NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान: ग़नी-अब्दुल्ला ने सत्ता बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए
समझौते के अनुसार गनी राष्ट्रपति होंगे जबकि अब्दुल्ला शांति वार्ता का नेतृत्व करेंगे और उनकी टीम को मंत्रिमंडल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
पीपल्स डिस्पैच
18 May 2020
Ashraf Ghani and Abdullah Abdullah

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ ग़नी और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने 17 मई को शक्ति बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे देश में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ये समझौता दो प्रशासक होने से नव-निर्मित सरकार के भीतर महीनों से चल रहे राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने में सक्षम होगा।

इस समझौते के अनुसार, अशरफ ग़नी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बने रहेंगे। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला तालिबान के साथ शांति वार्ता का नेतृत्व करने के अलावा सरकार में समान संख्या में मंत्री का चयन सकते हैं।

राष्ट्रपति ग़नी ने इस "समझौते को अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक दिन" क़रार दिया है। समझौते के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा: "हम बोझ साझा करेंगे और उम्मीद है हमारा कंधा हल्का हो जाएगा।"

ग़नी और अब्दुल्ला दोनों ने दावा किया था कि उन्होंने सितंबर में हुए पिछले चुनावों में जीत हासिल की थी और अपने अपने शपथ समारोह का आयोजन किया था। हालांकि अफ़ग़ानिस्तान इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन ने अशरफ ग़नी को विजयी घोषित किया था। अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने पिछले राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और एक समानांतर सरकार बनाई थी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य कर चुके अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि यह समझौता "अधिक समावेशी, जवाबदेह और योग्य प्रशासन" बनाने में सहायक होगा। उन्होंने ट्वीट किया, "अब हमें एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आने की ज़रूरत है और जो व्यावहारिक समाधान तलाश करने की ज़रुरत है।"

राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच यह सफलता तब मिली है जब अफ़ग़ानिस्तान की पूरी आबादी देश में कोरोनोवायरस के प्रसार और आतंकी हमलों की आशंका के बीच जूझ रही है।

अप्रैल महीने में तालिबान ने इंटरा-अफगान टॉक (अफ़ग़ान के भीतर चर्चा) को राष्ट्रपति ग़नी द्वारा तालिबान क़ैदियों की उचित संख्या को रिहा करने से इनकार के बाद ख़ारिज कर दिया था। तालिबान ने इस वार्ता को "बेकार" बताया था। तालिबान ने आरोप लगाया कि 1 मार्च को तालिबान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर किए गए हस्ताक्षर के अनुसार अफ़ग़ान सरकार जानबूझकर शांति प्रक्रिया में देरी कर रही है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Afghanistan
United States
Ashraf Ghani
TALIBAN
International news
Abdullah Abdullah

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License