NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
वायु सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटना: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
8 दिसंबर को हुए इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था।

भाषा
15 Dec 2021
Varun singh

नयी दिल्ली: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया।

गत बुधवार को हुए इस हादसे में प्रमख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कहा कि ‘‘बहादुर’’ ग्रुप कैप्टन ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएफ को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो आठ दिसंबर 2021 को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हो गए थे..उनका आज सुबह निधन हो गया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।’’

पिछले साल, 12 अक्टूबर को एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

उत्कृष्ट ‘टेस्ट पायलट’ माने जाने वाले 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन के परिवार में पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय बेटी है। सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) के.पी. सिंह ‘आर्मी एअर डिफेंस’ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है, जो अभी भोपाल में रहता है।

वायु सेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के गत बुधवार को दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद ग्रुप कैप्टन गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैप्टन सिंह को पिछले बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर को शोक जताया और कहा कि उन्होंने देश की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, पराक्रम और अत्यंत पेशेवराना अंदाज में देश की सेवा की। उनके निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। देश के लिए उनकी सेवा को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन को ‘‘सच्चा योद्धा’’ बताते हुए कहा कि उन्होंने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी।

सिंह ने कहा, ‘‘ भारतीय वायु सेना के पायलट, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर सुन काफी दुखी हूं। वह एक सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी। उनके परिवार और दोस्तों के 

के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।’’

रूस निर्मित हेलीकॉप्टर में वह सीडीएस के संपर्क अधिकारी के तौर पर सवार थे। रावत, वेलिंगटन में ‘डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज’ जा रहे थे। सिंह, उस प्रतिष्ठित संस्थान में पिछले छह महीने से एक प्रशिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे थे।

ग्रुप कैप्टन सिंह ने सुलूर हवाई अड्डे पर जनरल रावत की अगवानी की, जहां से दल हेलिकॉप्टर में वेलिंगटन की ओर जा रहा था।

सिंह के शौर्य चक्र के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि एक खतरनाक स्थिति में अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव के बावजूद, उन्होंने अनुकरणीय संयम बनाए रखा और असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन करते हुए विमान को बचाया।

सिंह के अंतिम संस्कार के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि परिवार की इच्छानुसार इस संबंध में निर्णय किया जाएगा

Indian air force
Plane Crashes

Related Stories

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका


बाकी खबरें

  • बीएसपी राजनीति का रहस्यलोक, मीडिया पर छापे और भाजपा-नजर में किसान हुए मवाली!
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीएसपी राजनीति का रहस्यलोक, मीडिया पर छापे और भाजपा-नजर में किसान हुए मवाली!
    24 Jul 2021
    बहुजन समाज पार्टी की राजनीति और उसकी कार्य दिशा में बिल्कुल उलट-पलट सी हो गयी है. 'जय श्रीराम' और 'जय परशुराम' जैसे हिन्दुत्ववादी नारों के साथ शुरू होने वाले उसके नये सम्मेलनों के पीछे क्या कहानी है?
  • दुनिया में बज रहा है हमारा डंका... डंका ही डंका
    राजेंद्र शर्मा
    दुनिया में बज रहा है हमारा डंका... डंका ही डंका
    24 Jul 2021
    डंका बज रहा है कि अपने लोगों की गैर-क़ानूनी जासूसी करने में नया इंडिया, रवांडा और सऊदी अरब के साथ, छंटे हुए दस देशों की लिस्ट में आ गया है। डंका तो सिर्फ इतने पर भी बज ही रहा था, पर मोदी जी इतने पर…
  • राजद्रोह क़ानून को निरस्त करने के लिए गांधी से जुड़ा एक मामला
    एस एन साहू 
    राजद्रोह क़ानून को निरस्त करने के लिए गांधी से जुड़ा एक मामला
    24 Jul 2021
    मुख्य न्यायाधीश ने बिल्कुल ठीक सवाल किया है कि स्वतंत्रता सेनानियों को दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाले औपनिवेशिक-युग के कानून को स्वतंत्र भारत में लागू करने की आवश्यकता क्यों है…
  • अयोध्या
    रोहित घोष
    उप्र चुनाव: अयोध्या सभी राजनीतिक दलों के लिए तीर्थ क्यों है
    24 Jul 2021
    "‘1980 के उत्तरार्द्ध में, राजीव गांधी ने संसदीय चुनाव का आगाज अयोध्या से ही किया था, लेकिन कांग्रेस का यह दांव खुद उसी पर उल्टा पड़ गया था। अयोध्या का राम मंदिर पहले तो एक मिथक था;  पर अब वह एक…
  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन: सुप्रीम कोर्ट ने तोड़-फोड़ पर नहीं लगाई रोक; पुनर्वास योजना में दी राहत
    24 Jul 2021
    खोरी गांव के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खोरी निवासियों को विस्थापन पर स्टे तो नहीं मिला किंतु मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से दायर याचिका पर मिली पुनर्वास योजना में राहत दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License