतर हो सकता है। यानी अगर आंकड़े 3 लाख मामले रोजाना दिखा रहे हैं तो हकीकत में यह 6 से 8 लाख के बीच हो सकता है। ऐसे में अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है।

* अशोका यूनिवर्सिटी के बायो साइंसेज के निदेशक शाहिद जामिल कहते हैं कि राहत की बात इतनी है कि गांव के इलाके में आबादी का घनत्व उतना नहीं है जितना शहर के इलाके में है। इसलिए गांव में प्रसार धीमी गति से हो रहा है। नहीं तो गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी जर्जर हैं की स्थिति बहुत खराब हो सकती है। इंसान और वायरस के बीच चूहे बिल्ली का खेल बहुत लंबे समय तक चलेगा। स्थिति तभी काबू में आएगी जब बड़ी संख्या में लोग वायरस के प्रति प्रतिरक्षा तंत्र विकसित कर लेंगे। प्रतिरक्षा तंत्र तभी विकसित होगा जब बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो जाएं और वायरस की चपेट से बाहर निकल आए या वैक्सीन अधिकतर लोगों तक पहुंचा दी जाए। यह वायरस लोगों के खून में रहता है। जब ऐसा म्युटेंट प्राप्त कर लेता है जब वह प्रतिरक्षा तंत्र को भेज सकें तब शरीर रोग ग्रस्त हो जाता है।

तीसरी लहर आएगी। लेकिन कब आएगी इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। इससे बचने का यही उपाय है कि अधिकतर लोगों तक वैक्सीन पहुंचा दी जाए। स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को इतना विकसित कर लिया जाए कि वह तीसरी लहर से होने वाले नुकसान को कम से कम कर सके। 

सबसे जरूरी बात यही है कि कोरोना से अधिक मौतें इसलिए हो पा रही हैं क्योंकि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत भारत में बहुत अधिक कमजोर है। अगर यह वायरस बहुत लंबे समय तक रहने वाला है तो इतने लंबे समय तक पूरे देश को बंद करके सबकी जिंदगी मरने के हालात में पहुंचाकर जिंदगी नहीं बचाई जा सकती है। वैक्सीन सब तक पहुंचा कर कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत बेहतर कर कोरोना से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

इसलिए अगर असल में सरकार को भारत के उन लोगों की चिंता है जो दो जून की रोटी दो जून मेहनत करके कमाते हैं तो वह यह न सोचे कि कोरोना से अपने आप निजात मिल जाएगी बल्कि यह सोचे कि कैसे भारत के हर शरीर को कोरोना से बचाने की क्षमता विकसित कर ली जाए।

( जानकारों की राय अलग-अलग पत्रिकाओं इंटरव्यू और लेखों के सहारे हासिल की गई है)

Coronavirus
COVID-19
Pandemic Coronavirus
Experts on Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ghazipur
    भाषा
    गाजीपुर अग्निकांडः राय ने ईडीएमसी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया
    30 Mar 2022
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दो दिन पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट (कूड़ा एकत्र करने वाले स्थान) पर भीषण आगजनी के लिये बुधवार को डीपीसीसी को ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और घटना के…
  • paper leak
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित
    30 Mar 2022
    सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
  • potato
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान
    30 Mar 2022
    पटनाः बिहार के कटिहार जिले के किसान राजेंद्र मंडल, नौशाद अली, मनोज सिंह, अब्दुल रहमान और संजय यादव इस बार आलू की बम्पर पैदावार होने के बावजूद परेशान हैं और चिंतित हैं। जि
  • east west
    शारिब अहमद खान
    रूस और यूक्रेन युद्ध: पश्चिमी और गैर पश्चिमी देशों के बीच “सभ्य-असभ्य” की बहस
    30 Mar 2022
    “किसी भी अत्याचार की शुरुआत अमानवीयकरण जैसे शब्दों के इस्तेमाल से शुरू होती है। पश्चिमी देशों द्वारा जिन मध्य-पूर्वी देशों के तानाशाहों को सुधारवादी कहा गया, उन्होंने लाखों लोगों की ज़िंदगियाँ बरबाद…
  • Parliament
    सत्यम श्रीवास्तव
    17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़
    30 Mar 2022
    हमें यह भी महसूस होता है कि संसदीय लोकतंत्र के चुनिंदा आंकड़ों के बेहतर होने के बावजूद समग्रता में लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। यह हमें संसदीय या निर्वाचन पर आधारित लोकतंत्र और सांवैधानिक लोकतंत्र के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License