NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कृषि सुधार या पूंजीपतियों की झोली में ‘किसानों’ की सरकार?
दिल्ली के ग्रामीण गालिबपुर गांव के 26 वर्षीय  किसान अनुज ने बड़े गुस्से से कहा, “और एक बात बताओ, जब सरकारी व्यवस्था के होते हुए भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिला पा रही है, तो बाहर हमे पूछने वाला कौन है?”
दीपक यादव
21 Sep 2020
राज्यसभा
किसान बिल पर राज्यसभा में विरोध करने वाले विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। फोटो साभार : राज्यसभा टीवी

देश में जगह-जगह प्रदर्शनों, किसानों पर लाठीचार्ज, मुकदमों के बीच केंद्र सरकार द्वारा “किसान विरोधी” बिल पास कर दिए गए हैं। “एक तरफ हमारा दमन करने का पूरा साजो सामान सबके सामने है, और हमारे देश की जनता मूकदर्शक बने बैठी है, परन्तु हमें अपने बच्चों को जवाब देना है कि हमने अपने भविष्य के लिए लड़ाई कैसे लड़ी है”, भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिरेंदर डागर का यह बयान आजकल काफी सुर्खिया बटोर रहा हैI 

बता दे, केंद्र सरकार ने कृषि सुधारों के नाम पर तीन बिल सदन में पेश किए हैं। जिनमें से दो बिना मतदान के पारित करा लिए गए हैं। इस सबके खिलाफ पहले से ही किसान सड़कों पर हैं। आपको मालूम हो कि संसद के सत्र से पहले ही इन्हें अध्यादेश के तौर पर लागू कर दिया गया था। एक तरफ सरकार इन्हें किसानों के हित से जुड़ा कानून बता रही है तो दूसरी ओर किसान सड़कों पर आर पार के मूड में नजर आ रहे हैंI हरियाणा, पंजाब के किसानों के बाद अब दिल्ली के किसान भी, भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर जल्द ही सड़कों पर ट्रैक्टर रैली करते नजर आने वाले हैंI जिसमें रावता गांव में साल भर बनी रहने वाली बाढ़ की स्थिति पर सरकार की कार्य लचरता एवं नए किसान कानून के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैI 

आइए जानते हैं कि क्या है ये विधेयक जिनका इतना विरोध हो रहा है और फिर भी सरकार इन्हें लागू करने पर आमादा है-

कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल 2020 

इसमें किसान के सर से मंडी का बोझ उतारने की बात कही गयी है, कि किसान अब मंडी से बाहर अपना अनाज, सब्जियां आदि बेच सकता है एवं उसे हर प्रकार के टैक्स से भी मुक्ति दी जाएगी , बिचौलिये की भूमिका भी न के बराबर होगीI 

आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल 2020 करीब 65 साल पुराने वस्तु अधिनियम कानून में बदलाव के लिए लाया गया है। इस कानून में अनाज, दलहन, आलू, प्याज समेत कुछ खाद्य वस्तुओं (तेल) आदि को “आवश्यक वस्तु” की लिस्ट से बाहर करने का प्रावधान दिया गया  हैI जिससे अब इन सामान को स्टोर/स्टॉक करने की पर, सामान्य परिस्थिति में किसी भी प्रकार की पाबन्दी नहीं रहेगीI  इस कानून से अब व्यापारियों द्वारा कितना भी सामान लम्बे समय तक स्टॉक किया जा सकता हैI सरकार का कहना  है कि इससे प्राइवेट इन्वेस्टर्स को व्यापार करने में आसानी होगी और “सरकारी बाधाओं” से निजात  मिलेगी 

मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता बिल 2020 

सरकार का कहना है कि इस कानून की खास बात यह है कि सरकार बिचौलिए की भूमिका खत्म कर रही हैI  किसान अपनी फसल जिसे भी बेचना चाहता है, उससे पहले लिखित फसल की उपज बिक्री, समय आदि के सन्दर्भ में  लिखित कॉन्ट्रैक्ट कर (सरकारी गाइडलाइन के अनुसार) खेती करें जिससे किसान को सीधा लाभ मिल पाए।

फिर क्या है नाराज़गी ?

किसान की मुख्य नाराजगी का कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य है जहाँ देश की सरकारी मंडी में भी लगभग 6% फसलों पर ही न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल पाता है, वहां किसानों का मानना है कि अब सरकार रही सही सरकारी व्यवस्था को कमजोर कर रही है, एवं किसानों को  बाहर बाजार में शोषित होने के लिए धकेल रही हैI “मंडी एक ठिकाना है,जहाँ व्यापारियों में “बोली” पर प्रतिस्पर्धा होती है, बाहर बड़े ग्राहक कैसे ढूंढे जा सकते है? और ग्राहक को जब मंडी में सस्ता मिल रहा है तो किसानों से बाहर महंगा कौन खरीदेगा?” 

दिल्ली के ग्रामीण गालिबपुर गांव के 26 वर्षीय  किसान अनुज ने बड़े गुस्से से कहा, “और एक बात बताओ, जब सरकारी व्यवस्था के होते हुए भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिला पा रही है, तो बाहर हमे पूछने वाला कौन है?”

