NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी आक्रमण के बाद से क़रीब 33,000 बच्चे मारे गए या विकलांग हुए
पिछले दो दशकों में अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए बच्चों की वास्तविक संख्या बहुत अधिक होगी क्योंकि इन आंकड़ों में उन बच्चों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत युद्ध के कारण भुखमरी, बीमारी और ग़रीबी के कारण हुई।
पीपल्स डिस्पैच
01 Sep 2021
Save The Children
Save the children

चूंकि दो दशक लंबा चला अमेरिका के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर नाटो का आक्रमण 31 अगस्त को समाप्त हो गया ऐसे में सेव द चिल्ड्रेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि इस युद्ध में 2005 से देश में करीब 32,945 बच्चे मारे गए या विकलांग हो गए।

इसने यह भी दावा किया कि पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान में मारे गए बच्चों की वास्तविक संख्या इस आंकड़े से काफी अधिक होगी क्योंकि इसमें उन अफगानी बच्चों को शामिल नहीं किया गया है जो भूख, गरीबी और युद्ध के कारण हुई बीमारियों और शासन की विफलता के कारण मारे गए थे।

सेव द चिल्ड्रेन के अनुसार, देश में हर 5 घंटे में एक बच्चा मारा जाता है या विकलांग हो जाता है और देश में हर 16 में से 1 बच्चा पांच साल की उम्र से पहले ही मर जाता है।

देश में तथाकथित आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने अंधाधुंध हवाई शक्ति का इस्तेमाल किया है। अक्सर इन हवाई हमलों और बम विस्फोटों में निर्दोष नागरिक मारे गए हैं क्योंकि उनके घरों और नागरिक क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया है। नागरिक क्षेत्रों में आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए अंधाधुंध हमलों में भी हजारों मौतें हुई हैं। विभिन्न अनुमानों के अनुसार 2001 और 2021 के बीच 50,000 से 100,000 अफगानी नागरिक मारे गए हैं।

सेव द चिल्ड्रेन के अनुसार केवल पिछले डेढ़ साल में अर्थात 2020 की शुरुआत और 2021 के मध्य के बीच 4,301 से अधिक अफगानी बच्चों की मौत हुई है जिनमें से 806 बच्चों की सीधी हिंसक घटनाओं में मौत हुई है।

29 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे से विदेशियों की अव्यवस्थित निकासी के दौरान अमेरिकी सेना ने कुछ दिन पहले बमबारी की प्रतिक्रिया में एक आवासीय भवन के पास एक कथित आईएसआईएस-के आतंकवादी पर ड्रोन हमला किया जिसमें सात बच्चों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध, सूखे और कोरोनावायरस महामारी के कारण करीब आधे अफगानी लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। देश में लगभग 10 मिलियन बच्चों को किसी न किसी प्रकार की मानवीय सहायता की आवश्यकता है और पांच वर्ष से कम आयु के आधे बच्चे इस वर्ष घोर कुपोषण का सामना कर रहे हैं।

Afghanistan
US
Invasion
Children
Killing
War
malnutrition

Related Stories

क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

उथल-पुथल: राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझता विश्व  

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट

पाकिस्तान ने फिर छेड़ा पश्तून का मसला


बाकी खबरें

  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री
    भाषा
    ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री
    08 Jul 2021
    ओडिशा के गंजम जिले में एक मंडल शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय केबल नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण करने की पहल की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License