NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एयरलाइंस संकट: इंडिगो में 10% कर्मचारियों के छँटनी का ऐलान, एयर इंडिया बिना वेतन छुट्टी पर भेजने को तैयार
कोरोना के नाम पर एक बार फिर आम कर्मचारियों पर गाज गिर रही है। इंडिगो ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है, जबकि एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने की योजना बनाई है जिसका कर्मचारी संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Jul 2020
एयरलाइंस संकट

कोरोना और लॉकडाउन के कारण गंभीर आर्थिक संकट का दावा करते हुए देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है यानी लगभग 2200 लोगों की नौकरी जाएगी। लेकिन यह सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस का संकट नहीं बल्कि एयरलाइंस क्षेत्र में काम करने वाली सभी कंपनियों का मामला है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा दिया था। यहाँ तक की सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने भी अपने कर्मचारियों बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने की योजना बनाई है जिसका वहां के कर्मचारी संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं।

क्या कहना है इंडिगो का

इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के सीईओ रणजय दत्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि'कंपनी इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है और अपना कारोबार जारी रखने के लिए उसे कुछ त्याग करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी संभावित परिस्थितियों पर विचार करने के बाद यह साफ है कि हमें अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालना होगा।"

इंडिगो के सीईओ ने कहा कि यह पहला मौका है "जब कंपनी को ऐसी मुश्किल कदम उठाना पड़ रहा है। 31 मार्च, 2019 तक कंपनी के कुल 23,531 कर्मचारी थे। कोरोना महामारी और इससे जुड़े लॉकडाउन के कारण एविएशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश में करीब दो महीने तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। हालांकि 25 मई से सीमित संख्या में घरेलू उड़ानों की अनुमति दे दी गई। लेकिन इस पूरी तरह पटरी पर लौटने में अभी लंबा समय लगेगा"

लोगो ने कहा- 10% कर्मचारियों को निकलने के बजाय उच्च अधिकारियों के वेतन में 1% की कटौती करे

सोशल मीडिया पर लोगों ने इंडिगो के इस फैसले के बाद उसकी आलोचना की। साथ ही कई लोगों ने सवाल किया की कंपनी के सीईओ रणजय दत्ता के वेतन में कितनी कटौती हुई है।

कई लोगो ने कहा कि 10% कर्मचारियों को निकलने के बजाय उच्च अधिकारियो के वेतन में 1% की कटौती की जाए।

indigo.PNG

इसके साथ ही कई यूजर ने कंपनी से कर्मचारियों को न निकलने को कहा और कहा एक कर्मचारी का मतलब एक परिवार होता है। ऐसे में अगर एक कर्मचारी को निकला जाएगा तो एक परिवार पर इसका असर पड़ेगा।

एयर इंडिया की भी अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने की योजना, कर्मचारियों का विरोध

कोरोना महामारी के कारण हुई नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकारी नियंत्रण वाली एयरलाइंस एयर इंडिया अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने का मन बना रही है। इसके माध्यम से वो अपनी लागत में कमी करना चाह रही है परन्तु कर्मचारयों ने इसका विरोध किया है। इसका विरोध करते हुए 20 जुलाई को कर्मचारियों के संयुक्त मंच जॉइंट एक्शन फोरम ऑफ़ एयरइंडिया यूनियन ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा है। इस योजना का पूर्णत विरोध किया और इसे असंवैधनिक बताया।

Capture_34.PNG

आपको बता दें 7 जुलाई को, एयरलाइन के बोर्ड ने अपने स्थायी कार्यबल के लिए बिना वेतन के छुट्टी की योजना को मंजूरी दी, जिसकी अवधि छह महीने से लेकर पांच साल तक है।

इसे पढ़ें : एयर इंडिया के पायलट के वेतन में कमी से हालात भड़क सकते हैं: पायलट संघ

भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (ICPA) के महासचिव प्रवीण कीर्थी ने एयर इंडिया प्रबंधन पर कोरोना संकट के कारण आए बोझ को साझा नहीं करने का आरोप लगाया, जिसका खामियाजा कर्मचारियों के कुछ वर्गों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा “ प्रबंधन को योजना को पूरे बोर्ड में लागू करना चाहिए। यह कर्मचारियों के एक हिस्से के लिए उचित नहीं होगा कि उन्हें छुट्टी पर भेजा जाए, जबकि शीर्ष मालिकों और उनके वेतन पूरी तरह सुरक्षित रहें।"

अखिल भारतीय सेवा अभियंता संघ के विलास गिरधर ने भी इसी तरह की चिंताओं को उजागर किया। “जब तक यह स्वैच्छिक आधार पर संचालित होता है, तब तक हमें योजना पर आपत्ति नहीं है। हालांकि, इसे अनिवार्य बनाने से स्वाभाविक रूप से कर्मचारियों का उत्पीड़न होगा।

14 जुलाई को भेजे गए कर्मचारी नोटिस के अनुसार, छुट्टी पर भेजे जाने वाले कर्मचारियों को मूल या महंगाई भत्ते या पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि और वेतन वृद्धि सहित किसी भी अन्य लाभ के हकदार नहीं होंगे। इन कर्मचारियों को बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, स्टाफ क्वार्टर खाली करना होगा या एयरलाइन से बाजार की कीमतों पर वापस किराये पर लेना होगा ।

इस योजना को निजीकरण से पहले कर्मचारी की ताकत को कम करने के लिए एक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में भी देखा जा रहा है। एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है।

हालंकि मार्च में लॉकडाउन में एयर इंडिया ने घोषणा की थी कि उसने तीन महीने के लिए सभी कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। जोकि केंद्र सरकार उस निर्णय के खिलाफ था जिसमें उसने लॉकडाउन में किसी भी तरह के वेतन कटौती या छँटनी करने से मना किया था।

Air Lines
Indigo
Indigo Workers
AIR India
Employees announced layoffs
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • किताबः ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ के बारे में
    अजय सिंह
    किताबः ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ के बारे में
    10 Sep 2021
    ‘यह मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ की कविताएं राजनीतिक परिपक्वता, गहन संवेदनशीलता, सघन बिंबात्मकता और प्रकृति के साथ लयात्मक व दोस्ताना रिश्ते की वजह से हमारा ध्यान खींचती हैं।
  • Rakesh Tikait
    बादल सरोज
    अल्ला हू अकबर और हर-हर महादेव के युग्म से इतना क्यों डर गए हुक्मरान ?
    10 Sep 2021
    हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई समुदायों की यह साझेदारी तो दिल्ली के सभी तरफ से लगी किसानो की मोर्चेबन्दियों में दिखती है फिर ऐसी क्या ख़ास बात थी कि इसे विशेष रूप से दर्ज किया जाए ?
  • नौ साल पहले तालिबान द्वारा एक नौजवान का किया गया अपहरण बना अंतहीन आघात
    विक्रम शर्मा
    नौ साल पहले तालिबान द्वारा एक नौजवान का किया गया अपहरण बना अंतहीन आघात
    10 Sep 2021
    वर्ष 2000 में तालिबान लड़ाकों ने एक किशोर का अपहरण किया था। जब यूनाइटेड किंगडम में डॉक्टरों की एक टीम ने उसका मानसिक मूल्यांकन किया, तो तालिबान शासन के तहत जीवन की एक परेशान करने वाली तस्वीर उभर कर…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,973 नए मामले, 260 मरीज़ों की मौत
    10 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 90 हज़ार 646 हो गयी है।
  • हड़ताल पर रोक लगने के बाद रक्षा कर्मचारी संघ ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
    रौनक छाबड़ा
    हड़ताल पर रोक लगने के बाद रक्षा कर्मचारी संघ ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ लड़ेंगे क़ानूनी लड़ाई
    10 Sep 2021
    एक अन्य कदम के बतौर 13 से 18 सितंबर के बीच एक जनमत-संग्रह आयोजित किया जाना है, जिसमें देश भर के आयुध कारखानों में मौजूद 76,000 रक्षा कर्मचारियों से केंद्र के कदम के बारे में अपना फैसला व्यक्त करने के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License