दूसरी ओर किसान स्टॉक लिमिट के ख़त्म किये जाने के सीधे सीधे विरुद्ध हैं। किसानों का मानना है कि स्टॉक लिमिट के खत्म होने से सीधे सीधे सामान की  काला बाजारी बढ़ेगी, गुडगांव के 35 वर्षीय किसान रविंदर बताते हैं कि “जमींदार मुश्किल से 10,15 रुपये किलो के भाव की प्याज बेचता है और वो स्टॉक लिमिट के कानून के होने के बाद भी किसान के हाथ में दोबारा 60 -70  के भाव में आती है, तो सोचने लायक बात है कि यहाँ जब लिमिट ख़त्म हो जाएगी तो किसान अपने ही उगाए दाल , प्याज  ही नहीं खरीद पाएगाI  अब सारा मुनाफा व्यापारियों को ही कराना है या किसान की भी जरुरत है इस सरकार को?”

तीसरे बिल पर दिल्ली के 64 वर्षीय किसान श्री कृष्ण, फिर न्यूनतम समर्थन की बात करते है कि “किसान को कांटेक्ट फॉर्मिंग के सपने दिखा रहे हो, एक तरह से सरकार किसान और खरीदार के बीच से निकलना चाहती है, परन्तु देश की राजधानी में न्यूनतम समर्थन मूल्य न दिला सकने वाली सरकार क्या प्राइवेट कंपनी से दिला सकती है? यह तो नील की खेती वाली बात कर रही है सरकार, जो अंग्रेजो के समय पर हुआ करती थी, वहां भी भारतीय सरकार नहीं थी और इस बिल के बाद भी नहीं होगी।" 

दिल्ली के दरियापुर गांव में जैविक खेती कर रहे सत्यवान सेहरावत भी सरकार की इस नई पहल को ठीक नहीं मानते "सरकार की ये बड़ी भूल है जैसे नोटेबंदी ने देश में अफरा तफरी मचा दी थी और बाद में सरकारी आकड़े और शोधकर्ता इस बात का खुलासा कर रहे थे की ये एक गलत फैसला था, आज भी यही स्थिति है इससे पहले की देश और किसानों को भारी नुकसान भोगना पड़े सरकार को पुनः विचार विमर्श करना चाहिए क्या किसान तैयार है बदलाव के लिए

देवेंदर सिंह जो 65 वर्षीय किसान हैं दिल्ली के नांगल ठाकरान गांव से है जहां मनोज कुमार की प्रसिद्ध फिल्म उपकार फिल्माई गयी थी, सवाल करते है "जो किसान आज तक अपनी उपज का मोल नहीं लगा सका, कर्ज मुक्त नहीं हो पाया, खेती के लिए साधन नहीं जोड़ पाया सरकार किस भरोसे उसे व्यपार करने के लिए कह रही है। बहुत से नेता तो खुद किसान परिवार से हैं। क्या उन्हें नहीं पता किसान परिवार में अगर कोई व्यापार कर पाता तो किसान आज ये परेशानिया क्यों झेल रहे होते। दिल्ली में किसान बिना बिजली का इस्तेमाल करे हर साल फिक्स्ड चार्ज के नाम में बिल भर रहे हैं उसे तो वो माफ़ नहीं कर पा रहे, कैसे वो किसानी से व्यापार में उतर पाएंगे।

पूरे देश में इस मुद्दे पर राजनीति गर्म है, एक तरफ प्रधानमंत्री इसे विपक्ष के लोगों द्वारा फैलाया गया भ्रम बता रहे है तो दूसरी ओर एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी कैबिनेट पद छोड़ने के बाद गठबंधन तोड़ने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ही न्यूनतम समर्थन मूल्य, और मूलभूत सब्सिडी तक न दिला पाने वाले मुख्यमंत्री “किसान हितेषी” बन  बिल का विरोध करते नजर आ रहे हैंI हालाँकि केंद्र अब बिल के बाद आगे की ओर देख रहा है, पर देखने लायक होगा कि किसान आखिर में इन कानूनों से समझौता करता है या अन्नदाता कहलाने वाले किसान अपने हितों एवं आत्म सम्मान की रक्षा कर, स्वामीनाथन रिपोर्ट के सी-2  फार्मूला से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनवाने में सफल हो पाते हैंI 

(लेखक खुद एक किसान परिवार से आते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

agricultural crises
farmer crises
Agricultural Reforms
capitalist
Indian Farmer's Union
Farmers Bill
Rajya Sabha
Narendra modi
modi sarkar
BJP

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

ब्लैक राइस की खेती से तबाह चंदौली के किसानों के ज़ख़्म पर बार-बार क्यों नमक छिड़क रहे मोदी?

आख़िर किसानों की जायज़ मांगों के आगे झुकी शिवराज सरकार

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

ग्राउंड रिपोर्टः डीज़ल-पेट्रोल की महंगी डोज से मुश्किल में पूर्वांचल के किसानों की ज़िंदगी

बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान

सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित

उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License