NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
वायु सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटना: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
8 दिसंबर को हुए इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था।

भाषा
15 Dec 2021
Varun singh

नयी दिल्ली: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया।

गत बुधवार को हुए इस हादसे में प्रमख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कहा कि ‘‘बहादुर’’ ग्रुप कैप्टन ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएफ को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो आठ दिसंबर 2021 को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हो गए थे..उनका आज सुबह निधन हो गया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।’’

पिछले साल, 12 अक्टूबर को एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

उत्कृष्ट ‘टेस्ट पायलट’ माने जाने वाले 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन के परिवार में पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय बेटी है। सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) के.पी. सिंह ‘आर्मी एअर डिफेंस’ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है, जो अभी भोपाल में रहता है।

वायु सेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के गत बुधवार को दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद ग्रुप कैप्टन गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैप्टन सिंह को पिछले बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर को शोक जताया और कहा कि उन्होंने देश की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, पराक्रम और अत्यंत पेशेवराना अंदाज में देश की सेवा की। उनके निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। देश के लिए उनकी सेवा को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन को ‘‘सच्चा योद्धा’’ बताते हुए कहा कि उन्होंने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी।

सिंह ने कहा, ‘‘ भारतीय वायु सेना के पायलट, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। वह एक सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी। उनके परिवार और दोस्तों के 

के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।’’

रूस निर्मित हेलीकॉप्टर में वह सीडीएस के संपर्क अधिकारी के तौर पर सवार थे। रावत, वेलिंगटन में ‘डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज’ जा रहे थे। सिंह, उस प्रतिष्ठित संस्थान में पिछले छह महीने से एक प्रशिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे थे।

ग्रुप कैप्टन सिंह ने सुलूर हवाई अड्डे पर जनरल रावत की अगवानी की, जहां से दल हेलिकॉप्टर में वेलिंगटन की ओर जा रहा था।

सिंह के शौर्य चक्र के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि एक खतरनाक स्थिति में अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव के बावजूद, उन्होंने अनुकरणीय संयम बनाए रखा और असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन करते हुए विमान को बचाया।

सिंह के अंतिम संस्कार के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि परिवार की इच्छानुसार इस संबंध में निर्णय किया जाएगा

Indian air force
Plane Crashes

Related Stories

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका


बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    मीडिया एडवोकेसी ग्रुप ने अफ़ग़ानिस्तान में चार पत्रकारों की रिहाई की मांग की
    04 Aug 2021
    रेडियो से जुड़े तीन पत्रकारों और एक कैमरामैन पर अफ़ग़ान अधिकारियों द्वारा विरोधी प्रोपगैंडा फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है जिसे मीडिया एडवोकेसी ग्रुप्स ने ख़ारिज कर दिया है।
  • pegasus and Pranajoy Guha Thakurta
    परंजॉय गुहा ठाकुरता
    पेगासस पीड़ित एक पत्रकार की आपबीती
    04 Aug 2021
    पेगासस स्पाइवेयर जासूसी मामले में पत्रकारों व अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इन्हीं में से एक वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता की ज़ुबानी सुनिए उनकी कहानी कि आख़िर क्यों और कैसे वे…
  • doctor strike
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: नियुक्तियों में हो रही अनिश्चितकालीन देरी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन
    04 Aug 2021
    11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 2020 में पशु चिकित्सकों के चयन के लिए राज्य परीक्षा आयोजित की गई थी, हालांकि, जिन डाक्टरों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की उन्हें अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है।
  • Kashmir
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर पर श्वेत पत्र जारी कर दिया जाए दो सालों का हिसाब: यूसुफ़ तारिगामी
    04 Aug 2021
    शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यानमाला 2021 में "कश्मीर के साथ विश्वासघात और उसके बाद" विषय पर दिए अपने व्याख्यान में तारिगामी ने कहा कि श्वेतपत्र में सरकार को बताना चाहिए कि दहशतगर्दी का क्या हुआ?…
  • Minor raped in Delhi
    राज वाल्मीकि
    शर्मनाक: दिल्ली में दोहराया गया हाथरस, सन्नाटा क्यों?
    04 Aug 2021
    इस मामले में दलित संगठनों के प्रतिरोध के बाद पंडित राधेश्याम और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पहले पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में दिल्ली महिला आयोग और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License